Solution:जोसेफ लॉक, राबर्ट स्टीफेसन, इसाम्बर्ड ब्रुनेल, मैक्डोनाल्ड स्टीफेसन इत्यादि को रेलवे विकास के प्रमुख अग्रदूतों में रखा जाता है। 1841 में अंग्रेज सिविल अभियंता जोसेफ लॉक ने कलकत्ता से दिल्ली तक रेलवे की संभावनाओं पर चर्चा की थी, वहीं स्टीफेसन ने कलकत्ता से मिर्जापुर, बनारस, इलाहाबाद तथा उससे आगे रेलवे लाइन की बात सोची थी।
1845 में कलकत्ता से दिल्ली तक एक रेलवे लाइन बनाने के उद्देश्य से मैक्डोनाल्ड स्टीफेंस ने इंग्लैण्ड में ईस्ट इण्डियन रेलवे कंपनी का गठन किया था। 1853 में बम्बई से ठाणे तक आरम्भ हुई रेलवे एशिया में शुरू होने वाली पहली रेलवे थी। डलहौजी ने 20 अप्रैल, 1853 को अपना विस्तृतरेलवे सारांश जारी किया था जिसमें रेलवे के सैन्य और वाणिज्यिक लाभों का वर्णन किया गया था।