Solution:जहाँगीर का काल मुगल चित्रकला के चर्मोत्कर्ष का काल था। उसने हेरात के आकारिजा (आगा रजा) के नेतृत्व में आगरा में एक चित्रशाला की स्थापना की थी।
उसके काल के प्रमुख चित्रकार आकारिजा, बिसनदास, उस्ताद मंसूर, दौलत, मनोहर, अबुहसन आदि थे। जहाँगीर के समय के सर्वोत्कृष्ट चित्रकार उस्ताद मंसूर और अबुल हसन थे जिन्हे जहाँगीर क्रमशः 'नादिर-अल-अत्र' तथा 'नादिर उज जमा की उपाधि दी थी।