NTA यूजीसी नेट जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर-2024 इतिहास

Total Questions: 100

1. निम्नलिखित में से कौन से कथन प्राचीन भारत के 'गणों' या 'संघों' के बारे में सही हैं?

A.  उनका कोई वंशानुगत राजा नहीं था
B. वे तथ्यतः आधुनिक लोकतंत्रों के समान थे
C.  एक स्थायी सेना उनकी सबसे बड़ी परिसम्पत्ति थी
D. बौद्ध मठविषयक संगठन की प्रक्रिया ने गणों को आत्मसात कर लिया था
E. लिच्छवी में 7,707 राजा थे
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (a) केवल A, D और E
Solution:

सर्वप्रथम 1903 ई. में रिज डेविस ने साम्राज्यवादी दृष्टिकोण को चुनौती देने के उद्देश्य से भारत में गणतंत्रों की खोज की। ये गणतंत्र आधुनिक गणतंत्र/ लोकतंत्र के समान नहीं थे। गणतंत्रों में शक्ति एक कुलीन तंत्र के हाथों में निहित रहती थी अतः उनका कोई वंशानुगत राजा नहीं होता था।

ऐसा प्रतीत होता है कि बौद्ध संघ इन्हीं गणों की प्रणाली पर कार्य करते थे। एकपन्न जातक में कहा गया है कि लिच्छवि गणराज्य की राजधानी वैशाली थी वहाँ हमेशा 7707 राजाओं द्वारा राज्य चलाया जाता था। छठी शताब्दी ईसा पूर्व के राजतंत्रों ने तो मजबूत सैन्य संगठन खड़ा कर लिया था परन्तु गणतंत्रों में ऐसा नहीं था। लिच्छवी गणराज्य के पास शक्तिशाली सेना थी परन्तु शांतिकाल में सैनिक कृषि व अन्य व्यवसाय से संलग्न हो जाते थे।

2. निम्नलिखित बोधिसत्वों में कौन सा करुणा को निरूपित करता है?

Correct Answer: (d) अवलोकितश्वर
Solution:

बौद्ध धर्म के अनुसार एक व्यक्ति जो आत्मज्ञान के मार्ग पर है वह एक बोधिसत्व है और पूर्ण आत्मज्ञान के बाद बुद्धत्व को प्राप्त करता है। अवलोकितेश्वर बोधिसत्व करुणा के बोधिसत्व हैं। महायान सम्प्रदाय के अनुसार बिना संसार के समस्त प्राणियों का उद्धार किये वे स्वयं निर्वाण नहीं प्राप्त करेंगे।

मैत्रेय को भविष्य का बोधिसत्व माना जाता है। मंजूश्री बोधिसत्व बुद्धि को निरूपित करते हैं और वज्रपाणि शक्ति को निरुपित करते हैं। अमिताभ महायान बौद्ध धर्म में पांच ध्यानी बुद्धों में से एक हैं।

3. 1857 के विद्रोह के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें तथा सही उत्तर का चयन करें

A. मेरठ से सिपाहियों ने दिल्ली शहर में प्रवेश कर राजनीतिक एजेंट साइमन फ्रेजर को मार डाला
B. 19वीं नेटिव इन्फैन्ट्री, जिसने एनफिल्ड राइफल का उपयोग करने से मना कर दिया था, वह बहरामपुर में स्थित थी
C. खान बहादुर जिसने बरेली में कमान संभाला वह रोहिलखंड के पूर्व शासक का वंशज था
D. 7वीं अवध रेजीमेंट कंपनी के प्रति वफादार रही।
E. बिरजिस कादिर को लखनऊ का नवाब घोषित किया गया था
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (d) केवल A, B, C, E
Solution:फरवरी 1857 में बंगाल के बहरामपुर में स्थित 19वीं नेटिव इन्फैन्ट्री ने एनफील्ड रायफल का उपयोग करने से मना कर दिया क्योंकि इसके कारतूस में गाय व सुअर की चर्बी मिले होने की अफवाह फैली थी। 10 मई 1857 को मेरठ में सिपाहियों ने विद्रोह की विधिवत शुरुआत किया।

11 मई की सुबह को मेरठ के सिपाहियों ने दिल्ली पर अधिकार कर लिया राजनीतिक एजेंट साइमन फ्रेजर समेत सैकड़ों अंग्रेज इस अभियान में मारे गये। बहादुरशाह जफर ने स्वयं को हिन्दुस्तान का सम्राट घोषित किया।

रोहिलखण्ड के पूर्व नवाब हाफिज रहमत खान के पोते खान बहादुर ने बरेली में इस विद्रोह का नेतृत्व किया तो लखनऊ में अपदस्थ नवाब वाजिद अलीशाह की पत्नी बेगम हजरत महल ने अपने पुत्र विरजिस कादिर को नवाब घोषित कर विद्रोह को नेतृत्व प्रदान किया। 2 मई 1857 ई. को 7वीं अवध रेजीमेंट के सैनिकों ने कम्पनी के खिलाफ विद्रोह कर दिया लेकिन कंपनी द्वारा जल्द ही इस विद्रोह को दबा दिया गया।

नोट:- यू. जी. सी. ने अन्तिम उत्तर कुन्जी में हिन्दी भाषा में विकल्प D न छपने के कारण प्रश्न पुस्तिका से इस प्रश्न को मूल्यांकन से बाहर (डिलीट) कर दिया है।

4. पूरन चंद, एक हिंदू, निम्नलिखित में से किस शासक के अधीन दीवान था?

Correct Answer: (c) निजाम ऊल-मुल्क
Solution:

हैदराबाद राज्य की स्थापना निजाम ऊल मुल्क आसफजाह ने 1724 ई. में किया था। निजाम-उल-मुल्क ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा नहीं किया किंतु व्यवहार में वह एक स्वतंत्र शासक के रूप में कार्य करता था। उसने हिन्दुओं के प्रति सहिष्णुता की नीति अपनाते हुए एक हिन्दू पूरन चन्द को अपना दीवान नियुक्त किया था।

5. सूची I के साथ सूची II का मिलान कीजिए:

सूची I (विचारक)सूची II (इतिहास लेखन की संकल्पना)
A.एंटोनियो ग्राम्सीI.एनाल्स स्कूल
B.डेरीडाII.डायलोक्टिकल मेटरीयलिज्म
C.मार्क ब्लौकIII.कान्सेप्ट ऑफ हेजीमोनी
D.कार्ल मार्क्सIV.डिकन्सट्रक्शन एंड डिफेंस

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (d) A-III, B-IV, C-I, D-II
Solution:सुमेलित सूची इस प्रकार है-
सूची I (विचारक)सूची II (इतिहास लेखन की संकल्पना)
A.एंटोनियो ग्राम्सीकान्सेप्ट ऑफ हेजीमोनी
B.डेरीडाडिकन्सट्रक्शन एंड डिफेंस
C.मार्क ब्लौकएनाल्स स्कूल
D.कार्ल मार्क्सडायलोक्टिकल मेटरीयलिज्म

6. 'द बहमनीज ऑफ द दक्कन' पुस्तक के लेखक कौन थे?

Correct Answer: (d) हारुन खान शेरवानी
Solution:

द बहमनीज ऑफ द दक्कन पुस्तक के लेखक हारुन खान शेरवानी थे यह पुस्तक 1985 में प्रकाशित हुई। प्रोफेसर हारुन खान शेरवानी एक भारतीय इतिहासकार और लेखक थे। मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय द्वारा इनके सम्मान में दक्कन अध्ययन केन्द्र की स्थापना किया गया है।

7. अजंता कलाचित्र में बुद्ध की माता को किस रूप में चित्रित किया गया है-

Correct Answer: (a) एथेनियन मेट्रॉन
Solution:एथेनियन मेट्रॉन शब्द एथेन्स की विवाहित महिलाओं के लिए प्रयुक्त होता था। एथेनियन मेट्रॉन का दो मुख्य कार्य होता था यथा बच्चे पैदा करना तथा घर चलाना।

अजंता के गुफा संख्या 2 में एक चित्रों की श्रृंखला मिलती है जिसमें बुद्ध की माता माया देवी का शयन कक्ष चित्रित है इसके आगे बोधिसत्व, मायादेवी तथा शुद्धोधन का चित्र बना है साथ में परिचायिकायें भी चित्रित हैं।

इसके आगे बुद्ध के जन्म की आलौकिक कथा चित्रित है। इन्ही चित्रों के संबंध में कुछ इतिहासकार मायादेवी को एथेनियाई (एथेनियन) मेट्रॉन कहते हैं।

8. हम विजयनगर में नायक प्रणाली को सामंती प्रणालीके रूप में क्यों देख सकते हैं?

Correct Answer: (e) (*)
Solution:काकतीय व यादव राजवंशों में प्रांतीय प्रमुखों के रूप मेंसैनिक अधिकारियों को नियुक्त किया जाता था जिन्हें नायक कहाजाता था। नायक व्यवस्था का विकसित स्वरूप विजयनगर साम्राज्यमें दिखाई पड़ता है। नायक प्रणाली को विजयनगर प्रशासन मेंसामंती प्रणाली के रूप परिभाषित करने का प्रयास इतिहासकारों ने  किया है।

विजयनगर साम्राज्य में नायक (सेनानायक) की नियुक्ति राजा स्वयं करता था। नायकों को राजा लम्बी लम्बी जोत के भू- खण्ड (कृषि योग्य भूमि) वेतन के रूप में प्रदान करते थे, जिन्हें 'अमरम्' कहा जाता है। इनका प्रमुख कार्य सेना को संगठित करना, आवश्यकता पड़ने पर सेना सहित राजा के साथ युद्ध में सम्मिलित होना, जनता की सुरक्षा करना आदि था।

नायकों को केन्द्रीय शासन प्रणाली की ओर से अनेक स्वतंत्रता तथा विशेषाधिकार प्राप्त थे। यदि नायक राजा की इच्छा के विरुद्ध कार्य करता था तो राजा उसे पद से हटा सकता था। कुछ इतिहासकारों ने नायंकर व्यवस्था को प्रांतीय शासन व्यवस्था के समतुल्य घोषित किया है। विजयनगर शासन के पतन में भी नायकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

नोट - कोई भी विकल्प सत्य न होने के कारण यू.जी.सी. ने इस प्रश्न को अंतिम उत्तर कुंजी में मूल्यांकन से बाहर कर दिया।

9. इतिहास लेखन में किस परंपरा के माध्यम से मूल स्रोतों के आलोचनात्मक परीक्षण की शुरुआत हुई?

Correct Answer: (c) इतिहास लेखन में बर्लिन क्रांति
Solution:1833 ई. के लगभग राकें ने बर्लिन में इतिहास लेखन के संबंध में कई सेमिनारों में भाषण दिये। राकें के भाषणों की श्रृंखला ने इतिहास लेखन में क्रांति ला दिया अतः इसे बर्लिन क्रांति कहा गया। इसमें प्राथमिक स्रोत प्राप्त करना, उसका विश्लेषण करना व उसका प्रस्तुतीकरण करना सिखाया जाता था। इस प्रकार मूल स्रोतों के आलोचनात्मक परीक्षण की शुरुआत इतिहास लेखन में बर्लिन क्रांति से होती है।

10. सूची I के साथ सूची II का मिलान कीजिए:

सूची-Iसूची-II
A. पर्सी ब्राउनI. एग्रेरियन सिस्टम ऑफ मुगल इण्डिया
B. इरफ़ान हबीबII.द ग्रेट फर्म थ्योरी ऑफ मुगल इम्पायर
C. के.आई. लियोनार्डIII. इण्डियन आर्किटेक्चर इस्लामिक पीरियड
D. के. आर. कानूनगोIV. हिस्ट्री ऑफ द जाट्स

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) A-III, B-I, C-II, D-IV
Solution:सुमेलित सूची इस प्रकार है-
सूची-Iसूची-II
A. पर्सी ब्राउनइण्डियन आर्किटेक्चर इस्लामिक पीरियड
B. इरफान हबीबएग्रेरियन सिस्टम ऑफ मुगल इण्डिया
C. के.आई. लियोनार्डद ग्रेट फर्म थ्योरी ऑफ मुगल इम्पायर
D. के. आर. कानूनगोहिस्ट्री ऑफ द जाट्स