NTA यूजीसी नेट जेआरएफ पुनर्परीक्षा, जून 2024 (इतिहास) Shift-II

Total Questions: 100

61. निम्नलिखित में से कौन से कथन सत्य हैं?

A. फारसी में इतिहास लेखन की शुरुआत, इस्लामी दुनिया के पूर्वी भूमि में अरब भाषी बुद्धिजीवियों के उद्भव के कारण हुई थी।
B. अबू सैद गरदेजी और अबुल फजल बैहाकी द्वारा फारसी में संकलित इतिहास दिल्ली सल्तनत के इंडो-फारसी इतिहास के लिए मॉडल था।
C. भारत में यह परंपरा फन-ए-मुदाब्बिर द्वारा शुरू की गई थी।
D. उसके दो साहित्यिक कार्य शरजा-ए-अनसाब और चचनामा हैं।
E. सादिदुद्दीन मुहम्मद अवफी की जवामी उलहिकायत वा-लिवामियुल-रिवायात विश्वकोशीय रेंज के साथ धारावाहिक इतिहास श्रेणी से संबंधित है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (a) केवल B, C, और E
Solution:

फारसी इतिहास लेखन में अबू सैद गरदेजी और अबुल फजल बेहाकी द्वारा फारसी में संकलित इतिहास दिल्ली सल्तनत के इंडो फारसी इतिहास के लिए मॉडल था। भारत में यह पंरपरा फक्र ए-मुदाब्बिर द्वारा शुरू की गयी थी। सादिदुद्दीन मुहम्मद अवफी की जवामी उल हिकायत वा-लिवामियुल-रिवायात विश्वकोषीय रेंज के साथ धारावाहिक इतिहास श्रेणी से संबंधित है।

62. निम्नलिखित में किस राजा का इलाहाबाद प्रशस्ती की पंक्ति 21 में आर्यावर्त के सम्राटों में उल्लेख नहीं है?

Correct Answer: (b) मेघवर्ण
Solution:

इलाहाबाद (प्रयाग) प्रशस्ती गुप्त सम्राट समुद्रगुप्त का है।जिसका लेखक हरिषेण था जो उसका संधिविग्रहिक और कुमारामात्य था। समुद्रगुप्त के इतिहास जानने का सर्वप्रमुख स्रोत इलाहाबाद प्रशस्ती ही है इसमें इसके विजयों का विवरण मिलता है। इस प्रशस्ती के पंक्ति 21 में आर्यावत के नौ राजाओं, रुद्रदेव, मत्तिल, नागदत्त, चन्द्रवर्मा, गणपतिनाग, नागसेन, अच्युत, नन्दि, बलवर्मा, आदि के नामों का उल्लेख मिलता है। जबकि मेघवर्ण नामक शासक का उल्लेख नहीं मिला है।

63. हड़प्पाई संदर्भ में निम्नलिखित में से किन स्थलों पर 'बेलनाकार प्रस्तर ड्रिल प्राप्त हुई हैं?

A.चन्हूदड़ो
B. हड़प्पा
C. धौलावीरा
D. मोहनजोदड़ो
E. कालीबंगा
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (c) केवल A, B, C, और D
Solution:

सिंधु हड़प्पा सभ्यता भारत की पहली नगरीय सभ्यता थी। हड़प्पा सभ्यता को भारत की पहली कांस्ययुगीन सभ्यता भी माना जाता है। हड़प्पा स्थलों से कई प्रकार की वस्तुएँ प्राप्त हुई है। इनमें मनके मुहर, मृण्मूर्ति ड्रिल आदि प्रमुख है। हड़प्पाई संदर्भ में बेलनाकार प्रस्तर ड्रिल चन्हूदड़ो, हड़प्पा, धौलावीरा और मोहनजोदड़ो से प्राप्त हुआ है। मुहरों की प्राप्ति सबसे अधिक मोहनजोदड़ों से हुई है।

64. निम्नलिखित में किस अभिलेख में हर्षवर्धन के हस्ताक्षर है?

Correct Answer: (b) बांसखेड़ा अभिलेख
Solution:

पुष्पभूति वंश /वर्धन वंश का सबसे महत्वपूर्ण शासक हर्षवर्धन था जिसने 606-647 ई. तक कश्मीर को छोड़कर पूरे उत्तर भारत पर शासन किया। हर्ष के बारे में जानकारी का प्रमुख स्रोत उसके अभिलेख और सिक्के है। हर्ष का बाँसखेड़ा अभिलेख 1894 ई. में शाहजहाँपुर से मिला है। इस अभिलेख में हर्ष का स्वयः का अपना हस्ताक्षर है।

65. निम्नलिखित में से किस रिपोर्ट ने इंगित कियाः

"कर्जग्रस्तता के कारण अंततः कृषि वर्ग से भूमि का हस्तांतरण गैर-कृषिगत साहूकारों की ओर होता है, जिसके कारण कम आर्थिक प्रस्थिति के साथ भूमिहीन सर्वहारा वर्ग का निर्माण होता है। इसके परिणामस्वरूप कृषिगत दक्षता मे कमी आती है क्योंकि साहूकार ऐसी दर पर भूमि को आगे जोतदारों को किराए पर प्रदान करते हैं कि जोतदारों के पास अच्छी फसल उगाने का कम प्रोत्साहन होता है।'

Correct Answer: (a) केन्द्रीय बैंकिंग समिति (1931)
Solution:

केन्द्रीय बैंकिंग समिति 1931 के रिपोर्ट ने इंगित किया कि 'कर्जप्रस्तता के कारण अन्ततः कृषि वर्ग से भूमि का हस्तांतरण गैर कृषि साहूकारों की तरफ होता है। जिसके कारण कम आर्थिक प्रस्थिति के साथ भूमिहीन सर्वहारा वर्ग का निर्माण होता है। इसके परिणामस्वरूप कृषिगत दक्षता में कमी आती है क्योंकि साहूकार ऐसी दर पर भूमि को आगे जोतदारों को किराए पर प्रदान करते है कि जोतदारों के पास अच्छी फसल उगाने का कम प्रोत्साहन होता है।

66. फिल्म 'भक्त विदुर' (1921) बहुत सारी निंदा (सेंसरिंग) और प्रतिबंध के बाद किस नए नाम से जारी की गई थी?

Correct Answer: (b) धर्म विजय
Solution:

फिल्म भक्त विदुर (1921) बहुत सारी निंदा (सेंसारिंग) और प्रतिबंध के बाद 'धर्म विजय' नाम से पुनः जारी की गयी। इस फिल्म के निदेशक कांजीभाई राठौड़ और लेखक जी मोहनियाल दवे थे। यह फिल्म महाभारत की कहानी को पांडवों और कौरवों के बीच घटनाओं की एक श्रृंखला के रूप में दर्शाता है। यह सबसे प्रसिद्ध मूक पौराणिक कथाओं में से एक है।

67. किसने कहा, "अपने समय का महान व्यक्ति वह है जो अपने युग की इच्छा को शब्दों में ढाल सके, अपने युग को बता सके कि इसकी इच्छा क्या है पूर्ण कर सके। जो वह करता है?"

Correct Answer: (b) हीगल
Solution:

हीगल जर्मनी का एक महान दार्शनिक था। उसने कहा था कि 'अपने समय का महान व्यक्ति वह है जो अपनी युग की इच्छा को शब्दों में ढाल सके, अपने युग को बता सके कि इसकी इच्छा क्या है और पूर्ण कर सके। जो वह करता है। वह उसके युग का हृदय और सार है। वह अपने युग को साकार करता हैं। हीगल को जर्मन राष्ट्रवाद का महत्वपूर्ण प्रवर्तक माना जाता है।

68. निम्नलिखित घटनाओं को कालक्रमानुसार व्यवस्थित करें।

A. सूरत में फ्रेंच बेड़े का पहुँचना।
B. हुगली से पुर्तगालियों का निष्कासन
C. पुर्तगालियों द्वारा गोवा के द्वीप पर कब्जा।
D. इंग्लिश ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना।
E. मुगल दरबार में जेम्स प्रथम के आधिकारिक राजदूत के रूप में थॉमस रो की नियुक्ति।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (a) C, D, E, B, A
Solution:घटनाओं का सही कालानुक्रम इस प्रकार है-
घटना वर्ष 
पुर्तगालियों द्वारा गोवा के द्वीप पर कब्जा1510 ई.
इंग्लिश ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना1599 ई.
मुगल दरबार में जेम्स प्रथम के आधिकारिक राजदूत के रूप में थॉमस रो की नियुक्ति1616 ई.
हुगली से पुर्तगालियों का निष्कासन1632 ई.
सूरत में फ्रेंच बेड़े का पहुँचना1668 ई.

69. िस देश में इतिहासवाद उन्नीसवीं शताब्दी में ऐसे सिद्धांत के रूप में विकसित हुआ जो कहता कि इतिहास, समस्त ज्ञान की कुंजी है?

Correct Answer: (b) जर्मनी
Solution:

जर्मनी में 19वीं शताब्दी में इतिहासवाद एक ऐसे सिद्धांत के रूप में विकसित हुआ जो कहता है कि इतिहास समस्त ज्ञान की कुंजी है। वास्तव में 19वीं शताब्दी का उत्तरार्द्ध जर्मनी के एकीकरण का काल था और इस एकीकरण ने अपने इतिहास को केन्द्र में रखकर अपने भूगोल को बदला।

70. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए

सूची-I मंदिरसूची-II स्थान
A. दशावतार मंदिरI. नचना कुठरा/कुठार
B. महादेव मंदिरII. ऐहोल
C. लक्ष्मण मंदिरIII. देवगढ़
D. मेगुति मंदिरIV. सिरपुर

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (d) A-III, B-I, C-IV, D-II
Solution:सही सुमेलन है-
मंदिरस्थान
दशावतार मंदिरदेवगढ़
महादेव मंदिरनचना कुठरा/कुठार
लक्ष्मण मंदिरसिरपुर
मेगुति मंदिरऐहोल