Solution:निम्नलिखित राजवंशों की स्थापना का सही क्रमः-1. मौखरी वंश हरिवर्मा ने 510 ई. में इस वंश की स्थापना की तथा कन्नौज को राजधानी बनाया।
2. शैलोद्वव वंश- उत्तरी कलिंग के गंजाल जिले में स्थित कोंगोद इस वंश की राजधानी थी। रणभीत ने इस वंश की स्थापना छठी शती के उत्तरार्द्ध में किया था। खुर्दा दानपत्र तथा गंजाम पट्ट (619 ई.) से इस वंश की जानकारी प्राप्त होती है।
3. आयुध वंश - इसकी स्थापना वज्रायुध ने कन्नौज में किया था
4. कार्कोट वंश कश्मीर में इस वंश की स्थापना सातवीं शताब्दी में दुर्लभवर्द्धन ने किया था।
5. गहड़वाल वंश- इस वंश की स्थापना 1090 ई. में चन्द्रदेव ने किया था। उसने अपनी राजधानी कन्नौज को बनाया।