NTA यूजीसी नेट जेआरएफ पुनर्परीक्षा, जून 2024 (इतिहास) Shift-I

Total Questions: 100

41. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए

सूची-I (पद)सूची-II (विवरण)
(A) प्रादेशिक(I)विभागीय अधिकारी
(B) अध्यक्ष(II)ग्राम-अधिकारी
(C) नागरक(III)प्रांतीय गवर्नर
(D) ग्रामणी(IV)नगर-अधिकारी

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (a) (A)-(I), (B)-(III), (C) - (II), (D) - (IV)
Solution:सही सुमेलन है-
(पद)(विवरण)
प्रादेशिकप्रांतीय गवर्नर
अध्यक्षविभागीय अधिकारी
नागरकनगर-अधिकारी
ग्रामणीग्राम-अधिकारी

42. 'समग्र इतिहास' (टोटल हिस्ट्री) की संकल्पना किसने प्रचारित की?

Correct Answer: (d) मार्ग ब्लॉक
Solution:

समग्र इतिहास (टोटल हिस्ट्री) की संकल्पना मार्क ब्लॉक ने प्रचारित की। मार्क ब्लॉक मुख्यतया एक फ्रांसीसी इतिहासकार थे और उन्होंने इस तथ्य पर बल दिया कि ऐतिहासिक अध्ययन का दृष्टिकोण सम्पूर्ण समग्रता के साथ होना चाहिए। मार्क ब्लॉक इतिहास के तथ्यपरक अध्ययन में विश्वास नही करते थे तथा उनका मानना था कि इतिहास का आधार समग्रता में ही निहित है।

43. विशिष्टाद्वैत संप्रदाय के दर्शन का विस्तृत प्रतिपादन करने वाली पुस्तक 'न्याय तत्व' के लेखक हैं :

Correct Answer: (a) नाथमुनि
Solution:

विशिष्टाद्वैत सम्प्रदाय के दर्शन का विस्तृत प्रतिपादन करने वाली पुस्तक 'न्याय तत्व' के लेखक नाथमुनि है। नाथमुनि एक वैष्णव धर्मशास्त्री थे जिन्होने नालयिर दिव्य प्रबंधम का संग्रह और संकलन किया। इनकी एक पुस्तक नाथमुनि योग रहस्य भी है। विशिष्टाद्वैत सम्प्रदाय की स्थापना रामानुजाचार्य ने किया था जिन्होंने वेदान्त संग्रह और भागवत गीता पर भाष्य पुस्तक की रचना की।

44. निम्नलिखित में से बेमेल शब्द को चिह्नांकित कीजिए:

Correct Answer: (c) चूर्णी
Solution:अरघट्ट, वापी और नौरिया मूलतः जलचक्र या फारसी पहिया से संबन्धित है जिनका इस्तेमाल जमीन की सिंचाई के लिए किया जाता था। इसे आमतौर पर बैल, भैस या ऊँट जैसे भारवाहक जानवरो से चलाया जाता था। यह गहरे कुँओ से पानी निकालने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। चूर्णी मुख्यतया स्थापत्य कला का भाग होता था।

45. यहूदी व्यापारी अब्राहम बेन यिजू (1133-49) भारत के निम्नलिखित में से किस शहर में कांस्य की फैक्ट्री चलाता था?

Correct Answer: (a) मंगलोर
Solution:

यहूदी व्यापारी अब्राहम बेन विजू (1133-49 ई.) भारत के मंगलौर शहर में कांस्य की फैक्ट्री चलाता था। मंगलौर कर्नाटक में स्थित प्राचीन व मध्यकालीन शहर है जिसके खुदाईयों से कई पुरातात्विक सामग्रीयों की प्राप्ति हुई है।

46. परंपरागत रूप से 'पंचजनः' में शामिल पाँच प्रमुख आर्य कबीले हैं :

Correct Answer: (d) पुरु, यदु, तुर्वस, अनु, द्रुह्यु
Solution:

आर्य कई जनो में विभक्त थे। इनमें 5 जनो के नाम अक्सर मिलते है- पुरू, यदु, तुर्वस, अनु, दुह्या। इन्हें पंचजन कहा गया है। जन के अधिपति को राजा कहा जाता है। आर्य राजनीतिक संगठन की सबसे छोटी इकाई कुल अथवा परिवार होता था। उपरोक्त 5 जनो के अतरिक्त 5 लघु जनजातियों, अनिल, पक्थ, भलानस शिव तथा विषाणिन का भी उल्लेख प्राप्त होता है।

47. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए :

सूची-I (किसान आंदोलन)सूची-II (नेता)
(A) बिजौलिया किसान आंदोलन(I)वल्लभ भाई पटेल
(B) बारदोली सत्याग्रह(II)विजय सिंह पथिक और माणिक्यलाल वर्मा
(C) तेभागा आंदोलन(III)बाबा रामचन्द्र
(D) अवध किसान आंदोलन(IV)कंश्रम सिंह और भवन सिंह

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (b) (A)-(II), (B)-(I), (C)-(IV), (D)-(III)
Solution:सही सुमेलन है -
(किसान आंदोलन)(नेता)
बिजौलिया किसान आंदोलनविजय सिंह पथिक और माणिक्यलाल वर्मा
बारदोली सत्याग्रहवल्लभ भाई पटेल
तेभागा आंदोलनकंश्रम सिंह और भवन सिंह
अवध किसान आंदोलनबाबा रामचन्द्र

48. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए:

सूची-I (नाम)सूची-II (रचना)
(A) सोमदेव(I)बृहत् - कथामंजरी
(B) क्षेमेन्द्र(II)कथासरित्सागर
(C) कालिदास(III)कुट्टनीमतम्
(D) दामोदर गुप्त(IV)ऋतुसंहार

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (b) (A)-(II), (B)-(I), (C)-(IV), (D)-(III)
Solution:सही सुमेलन है-
(नाम)-(रचना)
सोमदेव-कथासरित्सागर
क्षेमेन्द्र-बृहत् - कथामंजरी
कालिदास-ऋतुसंहार
दामोदर गुप्त-कुट्टनीमतम्

49. मौर्योत्तर स्रोतों में उल्लिखित समुद्री-पत्तनों को भारतीय उपमहाद्वीप में उत्तर से दक्षिण के क्रम में व्यवस्थित कीजिए :

(A) बारबेरिकम
(B) बेरीगज (भृगुकच्छ)
(C) मुजिरिस (मुसिरीपट्टनम्)
(D) सौप्परा (सोपारा)
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) (A), (B), (D), (C)
Solution:

युनानी ग्रंथ पेरिप्लस ऑफ एरिब्रियन-सी में भारत की व्यापारिक गतिविधयाँ और भारत के पूर्वी और पश्चिमी तटीय बंदरगाह का वर्णन मिलता है।

प्राचीन भारत में मौर्योत्तर काल में समुद्र पत्तनों का उत्तर से दक्षिण क्रम बारबेरिकम, बेरीगज (भृगुकच्छ) सोपारा व मुजरिस (मुसलीपट्टनम) है। पेरिप्लस के अनुसार भृगुकच्छ से दासो का व्यापार होता था तथा बारबेरिकम सिन्धु के मुहाने पर स्थित था।

50. कृष्ण की समर्पित प्रेयसी (प्रियतमा) के रूप में 'राधा' के प्राचीनतम् साक्ष्य से संबंधित ग्रंथ निम्न में से कौन हैं?

(A) अष्टांगहृदयसंग्रह
(B) गीत गोविन्द
(C) हर्ष चरित
(D) ब्रह्मवैवर्तपुरा
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) केवल (B) और (D)
Solution:

कृष्ण को समर्पित प्रेयसी (प्रियतमा) के रूप में राधा के प्राचीनतम साक्ष्य से संबन्धित ग्रंथ गीत गोविन्द और ब्रहावैवर्तपुराण है। गीत गोविन्द 12वीं सदी के कवि जयदेव द्वारा लिखित एक पुस्तक है जिसमें कृष्ण, राधा और वृन्दावन के गोपियो के बीच संबंधों का वर्णन किया गया है। ब्रह्मावैवर्तपुराण वेद मार्ग का 10वाँ पुराण है। इसमें सृष्टि निर्माण के उपरान्त राधा के प्रकट होने व कृष्ण लीला का वर्णन है।