NTA यूजीसी नेट जेआरएफ पुनर्परीक्षा, जून 2024 (इतिहास) Shift-II

Total Questions: 100

41. निम्नलिखित में से कौन आजीवक सम्प्रदाय के आचार्य थे?

A. पूरण कश्यप
B. मल्लिनाथ
C. पकुध कात्यायन
D. नेमिनाथ
E. घोषाल मास्कारीपुत्र
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) केवल A, C और E
Solution:

आजीविक सम्प्रदाय की स्थापना मक्खलि पुत्त गोशाल ने किया था। गोशाल का दर्शन भाग्यवादी दर्शन माना जाता है। पूरण कश्यप और पुगुध कात्यायन अपने शुरूआती दौर में आजीविका सम्प्रदाय से ही जुड़े हुए थे।
आगे चलकर पूरण कश्यप घोर अक्रियावादी हो गया तथा पकृध कत्यायन का दर्शन नित्यवादी कहलाता है।

42. कुबराविया सिलसिला किस क्षेत्र में सक्रिया था?

Correct Answer: (b) कश्मीर
Solution:

कुबराविया सिलसिला कश्मीर में ज्यादा सक्रिय था। इसके अलावा पूर्वी भारत में भी यह सिलसिला सक्रिय था। मीर सैयद अली हमदानी इस सिलसिले के प्रमुख कवि हैं। कुबराविया सम्प्रदाय की मुख्य शिक्षा पाश्चाताप, त्याग, भरोसा, एकांत और अल्लाह पर ध्यान केन्द्रीय करने पर था। इनका मानना था कि अल्लाह का स्मरण आध्यात्मिक दर्शन को समझने का एक तरीका है।

43. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए :

सूची-I (अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त व्यक्ति)सूची-II (उत्कृष्टता क्षेत्र)
A. के एस कृष्णनI.भौतिक विज्ञान
B. एस एस भटनागरII.रसायन विज्ञान
C. टी एस वेकटरमनIII.कृषि विज्ञान
D. बीरबल साहनीIV.पुरावनस्पति विज्ञान

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (a) A-I, B-II, C-III, D-IV
Solution:सूचियों का सही मिलान इस प्रकार है-
अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त व्यक्तिउत्कृष्टता क्षेत्र
के.एस. कृष्णनभौतिक विज्ञान
एस.एस. (शान्ति स्वरूप) भटनागररसायन विज्ञान
टी.एस. वेंकटरमनकृषि विज्ञान
बीरबल साहनीपुरावनस्पति विज्ञान

44. निम्नलिखित में से किस अभिलेख में 20 साधुओं के समूह के लिए वस्त्र आदि की लागत प्रदान करने के लिए गोवर्धन कस्बे में बुनकरों की दो श्रेणियों को धन की दो राशियों सौंपे जाने का उल्लेख है?

Correct Answer: (b) नासिक गुहा में उषावदता का अभिलेख
Solution:

उषावदता का नासिक गुहा अभिलेख में 20 साधुओं के समूह के लिए वस्त्र आदि की लागत प्रदान करने के लिए गोवर्धन कस्बे में बुनकरों की 2 श्रेणियों को धन की 2 राशियों सौंपें जाने का उल्लेख है।

नासिक के इस गुहालेख के समीप ही उषावदता का एक अन्य लेख भी उपलब्ध हुआ है जिसमें दाहनक नगर और कंकापुर के साथ उधेनि (उज्जयिनी)का उल्लेख मिलता है। इन नगरों में भी उषावदता ने ब्राह्मणों को बहुत कुछ दान-पुण्य किया था। श्रेणियों का उल्लेख मथुरा क्षेत्र एवं पश्चिमी दक्कन क्षेत्र के अभिलेखों से प्राप्त होता है। पश्चिमी दक्कन में गोवर्धन नामक नगर शिल्पियों का महत्वपूर्ण केन्द्र था।

45. किसकी पुस्तक 'काली माता' ने महान कलाकार अवनीन्द्र नाथ टैगोर को 'भारत माता' की चित्र बनाने की दिशा में प्रभावित किया था?

Correct Answer: (a) भगिनी निवेदिता
Solution:

भगिनी निवेदिता की पुस्तक काली माता ने महान कलाकार अवनीन्द्र नाथ टैगोर को 'भारत माता' की चित्र बनाने की दिशा में प्रभावित किया था। भगिनी निवेदिता का मूल नाम मार्गरेट एलिजाबेथ नोबल था जो एक अंग्रेज आइरिश सामाजिक कार्यकर्ता लेखक और स्वामी विवेकानन्द की शिष्या थी। इन्होंने महिला शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

46. निम्नलिखित में से कौन से कथन महायान या विशाल चक्र के बारे में सत्य हैं?

A. महान चक्र के ब्राह्माण्ड में संख्य बोधिसत्व हैं।
B. अवलोकितेश्वर, दिव्य बुद्ध हैं।
C. बोधिसत्व न केवल अनुकम्पा की भावना है बल्कि पीड़ा की भावना भी है।
D. प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं में एक दीपक होना चाहिए तथा अपनी मुक्ति के लिए करना चाहिए। E. मेधा की पारदर्शित का सिद्धांत इस स्कूल शाखा की विशेष अभिलक्षण है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (d) केवल A,C और E
Solution:

प्रथम शताब्दी ई. में बौद्ध धर्म 2 भागों विशाल चक्रयान (महायान) व लघु चक्रयान (हीनयान) में बट गया। महान चक्रयान में ब्रह्माण्ड में असंख्य बोधिसत्व माने गए। इसके साथ ही बोधिसत्व में न केवल अनुकम्पा की भावना है बल्कि पीड़ा की भावना भी है। मेधा की पारदर्शिता का सिद्धांत विशाल चक्र यान की विशेष अभिलक्षण है।

47. निम्नलिखित ग्रीक बैक्टीरियन शासकों को उनके राज्यारोहण के अनुसार सही कालक्रम में व्यवस्थित करें।

A. मिनेंडर
B. हेरमायूस
C. युथायडेमुस
D. डेमोट्रिएस
E. डिओडोटस
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (d) E, C, D, A, B
Solution:सही कालानुक्रम इस प्रकार है -
शासक-वर्ष
डिओडोंटस-230 ई. पू.
युथाथडेमुस-204 ई. पू.
डेमोट्रिएस-183 ई. पू.
मिनेंडर-160-120 ई. पू.
हेरमायूस-50-30 ई. पू.

48. किसने गाय संरक्षण सम्मेलन, दिसंबर 1924 में अध्यक्षीय भाषण दिया था?

Correct Answer: (d) महात्मा गांधी
Solution:महात्मा गाँधी ने दिसम्बर 1924 में गाय संरक्षण सम्मेलन में अध्यक्षीण भाषण दिया था। गौरक्षा आंदोलन मुख्य रूप से हिन्दू धर्म और राजनीतिक आंदोलन है जिसका उद्देश्य गायों की रक्षा करना हैं। 1924 में ही बेलगाँव में कांग्रेस के सम्मेलन की अध्यक्षता गाँधीजी ने की थी।

49. 1861 में रॉबर्ट नाइट ने तीन अखबारों को मिलाकार बॉम्बे में टाइम्स ऑफ इंडिया बनाया। ये तीन अखबार थे:

Correct Answer: (c) बॉम्बे टाइम्स, बॉम्बे स्टैण्डर्ड और बॉम्बे टेलीग्राफ
Solution:

1861 ई. में रॉबर्ट नाइट ने तीन अखबारों को मिलाकर बॉम्बे में टाइम्स ऑफ इंडिया बनाया। ये तीन अखबार बॉम्बे टाइम्स, बॉम्बे स्टैण्डर्ड और बॉम्बे टेलिग्राफ था राबर्ट नाइट ने प्रेस की स्वतंत्रता के लिए काफी प्रयास किया। 19वीं सदी में इस समाचार पत्र ने 800 से अधिक लोगों को रोजगार दिया तथा भारत व यूरोप में स्वतंत्र पत्रकारिता को बढ़ावा दिया।

50. चौसठ योगिन मंदिर के बारे में निम्नलिखित में से कौन से कथन सही हैं?

A. वे शक्ति सम्प्रदाय से संबंधित हैं।
B. सामान्यतया, ऐसे मंदिर खुले वृत्ताकार प्रांगण के आकार में है जो छतरियों के साथ परिधिय स्तंभों से घिरा है।
C. ऐसे मंदिर सामान्यतया मध्य भारतीय क्षेत्र में पाये जाते हैं।
D. खजुराहों स्थित चौसठ योगिनी मंदिर की योजना दीर्घवृत्ताकार है।
E. इनमें चौसठ योगिनियों की प्रतिमाएं रखी होती हैं।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (c) केवल A, B, C और E
Solution:

चौसठ योगिनी मंदिर मुख्यतया शाक्त सम्प्रदाय से संबंन्धित है। सामान्यतः ऐसे मंदिर खुले वृत्ताकार प्रांगण के आकार में है जो छतरियों के साथ परिधिय स्तंभों से घिरा है। ऐसे मंदिर सामान्यतः मध्य भारतीय क्षेत्र में पाए जाते है। इन मंदिरों में चौसठ योगिनियों की प्रतिमाएँ रखी होती है। भारत में इस समय 5 चौसठ योगिनी मंदिर स्थापित है।