NTA यूजीसी नेट /जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर-2023 (इतिहास)(Shift II)

Total Questions: 100

81. पृथक आन्ध्र बनाने की मांग करते हुए भूख हड़ताल करने वाले नेता पट्टी श्रीरामुलु की मृत्यु निम्नलिखित किस तिथि को हुई?

Correct Answer: (*)
Solution:

पृथक आन्ध्र बनाने की माँग करते हुए 19 अक्टूबर 1952 को श्रीरामुलु ने अनशन शुरू किया तथा आन्ध्र के गठन के लिए प्रधानमंत्री नेहरू का समर्थन मिलने के बावजूद, श्रीरामुलु ने अपना अनशन तोड़ने से इनकार कर दिया क्योंकि इस आशय कि कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई थी।

आन्ध्र में, दंगे जारी रहे और श्रीरामुलु के अनशन ने लोगों के मध्य व्यापक आक्रोश फैलाया। आधिकारिक घोषणा में देरी के परिणामस्वरूप श्रीरामुलु का स्वास्थ्य बिगड़ता गया और अंततः 58 दिनों के अनशन के बाद 15 दिसम्बर 1952 को उनका निधन हो गया।

नोट- U.G.C. ने अपने अन्तिम उत्तर कुंजी में इस प्रश्न को मूल्यांकन से बाहर कर दिया।

82. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए

सूची-I सूची-II
A. कुमार संभवII. इसमें शिव-पार्वती विवाह और उनके पुत्र कुमार के जन्म का वर्णन है।
B. विक्रमोर्वसियमI. दिव्य परी (निम्फ) की मोर्टन के साथ प्रणय की कथा।
C. ऋतुसंहारIV. इसमें छ: ऋतुओं का स्पष्ट और लिखित चित्रण है।
D. मालविकाग्नि मित्रIII. हरम नाट्य और शुंग कालीन दरबारी हास्य।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIIVII
(c)IIIIVIII
(d)IIIIVIII

 

Correct Answer: (c)
Solution:सूचियों का सही मिलान इस प्रकार है-
सूची-Iसूची-II
1. कुमार संभवइसमें शिव-पार्वती विवाह और उनके पुत्र कुमार के जन्म का वर्णन है।
2. विक्रमोर्वसियमदिव्य परी (निम्फ) की मोर्टन के साथ प्रणय की कथा।
3. ऋतुसंहारइसमें छः ऋतुओं का स्पष्ट और लिखित चित्रण है।
4. मालविकाग्निमित्रहरम नाट्य और शुंग कालीन दरबारी हास्य।

83. 'अग्रहार' निम्नांकित में से किन्हें उपहार स्वरूप दिया गया गाँव है :

A. केवल ब्राह्मणों को
B. व्यापारियों को
C. विदेशी यात्रियों को
D. उन शिल्पकारों को जो अपने कौशल में उत्कृष्ट हैं।
E. नाइयों को
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (*)
Solution:

ब्रह्मदेव (ब्राह्मणों को दी गई भूमि) अग्रहार भूमि कहलाती थी और उस पर दानग्राही का पूर्ण अधिकार होता था। अग्रहार ब्राह्मणों की सामूहिक भूमि होती थी। सभा तथा महासभा नामक संस्था काँची के आस पास विशेष सक्रिय थी। अग्रहार ग्रामों में विद्यमान संस्था या ब्राह्मण ग्रामों की व्यवस्था देखने वालों की संस्था थी। अग्रहार गाँवों में मुख्यतः विद्वान ब्राह्मण निवास करते थे, इनमें शासन करने के लिए महाजन नामक संस्था थी जिसमें ब्राह्मणों के प्रतिनिधि भाग लेते थे।

नोट - U.G.C.ने इस प्रश्न को अंतिम उत्तर कुंजी में मूल्यांकन से बाहर कर दिया है।

84. जैनियों के अनुसार सिद्ध आत्मा कितनी श्रेणियों के होते हैं?

Correct Answer: (d) पाँच श्रेणी
Solution:जैनियों के अनुसार सिद्ध आत्मा पाँच श्रेणियों के होते हैं। पाँच व्रत अंहिसा, सत्य, अस्तेय, अपरिग्रह एवं ब्रह्मचर्य जैन मुनियों तथा साध्वियों द्वारा धारण किए जाते हैं तो उनकी प्रकृति कठोर होती है तथा इन्हें महाव्रत कहा जाता है। जब ये व्रत जैन जनसाधारण उपासक वर्ग द्वारा धारण किये जाते हैं तो इनकी प्रकृति का सरलीकरण हो जाता है तथा इन्हें गुणव्रत कहा जाता है। महाव्रतों को पंचसिक्खिन भी कहा जाता है।

85. नीचे दो कथन दिये गये हैं : एक अभिकथन के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण के रूप में :

अभिकथन A: भूदान केवल ब्राह्मणों को ही दिया जाता था।
कारण R : इस तरह के अनुदान (दान) जाति पर आधारित नहीं है। यहाँ तक कि विजयनगर साम्राज्य के शासन में नाई को भी दान दिया गया।
उपरोक्त कथन के आलोक में नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (d) (A) सही नहीं है लेकिन (R) सही है।
Solution:

भूदान केवल ब्राह्मणों को ही नहीं दिया जाता था. क्योंकि इस तरह के अनुदान (दान) जाति पर आधारित नहीं है। यहाँ तक कि विजयनगर साम्राज्य के शासन में नाई को भी दान दिया गया। चोल काल में ब्राह्मणों को दी गई भूमि ब्रह्मदेय कहलाती थी जिसे चतुवेदिमंगलम् भी कहा जाता था।

विजयनगर साम्राज्य में देवदेय भूमि मंदिरों को दी गई करमुक्त भूमि थी।जबकि अमरम सैनिक व असैनिक अधिकरियों को विशेष सेनाओं के बदले दिया जाने वाला भू-अनुदान था। उंबलि गाँवों में विशेष सेवाओं के बदले दी जाने वाली लगान मुक्ति भूमि थी। अतः A सही नहीं है लेकिन R सही है।

86. प्राच्यविद्या पूर्व तथा पश्चिम में बीच सत्तामूलक तथा ज्ञानमीमांसा मूलक आधारित विचारों की शैली पर आधारित है' यह वक्तव्य किसका है?

Correct Answer: (d) एडवर्ड डब्ल्यू सईद
Solution:

"प्राच्चविद्या पूर्व तथा पश्चिम के बीच सत्तामूलक तथा ज्ञान-मीमांसा मूलक आधारित विचारों की शैली पर आधारित है" यह वक्तव्य एडवर्ड डब्ल्यू सईद का है। एडवर्ड सईद ने अपनी पुस्तक ओरिएटलिज्म (1978) के माध्यम से प्राच्यवेद को एक शैक्षणिक अनुशासन के रूप में परिभाषित किया है जो केवल पश्चिमी शक्तियों द्वारा मध्य पूर्व और भारत के औपनिवेशिक कब्जे के साथ उभरा। सईद के विचार में यह शैक्षणिक अनुशासन मुख्य रूप से औपनिवेशिक वर्चस्व की अभिव्यक्ति थी।

87. निम्नलिखित में से किसने मेजिनी की जीवनी लिखी थी?

Correct Answer: (c) वी.डी. सावरकर
Solution:

विनायक दामोदर सावरकर ने मेजिनी की जीवनी लिखी थी। विनायक दामोदर सावरकर एवं गणेश सावरकर ने 1899 ई. में मेजिनी की तरूण इटली की तर्ज पर 'मित्रमेला' नामक संस्था महाराष्ट्र में स्थापित की जिसे 1904 ई. में 'अभिनव भारत समाज' का नाम दिया गया। नासिक षडयंत्र केस (1909) में वी.डी. सावरकर एवं गणेश सावरकर को काला पानी की सजा दी गई।

88. काकतीय कला के जटिल उत्कीर्णन निम्नांकित में से किनके सातत्य में है :

A. चालुक्य कला
B. सातवाहन कला
C. चोल कला
D. राष्ट्रकूट कला
E. स्थानीय कला परंपरा
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (c) केवल A, B, D, E
Solution:

काकतीय कला के जटिल उत्कीर्णन चालुक्य कला, सातवाहन कला, राष्ट्रकूट कला, स्थानीय कला परम्परा आदि के सातत्य में है। काकतीय मन्दिर का निर्माण और सजावट चालुक्य शैली एवं राष्ट्रकूट शैली से विकसित हुए हैं। काकतीय मन्दिर काफी हद तक शिव को समर्पित हैं। काकतीय वास्तुकला द्रविड और नागर शैलियों का एक मिश्रण संलयन है।

89. भारत / में जैनधर्म के सतत् अस्तित्व के कारण हैं :

A.  जियो और जीने दो
B.  अहिंसा परमोधर्म
C. व्यापार और वाणिज्य
D. खून के बदले खून की प्रकृति
E. मानव बंधुत्व
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (b) A, B, С, Е
Solution:

भारत में जैनधर्म के सतत् अस्तित्व के कारण जियो और जीने दो, अंहिसा परमोधर्म, व्यापार और वाणिज्य, मानव बंधुत्व आदि के सिद्धान्त पर आधारित है। जैन धर्म में युद्ध तथा कृषि दोनों को जीव हिंसा के कारण अत्यधिक पापयुक्त माना गया है। जैन मान्यता में सबसे कम हिंसा का समावेश वाणिज्य में है। इसलिए आज भी जैनियों में वाणिज्य ही सबसे लोकप्रिय व्यवसाय है।

90. निम्नांकित में से विषम (बेमेल) दक्षिणी भारतीय भाषा का युग्म चुनिए :

A.  तेलुगू
B. तमिल
C. कन्नड़
D. मलयालम
E. डोगरी
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (e) a, c & d
Solution:

दक्षिण भारत की भाषाओं में (द्रविड़ साहित्य में) 4 भाषाओं को लिखित साहित्य में सम्मिलित किया जाता है, ये भाषाएँ तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम हैं। इन भाषाओं को शास्त्रीय भाषाओं का दर्जा भी दिया गया है।

जबकि डोगरी भाषा भारत की जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश तथा उत्तरी पंजाब के कुछ प्रान्त में बोली जाती है। अतः प्रश्नानुसार दी गई भाषाओं में बेमेल भाषा डोगरी है जो विकल्प a, c एवं d में है इस प्रकार उत्तर विकल्प a, c एवं व तीनों होगा।