NTA यूजीसी नेट जेआरएफ परीक्षा (निरस्त), जून-2024 (इतिहास)

Total Questions: 100

1. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए:

सूची-Iसूची-II
A. हेम सरस्वतीI. ओड़िया साहित्य
B. सरलादासII. मराठी साहित्य
C. मुकुन्दराजIII. असमिया साहित्य
D. इराप्रागड़IV. साहित्य

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (a) A-III, B-I, C-II, D-IV
Solution:सूचियों का सही सुमेलन इस प्रकार है-
सूची-Iसूची-II
A. हेमा सरस्वतीअसमिया साहित्य
B. सरलादासओड़िया साहित्य
C. मुकुन्दराजमराठी साहित्य
D. इराप्रागड़तेलुगु साहित्य

2. निम्नलिखित में से किनकी शुरुआत महात्मा गाँधी द्वारा की गई थी?

A. ग्राम उद्योग संघ
B. तालिमी संघ
C. आर्य महिला समाज
D. शारदा सदन
E. मुक्ति सदन
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (a) A केवल और B
Solution:

गाँधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस ने रचनात्मक कार्यक्रम को बहुत बढ़ावा दिया। वह केवल राजनैतिक स्वतन्त्रता ही नहीं चाहते थे अपितु जनता की आर्थिक, सामाजिक और आत्मिक उन्नति चाहते थे। इस भावना से उन्होंने “ग्राम उद्योग संघ (Village Industries Association), तालीमी संघ (Basic Education Society) और गो रक्षासंघ (Gau Raksha Sangh) बनाये। उन्होंने कुटीर उद्योगों के प्रोत्साहन के लिए काम किया।

3. आरंभिक वैदिक साहित्य ____ की पृष्ठभूमि से आता है।

Correct Answer: (b) पशुचारण
Solution:आरंभिक वैदिक साहित्य पशुचारण की पृष्ठभूमि से आता है। पुरातात्विक साक्ष्यों के आधारों पर यह इस बात की ओर संकेत किया गया था कि वैदिक काल के लोग स्थायी जीवन व्यतीत नहीं कर रहे थें कबायली संगठन के चिह्न दृष्टिगोचर होते है। लोगों के भौतिक जीवन में पशुचारण का विशेष महत्व था, पशु ही संपत्ति का मुख्य अंग और मूलतः दक्षिणा की वस्तु समझे जाते थे। पशुचारण की तुलना में कृषि का धंधा नगण्य सा था। निर्वाह अर्थव्यवस्था ने काफी हद तक कबायली सांमजस्य को बढ़ावा दिया, उसी प्राकर पशुचारण की प्रधानता ने पितृात्मक सामाजिक संरचना के निर्माण में सहायता दी।

4. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए:

सूची-Iसूची-II
A. पुस्तपालI. सिविल सेवक
B. भोगपतिII. गुप्त सेवा विभाग का अधिकारी
C. कुमारअमात्यIII. तहसील अधिकारी
D. सचवाघटIV. दस्तावेज प्रभारी अधिकारी

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (a) A-IV, B-III, C-I, D-II
Solution:सूचियों का सही सुमेलन इस प्रकार है-
सूची-Iसूची-II
पुस्तपालदस्तावेज प्रभारी अधिकारी
भोगपतितहसील अधिकारी
कुमारअमात्यसिविल सेवक
सचवाघंटगुप्त सेवा विभाग का अधिकारी

5. निम्नलिखित को कालक्रमानुसार लिखिएः

A.  बैक्ट्रिया में यूनानी शासन की समाप्ति
B. सातवाहन राजवंश का उदय
C.  पुष्यमित्र द्वारा शुंग राजवंश की स्थापना
D.  महामेघवाहन राजवंश का खारवेल
E. करिकाल शासक बनता है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (e) (*)

6. निम्नलिखित में से किन यूरोपीय यात्रियों ने भारत की यात्रा की थी?

A. मार्को पोलो
B. इब्न बतूता
C. दुआर्ते बारबोसा
D. एंटोनियो मोनसेराट
E. पीटर मुन्डी
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (d) केवल A, C, D और E
Solution:

मार्को पोलो, दुआ बारबोसा, एंटोनियो मोनसेराट तथा पीटर मुन्डी यूरोपीय यात्रियों ने भारत की यात्रा की थी। ये सभी यूरोपीय यात्री थे जब कि इब्नबतूता अफ्रीकी यात्री था। मार्कोपोलो का जन्म 1254 ई. में एक बेनिस व्यापारी परिवार में हुआ था।

दुआ बारबोसा पुर्तगाली सुबेदार अल्बुकर्क का दुभाषिया तथा मलयालम का बहुत अच्छा जानकार था वह 1500-1516 ई. के बीच दक्षिण भारत में रहा एवं यह विजयनगर में सती प्रथा का उल्लेख करता है। इटली का पीटर मुन्डी शाहजहा के काल में दक्कन एवं गुजरात में पड़ने वाले अकाल का आँखों देखा वर्णन दिया है।

एंटोनियो मोनसेराट पुर्तगाली पादरी फादर एक्बाविवा के साथ अकबर के दरबार में आया था। जबकि इब्न बता मोरक्को (अफ्रीका) का निवासी था जो मुहम्मद बिन तुगलक के काल में भारत आया था।

7. दिल्ली सल्तनत के अंतर्गत, एक रजत टंका कितने जितल के बराबर था?

Correct Answer: (c) 48
Solution:

इल्तुतमिश पहला तुर्क सुल्तान था, जिसने शुद्ध अरबी शिक्के चलाये। उसने सल्तनतकालीन दो महत्वपूर्ण सिक्के 'चाँदी का टंका' (लगभग 175 ग्रेन) तथा तांबे का 'जीतल' चलवाया। । टंका 48 जीतल के बराबर होता था। इल्तुतमिश ने सिक्कों पर टकसाल के नाम अंकित करवाने की परम्परा को आरम्भ किया।

8. रेडियो सक्रियता द्वारा उद्घाटित पृथ्वी की सतह की सबसे पुरानी चट्टानें निम्नलिखित में से किस युग से संबंधित हैं?

Correct Answer: (c) आर्कियन युग
Solution:रेडियो सक्रियता द्वारा उद्घाटित पृथ्वी की सतह की सबसे पुरानी चट्टानें आर्कियन युग से संबंधित है। भारत के भौमिकीय इतिहास की शुरुआत आर्कियन समूह की शिलाओं से होती है। 'आर्कियन' शब्द का शाब्दिक अर्थ है।
'सर्वाधिक प्राचीन' या 'पृथ्वी का प्राचीनतम भौमिकीय काल से संबंधित'। यह उन शैल क्रमों से सम्बंधित है जो प्रथम या प्राचीनतम एपार्कियन विषम विन्यास के नीचे पाये जाते हैं। ये परवर्ती शिलाओं, प्राचीन पठारों एवं पर्वतों के अभ्यान्तर हेतु आधार का कार्य करते हैं। आर्कियन शिलाओं में नाइस एक आम चट्टान है जिसकी संरचना शल्कित एवं पट्टित पाई जाती है। अन्य चट्टानों में ग्रेनाइट, संगमरमर, क्वार्टजाइट, गोण्डाइट, पेगमटाइट हैं।

9. निम्नलिखित में से किसने कहा कि 'उत्तर आधुनिक इतिहास' शाब्दिक विरोधाभास है क्योंकि उत्तरआधुनिकतावादी एक सापेक्षिकता के पक्षधर हैं, जो अतीत के ज्ञान के सभी विचारों से विषम है।

A. जोयस एप्पलबाय
B. लिन हंट
C. मारग्रेट जैकब
D. रिचर्ड कॉब
E. जी.आर.एल्टन
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) केवल A, B,C और D
Solution:

एक बौद्धिक आंदोलन के रूप में उत्तर आधुनिकतावाद कई आधुनिकतावादी विषयों के लिए एक चुनौती के रूप में पैदा हुआ था।

जोयस एप्पलबाय, लिन हंट, मारग्रेट जैकब, तथा रिचर्ड कॉब ने कहा कि 'उत्तर आधुनिक इतिहास' शाब्दिक विरोधाभास है क्योंकि उत्तर आधुनिकतावादी एक सापेक्षिकता के पक्षघर है, जो अतीत के ज्ञान के सभी विचारों से विषम है। एल्टन इतिहास के पारंपरिक तरीकों के रक्षक थे और वे उत्तर आधुनिकतावाद से भयभीत थे।

10. निम्नलिखित में से कौन गजपति शासक नहीं था?

Correct Answer: (b) राय सांध्या
Solution:

राय सांध्या गजपति शासक नहीं था। 1434-35 ई. में सूर्यवंशी कपिलेन्द्र ने गंग वंश को उखाड़ फेंका। कपिलेन्द्र ने उड़ीसा के इतिहास में एक नये युग का उद्घाटन किया, उसके राज्य का विस्तार उत्तर में हुगली से दक्षिण में कावेरी तक रहा।

कपिलेन्द्र ने अपने छोटे पुत्र पुरुषोत्तम को मृत्यु के पूर्व उत्तराधिकारी घोषित किया। पुरुषोत्तम के राज्य का विस्तार भागीरथी से पेन्नार नदी तक था, पुरुषोत्तम ने 30 वर्ष तक शासन किया। प्रताप रुद्र (1497 ई.) गजपति वंश का प्रतापी शासक था इसका समकालीन विजयनगर का शासक कृष्णदेव राय था। कृष्णदेव राय ने प्रतापरुद्र की पुत्री से विवाह किया। प्रताप रुद्र विस्तृत क्षेत्र पर शासन करने वाला उड़ीसा का अंतिम नरेश था।