Solution:प्रश्नानुसार व्यवस्थित कालानुक्रम इस प्रकार है-
(i) भारत को द्वितीय विश्व युद्ध में शामिल करने के वायसराय के फैसले के विरोध में केन्द्र और प्रांतीय सरकारों में शामिल कांग्रेस पार्टी के सदस्यों द्वारा सामूहिक इस्तीफा दे दिया गया। इस्तीफा देने की खुशी में मुस्लिम लीग द्वारा 22 दिसम्बर 1939 को मुक्ति दिवस मनाने का फैसला लिया गया।
(ii) मुस्लिम लीग द्वारा पाकिस्तान प्रस्ताव 22 मार्च 1940 को प्रस्तुत किया गया जो 23 मार्च 1940 को अंगीकृत किया गया। यह लाहौर प्रस्ताव के नाम से भी जाना जाता है। 22-24 मार्च 1940 को लाहौर में लीग का तीन दिवसीय सम्मेलन हुआ।
(iii) गुरुदेव के नाम से प्रसिद्ध रवीन्द्रनाथ टैगोर का जन्म 7 मई 1861 को तथा मृत्यु 1941 ई. को हुई। वे कवि साहित्यकार, दार्शनिक आदि प्रबुद्धवर्ग के धनी थे।
(iv) 21 अक्टूबर 1943 को सुभाष चन्द्र बोस ने सिंगापुर में स्वतंत्र भारत की अंतरिम सरकार की घोषणा की।,
(v) 18 फरवरी 1946 को बॉम्बे में नौ सेना के सदस्यों द्वारा विद्रोह किया गया।