NTA यूजीसी नेट जेआरएफ परीक्षा, जून 2025 (इतिहास)

Total Questions: 100

31. निम्नलिखित में से कौन-से कथन पुराण नीतिशास्त्र में सही हैं?

A. पौराणिक देवता अग्नि में आहुति द्वारा पूजे जाते हैं।
B.पूर्वजों को तर्पण द्वारा प्रसादित किया जाता है।
C. संन्यास वह चरण है, जिसमें ज्ञान अर्जित होता है।
D. वानप्रस्थ, त्याग की अंतिम अवस्था से पूर्व का चरण है।
E. ब्रह्मचर्य चरण के लिए कोई विशेष नियम नहीं थे।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-

Correct Answer: (a) केवल A, B, D
Solution:

निम्नलिखित कथन पुराण नीतिशास्त्र के संदर्भ में सत्य है-
A.पौराणिक देवता अग्नि में आहुति द्वारा पूजे जाते हैं।
B. पूर्वजों को तर्पण द्वारा प्रसादित किया जाता है।
C. संन्यास वह चरण है, जिसमें मोक्ष प्राप्ति के लिए प्रयास किया जाता है, न कि ज्ञान अर्जित करने के लिए।
D. वानप्रस्थ, त्याग की अंतिम अवस्था से पूर्व का चरण है।
E. ब्रह्मचर्य चरण के लिए उपनयन संस्कार का नियम जरूरी था।

32. सूची-1 को सूची-11 से सुमेलित करें-

सूची–I (दल)सूची–II (संस्थापक)
A. ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉकI. सुरेंद्रनाथ बनर्जी
B. इंडियन एसोसिएशनII. सुभाष चंद्र बोस
C. कांग्रेस नेशनलिस्ट पार्टीIII. बी. आर. अंबेडकर
D. इंडिपेंडेंट लेबर पार्टीIV. मदन मोहन मालवीय

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-

Correct Answer: (b) A-II, B-I, C-IV, D-III
Solution:

सूची-1 तथा सूची-II का सही मिलान इस प्रकार है-

सूची–I (दल)सूची–II (संस्थापक)
A. ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉकसुभाष चंद्र बोस
B. इंडियन एसोसिएशनसुरेंद्रनाथ बनर्जी
C. कांग्रेस नेशनलिस्ट पार्टीमदन मोहन मालवीय
D. इंडिपेंडेंट लेबर पार्टीबी. आर. अंबेडकर

33. वर्नाक्युलर प्रेस ऐक्ट, 1878 के बारे में सत्य कथनों की पहचान करें-

A. गवर्नर जनरल लॉर्ड लिटन और राज्य सचिव लॉर्ड सालिसबरी के बीच गोपनीय गठजोड़ का अन्य उदाहरण था।
B. लिटन ने स्वीकार किया कि यह उपाय "नाममात्र का विधायी" और वस्तुतः "कार्यपालिका कृत्य" था।
C. विधायी परिषद् में बहस के दौरान, अधिकांश यूरोपीय अनाधिकारिक सदस्यों ने विधेयक का विरोध किया था।
D. विधायी परिषद् में विधेयक पारित होने के बाद, गवर्नर जनरल ने अपनी सहमति देने में लंबा समय लिया।
E. वर्नाक्युलर प्रेस को हाइड्रा बताते हुए, लिटन ने इसे "एक अकस्मात् झटके" द्वारा एक्ट के माध्यम से समाप्त करने का इरादा किया था।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें

Correct Answer: (d) केवल A, B और E
Solution:

वर्नाक्युलर प्रेस एक्ट, 1878 के बारे में निम्न कथन सत्य हैं-
A. गवर्नर जनरल लॉर्ड लिटन और राज्य सचिव लॉर्ड सालिसबरी के बीच गोपनीय गठजोड़ का अन्य उदाहरण था।
B. लॉर्ड लिटन ने स्वीकार किया कि यह उपाय 'नाममात्र का विधायी' और वस्तुतः 'कार्यपालिका कृत्य' था।
C. विधायी परिषद में बहस के दौरान, अधिकांश यूरोपीय अनाधिकारिक सदस्यों ने विधेयक का समर्थन किया था।
D. विधायी परिषद में विधेयक पारित होने के बाद, गवर्नर जनरल अपनी सहमति देने में लंबा समय नहीं लेते थे।
E. वर्नाक्युलर प्रेस को हाइड्रा बताते हुए, लॉर्ड लिटन ने इसे 'एक अकस्मात् झटके' द्वारा एक्ट के माध्यम से समाप्त करने का इरादा किया था।

34. हैदराबाद में शांति और अमन बहाली के लिए सितंबर, 1948 में भारतीय सेना द्वारा संचालित किए गए ऑपरेशन का क्यानाम था?

Correct Answer: (c) ऑपरेशन पोलो
Solution:

1947 में भारत की स्वतंत्रता के बाद हैदराबाद के निजाम ने अपने राज्य को स्वतंत्र रखने का फैसला किया था। यह स्थिति भारत सरकार के लिए चिंता का विषय थी क्योंकि हैदराबाद भारत के बीच में स्थित था और वहाँ मुस्लिम आबादी अधिक थी।
अतः भारत सरकार ने निजाम को मनाने की कोशिश की, लेकिन बातचीत विफल रही, इसलिए 1948 में भारतीय सेना ने हैदराबाद पर हमला करने के लिए "ऑपरेशन पोलो" शुरू किया। इस ऑपरेशन के बाद हैदराबाद का भारत में विलय कर लिया गया।

35. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित करें-

सूची–I (बागीचा)सूची–II (सरंक्षक)
A. राम बागI. अकबराबादी बेगम
B. जहाँआरा बागII. मुमताज महल
C. शालीमारIII. जहाँआरा बेगम
D. साहिबाबादIV. नूर जहाँ

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-

Correct Answer: (c) A-IV, B-II, C-I, D-III
Solution:

सूची-1 तथा सूची-II का सही मिलान इस प्रकार है-

सूची–I (बागीचा)सूची–II (संरक्षक)
A. राम बागनूरजहाँ
B. जहाँआरा बागमुमताज महल
C. शालीमारअकबराबादी बेगम
D. साहिबाबादजहाँआरा बेगम

36. मुस्लिम लीग के किस अधिवेशन में 'उलेमा' को आमंत्रित किया गया और उन्हें सार्वजनिक महत्व प्रदान की गई?

Correct Answer: (c) दिल्ली सत्र, 1918
Solution:

1918 का दिल्ली अधिवेशन मुस्लिम लीग के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ था, क्योंकि इस अधिवेशन में पहली बार 'उलेमा' (धार्मिक विद्वानों) को आमंत्रित किया गया था और उन्हें सार्वजनिक महत्व प्रदान किया गया। इसके पहले मुस्लिम लीग मुख्य रूप से राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ही ध्यान केंद्रित करती थीं, लेकिन इस अधिवेशन के बाद धार्मिक तत्वों को भी महत्वपूर्ण स्थान दिया गया।

37. नवपाषाण स्थल टी. नरसीपुर निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?

Correct Answer: (c) कर्नाटक
Solution:

टी. नरसीपुर नवपाषाण स्थल कर्नाटक राज्य के मैसूर जिले में स्थित है। इसकी खुदाई से नवपाषाण काल के लोगों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले विभिन्न प्रकार के पत्थर के औजार और मिट्टी के बने बर्तन मिले हैं। यह स्थल कृषि और पशुपालन के शुरुआती साक्ष्यों के लिए भी जाना जाता है।

38. निम्नलिखित में से किस स्थान पर शिवाजी की टकसाल स्थित थी?

Correct Answer: (b) रायगढ़
Solution:

छत्रपति शिवाजी महाराज ने 1674. में अपने राज्याभिषेक के बाद रायगढ़ किले में टकसाल स्थापित किया था। इस टकसाल में सोने और ताँबे के सिक्के ढाले जाते थे, जिन्हें क्रमशः 'होन' और 'शिवराई' कहा जाता था। इन सिक्कों पर शिवाजी महाराज के नाम और पदवी का उल्लेख होता था। रायगढ़ किला शिवाजी के काल में महत्वपूर्ण प्रशासनिक और सैन्य केंद्र था।

39. शिवाजी के प्रशासन के बारे में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सत्य हैं?

A. शिवाजी राजस्व मुक्त अनुदानों की बजाए नकद वेतन देने को प्राथमिकता देते थे।
B. उन्होंने मिरासदारों की अवैध लूट खसोट को बंद किया।
C. शिवाजी नवीन प्रणाली बनाने की बजाए वर्तमान प्रणाली को सुधारना चाहते थे।
D. चौथ, भूमि राजस्व का दसवां भाग था।
E. सरदेशमुखी एक चौथाई भाग था, जो मराठा सरदारों पर लगाया जाता था।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-

Correct Answer: (a) केवल A, B, C
Solution:

शिवाजी के प्रशासन के बारे में निम्नलिखित कथन सत्य हैं-
A. शिवाजी राजस्व मुक्त अनुदानों की बजाए नकद वेतन देने को प्राथमिकता देते थे।
B. शिवाजी ने मिरासदारों को अवैध लूट खसोट को बंद कर दिया।
C. शिवाजी नवीन प्रशासन प्रणाली बनाने की बजाए वर्तमान प्रणाली को सुधारना चाहते थे।
D. चौथ, भूमि राजस्व का चौथाई भाग था।
B. सरदेशमुखी लिए गए कर का दसवाँ भाग था, जो मराठा सरदारों पर लगाया जाता था। अतः कथन A, B, C सत्य है, जबकि D और E असत्य हैं।

40. संपूर्णानंद ने अखिल भारतीय समाजवादी पार्टी का निर्माण प्रस्तावित करने वाला एक पर्चा अप्रैल, 1934 में प्रकाशित किया था। इसके बारे में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सत्य हैं?

A. अस्थायी समाजवादी कार्यक्रम निर्मित करते समय, उन्होंने भारत की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, राजनीतिक और आर्थिक पृष्ठभूमि निरंतर अपने समक्ष रखीं।
B. उन्होंने लेनिनवाद का अनुसरण करने का प्रयास नहीं किया।
C. प्रस्तावित पार्टी का तत्काल लक्ष्य डोमिनियन दर्जा प्राप्त करना था, जबकि एक दशक बाद पूर्ण स्वतंत्रता प्राप्त करने का लक्ष्य था।
D. इसने बिना किसी मुआवजे के जमींदारी समाप्त करने का प्रस्ताव किया था।
E. इसने धार्मिक स्वतंत्रता की माँग की थी।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-

Correct Answer: (a) केवल A, B और E
Solution:

संपूर्णानंद ने अखिल भारतीय समाजवादी पार्टी का निर्माण प्रस्तावित करने वाला एक पर्चा अप्रैल, 1934 में प्रकाशित किया था। इस पर्चे में निम्नलिखित कथन दिया गया था।
1. अस्थाई समाजवादी कार्यक्रम निर्मित करते समय, उन्होंने भारत की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, राजनीतिक और आर्थिक पृष्ठभूमि निरंतर अपने समक्ष रखीं।
2. उन्होंने लेनिनवाद का अनुसरण नहीं किया।
3. इसमें सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की लंबी प्रक्रिया की चर्चा की तथा धार्मिक स्वतंत्रता की मांग की गई है।
4. जमींदारों को वाजिब मुआवजा देकर जमींदारी उन्मूलन का प्रावधान किया गया था।
5. इसका उद्देश्य समाजवादी ढंग से स्वराज्य की प्राप्ति तथा समाजवाद की स्थापना करना था।