Solution:घटनाओं का व्यवस्थित कालानुक्रम इस प्रकार हैं-(i) अहोम साम्राज्य असम के ब्रह्मपुत्र घाटी में 1228 ई. में स्थापित एक उत्तर मध्ययुगीन साम्राज्य था। अहोम साम्राज्य की नींव प्रथम अहोम राजा चाओलुंग सुकफा के द्वारा की गयी।
(ii) बहमनी साम्राज्य की स्थापना 1347 ई. में अलाउद्दीन बहमनशाह (मूल नाम हसन व उपनाम हसन गंगू) ने की।
(iii) जफर खाँ ने पुत्र तातार खाँ को नासिरुद्दीन की पदवी देकर 1401 ई. में गुजरात का सुल्तान बनाया। गुजरात राज्य का वास्तविक संस्थापक अहमदशाह प्रथम (1411-1442 ई.) को माना जाता है। 1401 ई. में दिलावर ने स्वयं को मालवा का स्वतंत्र शासक घोषित किया परन्तु सुल्तान की उपाधि धारण नहीं की। दिलावर के पुत्र अलप खाँ ने हुसंगशाह की उपाधि धारण कर स्वयं को 1406 ई. में सुल्तान घोषित किया।
(iv) ओडिसा के गजपति वंश का संस्थापक कपिलेन्द्र था जिसने 1434 ई. में गजपति वंश की स्थापना की।
(v) पुर्तगाली गवर्नर अल्फाँसो डी अल्बुकर्क ने आदिल शाही शासक से 1510 ई. में गोवा को छीन लिया अर्थात गोवा पर विजय प्राप्त की। नोट - प्रश्नानुसार कोई भी विकल्प सत्य नहीं है।