Solution:विजय नगर साम्राज्य की स्थापना के प्रारम्भ में ही ये साम्राज्य कई प्रांतों में विभाजित किया गया था, ऐसा प्रतीत होता है तेलगु, तमिल, कन्नड़ आदि भाषाई विभिन्नता वाले क्षेत्रों के आधार पर विजयनगर की प्रांतीय व स्थानीय प्रशासनिक शब्दावली में व प्रशासनिक संगठन में विभिन्नता विद्यमान थी।
प्रांत के लिए राज्य, मंडला व चावड़ी शब्द का प्रयोग होता था प्रांतों के तमिल भाग में वेथे, नाडु, सीमा, गाँव और स्थला जैसे उप-विभागों में विभाजित किया गया था। वेंथे नाडु से ऊँचा एक प्रादेशिक प्रभाग था। कोम पर्छ से ऊँचा एक प्रादेशिक प्रभाग था जो फिर नाडु से भी ऊँचा था। स्थला एक भूमि का एक हिस्सा था जिसमें कई खेत शामिल थे।