NTA यूजीसी नेट जेआरएफ परीक्षा (निरस्त), जून-2024 (इतिहास)

Total Questions: 100

51. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए:

सूची-Iसूची-II
A. चूड़ाकर्मI. वयस्कता में प्रवेश
B. पुंसवनII. माता के गर्भ में बालक की रक्षा
C. उपनयनIII. सिर के बाल मुडाना
D. जातकर्मIV. बालक के जन्म पर कर्मकांड/धर्मविधियां

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) A-III, B-II, C-I, D-IV
Solution:सूची-I का सूची-II से सही मिलान निम्न प्रकार है-
सूची-Iसूची-II
A. चूड़ाकर्मसिर के बाल मुडाँना
B. पुंसवनमाता के गर्भ में बालक की रक्षा
C. उपनयनवयस्कता में प्रवेश
D. जातकर्मबालक के जन्म पर कर्मकांड/धर्मविधियां

52. टीका 'निरुक्त' किसके द्वारा संकलित की गई थी?

Correct Answer: (b) यास्क
Solution:

निरुक्त का संकलन संस्कृत विद्वान यास्क द्वारा किया गया है। निरुक्त निघण्टु पर एक टीका है। वेदों के कठिन शब्दावलियों को स्पष्ट करना ही निरुक्त का उद्देश्य है।

53. निम्नलिखित में से कौन-सी भारतीय सामंतवाद की प्रमुख विशेषताओं में से एक नहीं है?

Correct Answer: (d) अधिशेष को नहीं लेना
Solution:अधिशेष को नहीं लेना भारतीय सामतवाद की विशेषताओं में नहीं है।

भारतीय सामंतवाद की विशेषतायें-

■ पदसोपानिक भूमि मध्यवर्तियों का उदय

■ कृषकों, मजदूरों द्वारा बालात् श्रम का प्रचलन

■ कृषक भूमि अधिकारों की कटौती

■ अधिशेष को लेना

54. निम्नलिखित में से किसका लेखन बहरामजी एम. मालाबारी द्वारा नहीं किया गया था?

Correct Answer: (d) दि वेब ऑफ इंडियन लाइफ
Solution:

'दि वेब ऑफ इंडियन लाइफ' की लेखिका सिस्टर निवेदिता हैं जबकि नीतिविनोद, एन अपील फ्रॉम दि डॉटर्स ऑफ इण्डिया और दि इंडियन आई इन इंग्लिश लाइफ का लेखन कार्य बहरामजी एम. मालाबारी द्वारा किया गया।

55. निम्नलिखित में से कौन से भरत नाट्यशास्त्र में उल्लिखित नृत्य के बारे में सही हैं?

A. मस्तक की 13 मुद्राएँ
B. आँखों की 36 मुद्राएँ
C.   गर्दन की 09 मुद्राएँ
D. हाथ की 37 मुद्राएँ
E. शरीर की 20 मुद्राएँ
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (d) केवल A, B, C और D
Solution:

भरतमुनि के नाट्यशास्त्र में मस्तक की 13 मुद्राएँ आँखों की 36 मुद्राएँ, गर्दन की 09 मुद्राएँ, हाथ की 37 मुद्राओं का वर्णन मिलता है। नाट्यशास्त्र में नाट्य प्रस्तुतियों से जुड़ी हर पहलुओं का विश्लेषण मिलता है।

इस शास्त्र में अभिनय की व्याख्या विस्तारपूर्वक की गई है। अभिनव वह विद्या है। जिसमें कलाकार किसी नाटकीय अनुभूति को अपनी वाणी से अपने भावों से अथवा अपने शरीर की विभिन्न गतिविधियों से दर्शक तक पहुँचाता है।

56. कांग्रेस कृषि सुधार समिति वर्ष ___ में स्थापित की गई थी।

Correct Answer: (d) 1949
Solution:

कांग्रेस कृषि सुधार समिति जे.सी. कुमारप्पा की अध्यक्षता में 1949 में गठित की गयी जिसका सम्बन्ध सहकारी कृषि व्यवस्था से है।

57. वी.डी.सावरकर निम्नलिखित में से किससे संबद्ध थे?

A. मित्र मेला
B.  भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष, 1857
C.  इंडिया हाउस
D. फर्ग्युसन कॉलेज
E. मद्रास नेटिव एसोसिएशन
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (b) केवल A, B, C और D
Solution:

वी.डी. सावरकर निम्नलिखित से सम्बन्धित थे-

→ वी. डी. सावरकर, ने गठोस सावरकर के साथ मिलकर 'मित्र मेला' संस्था की स्थापना 1899 ई. में नासिक में किया था। मित्र मेला ही आगे चलकर 1904 ई.में 'अभिनव भारत' में परिवर्तित हो गयी।

→ श्याम जी कृष्ण वर्मा गुजरात के काठियावाड़ राज्य के निवासी थे जो कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय लंदन से शिक्षा ग्रहण कर बैरिस्टन बने। इन्होंने 1905 में भारत स्वशासन समिति (India Home Rule Society) जिसे इण्डिया हाउस कहा जाता है का गठन लन्दन में किया। वी.डी.सावरकर कृष्ण वर्मा की फैलोशिप का लाभ लेकर 1906 में लन्दन लंदन गये और वहाँ पहुँचकर भारतीय स्वतंत्रता के लिए विभिन्न प्रकार से योगदान देते रहे।

→ इन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष, 1857 में पुस्तक लिखी, जिसका प्रकाशन 1909 में हुआ।

→ फर्ग्युसन कॉलेज पूना से स्नातक की उपधि प्राप्त किये।

Note- मद्रास नेटिव एसोसिएशन (MNA) की स्थापना 1852 में मद्रास (वर्तमान चेन्नई) में हुई। मद्रास प्रेसीडेंसी में गठित होने वाला पहला भारतीय राजनीतिक संघ था। MNA का सम्बन्ध वी.डी. सावरकर से नहीं था।

58. निम्नलिखित को कालक्रमानुसार व्यवस्थित करें :

A.  मेसडोनिआई सिकंदर का आक्रमण
B. अरबों की सिंध विजय
C. कनिष्क का राज्यारोहण
D. अशोक का शासनकाल
E.  समुद्रगुप्त का शासनकाल
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (a) A, D, C, E, B
Solution:व्यवस्थित कालक्रम इस प्रकार है-

59. निम्नलिखित में से कौन से सत्य है?

A. विल्हम डिल्थे ने कहा, "आदमी क्या है, केवल इतिहास बताता है।"
B. जेम्स थर्बर ने कहा, "सभी उत्तरों को जानने से बेहतर है कुछ प्रश्नों को जानना ।"
C. सिसेरो ने कहा, "बेहतर लेखन का मूल है पुनः लेखनः यही पर खेल जीता या हारा जाता है।"
D.  हेनरी एडम्स ने कहा, "इतिहास अपने को दोहराता नहीं है। इतिहासकार एक-दूसरे को दोहराते हैं।"
E. कोलिंगवुड ने कहा, “यदि इतिहास हमें कोई सबक सिखाता है तो यह कि ऐतिहासिक सबक जैसा कुछ नहीं है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) केवल A और B
Solution:विल्हम डिल्थे ने कहा, "आदमी क्या है, केवल इतिहास बताता है।

■ " जेम्स थर्बर ने कहा, "सभी उत्तरों को जानने से बेहतर है कुछ प्रश्नों को जानना।"

■ विलियम जिन्नसेर- "बेहतर लेखन का मूल है पुनः लेखनः यही पर खेल जीता या हारा जाता है।"

■ ए.जे. बेलफॉर "इतिहास अपने को दोहराता नहीं है। इतिहासकार एक-दूसरे को दोहराते हैं।"

■ लुवियन फेब्रे- “यदि इतिहास हमें कोई सबक सिखाता है तो यह कि ऐतिहासिक सबक जैसा कुछ नहीं है।

■ कोलिंगवुड- “पूरा इतिहास विचारों का इतिहास है।"

60. निम्नलिखित में से कौन-सा मौर्य प्रशासन के अंतर्गत गुप्तचरों के मुख्य कार्यों से संबंधित नहीं है?

Correct Answer: (d) नागरिकों की भावनाओं के बारे में कोई भी जानकारी संकलित नहीं करना।
Solution:

मौर्य शासन प्रबंध में गुप्तचर विभाग का महत्वपूर्ण स्थान था। यह विभाग एक पृथक अमात्य के अधीन रखा गया जिसे महामात्या-पसर्प कहा जाता था। गुप्तचरों को अर्थशास्त्र में गूढ़ पुरुष कहा गया है।

गुप्तचर दो प्रकार के होते थे संस्था एवं संचार । गुप्तचरों का मुख्य कार्य आमत्यों, मत्रियों, राजकर्मचारियों (सरकारी अधिकारियों) और पौर जनपदों पर दृष्टि बनाए रखना था तथा पड़ोसी राज्यों (विदशी शासक) के विषय में भी सारी जानकारी प्राप्त करना था। मौर्यकाल के गुप्तचर नागरिकों की भावनाओं के बारे में भी जानकारी एकत्रकर उनकी सूचनाएँ राजा तक पहुँचाते थे।