Solution:क्रम इस प्रकार है-1. रॉयल इंडियन नेवी में विद्रोह 18 फरवरी 1946 को हुआ।
2. 24 मार्च 1946 को कैबिनेट मिशन भारत आया। इस संसदीय दल में ब्रिटिश कैबिनेट के तीन सदस्य लार्ड पैथिक लारेंस (भारत सचिव), सर स्टैफर्ड क्रिप्स (व्यापार बोर्ड के अध्यक्ष) तथा ए.वी. अलेक्जेंडर (एडमिरैलिटी के प्रथम लार्ड या नौसेना मन्त्री) शामिल थे।
3. मुस्लिम लोग ने 16 अगस्त, 1946 को सीधी कार्यवाही दिवस (Direct Action Day) की शुरूवात की।
4. 2 सितम्बर 1946 को जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व में अन्तरिम सरकार ने शपथ ली, जिसमें 12 सदस्य थे। 26 अक्टूबर 1946 को मुस्लिम लीग भी अन्तरिम सरकार में शामिल हो गयी। अब अन्तरिम सरकार 14 सदस्य हो गए।
5. 9 दिसम्बर 1946 को संविधान सभा की पहली बैठक दिल्ली में हुई। मुस्लिम लीग ने इसका बहिष्कार किया।