Solution:कम्पनी के शासन के अधीन भारत के भिन्न-भिन्न भागों में लगभग 12 अकाल और भीषण सूखे पड़े जबकि क्राउन के प्रशासन के अधीन लगभग 10 अकाल और कई सूखे पड़े। भारत में अकाल से संबंधित प्रमुख तथ्य निम्नवत हैं-1. 1860-61 में उत्तर पश्चिमी प्रांत में भयंकर अकाल पड़ा जिसमें दिल्ली और आगरा बुरी तरह प्रभावित हुए।
2. 1866-67 में उड़ीसा में भयंकर अकाल पड़ा और मुख्य प्रभावित क्षेत्र को "सी ऑफ केलामिटी" के रूप में वर्णित किया गया।
3. 1868-69 में राजपुताना में भयंकर अकाल पड़ा जिससे मारवाड़, बीकानेर, अजमेर के क्षेत्र बुरी तरह से प्रभावित हुए।
4. 1866-67 में मद्रास प्रेसीडेंसी में अकाल पड़ा जो बेलारी, सेलम, कोयम्बटूर और दक्षिण अर्कोट तक फैला ।
5. 1868-69 में पंजाब, बम्बई और सेन्ट्रल प्रॉविन्स के क्षेत्रों में भी अकाल जैसी स्थिति उत्पन्न हुई।