Solution:महात्मा गौतम बुद्ध के उदय से पूर्व समस्त उत्तरी भारत 16 बड़े राज्यों में विभाजित था। इसका उल्लेख हमें बौद्ध ग्रन्थ - अंगुत्तर निकाय एवं जैन ग्रन्थ भगवती सूत्र में मिलता है। जो इस प्रकार है- काशी, कोशल, अंग, मगध, वज्जि, मल्ल, चेदि, वत्स, कुरु, पांचाल, मत्स्य, शूरसेन, अश्मक, अवन्ति, गन्धार, कम्बोज ।
यही नाम भगवतीसूत्र में अंग, वंग या बंग, मगह, मलय, मालव, अच्छ, वच्छ, कोच्छ, पाठ्य, लाढ, वाज्जि, मोलि, काशी, कोशल, अवध, सम्भुत्तर, इत्यादि है। नोट - इस प्रकार कुरु अंग वंग आदि महाजनपद थे जबकि चेर संगम काल का एक राज्य था।