NTA यूजीसी नेट जेआरएफ पुनर्परीक्षा, जून 2024 (इतिहास) Shift-I

Total Questions: 100

71. निम्नलिखित कथनों में से कौन से कथन सही हैं?

(A) शैव सिद्धांत तीन शाश्वत सिद्धांतों ईश्वर (शिव), ब्रह्मांड और आत्मा-को स्वीकृति प्रदान करता है।
(B) शैव सिद्धांत, कश्मीर का शैववाद और वीरशैव परंपरा के अनुयायियों द्वारा 'आगम' प्रामाणिक ग्रंथ माने जाते हैं।
(C) 'कापालिक' और 'कालामुखी' दो प्रमुख वैष्णव संप्रदाय थे।
(D) 'नायनार' संतों के विचारों और कार्यकलापों के कारण दक्षिण भारत में वैष्णव भक्ति लोकप्रिय हुई।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (d) केवल (A) और (B)
Solution:कापालिक और कालामुख शैव धर्म के प्रमुख संप्रदाय थे। नयनार संतों ने दक्षिण भारत में शैव भक्ति को लोकप्रिय बनाया था। शैव सिद्धांत तीन शाश्वत सिद्धांतो ईश्वर (शिव), ब्रह्माण्ड और आत्मा को स्वीकृत प्रदान करता है। इसके अतिरिक्त शैव सिद्धांत, कश्मीर का शैववाद और वीरशैव परंपरा के अनुयायियों द्वारा रचित 'आगम' प्रामाणिक ग्रंथ माने जाते हैं।

72. पुनर्जागरण की भावना ने इतिहास-लेखन पर व्यापक प्रभाव डाला निम्नलिखित में से कौन उन प्रभावों से संबंधित नहीं है

Correct Answer: (b) अविशेषज्ञ इतिहासकारों का प्रादुर्भाव

73. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए :

सूची-I (प्रसिद्ध मुगल पेंटिंग)सूची-II (चित्रकार)
(A) दुर्बल अश्व के साथ निर्जन क्षेत्र में मजनूँ(I) बसावन
(B) साइबेरियाई सारस(II) उस्ताद मंसूर
(C) चिनार वृक्ष पर ढेर सारी गिलहरियाँ(III) अब्दुल हसन
(D) बिशनदास का चित्र(IV) दौलत

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIIIIV
(c)IIIIIIVI
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (a)
Solution:सही सुमेलन है-
सूची-I (प्रसिद्ध मुगल पेंटिंग)सूची-II (चित्रकार)
दुर्बल अश्व के साथ निर्जन क्षेत्र में मजनूँबसावन
साइबेरियाई सारसउस्ताद मंसूर
चिनार वृक्ष पर ढेर सारी गिलहरियाँअब्दुल हसन
बिशनदास का चित्रदौलत

74. अकबर की धार्मिक नीति के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन से कथन सही हैं?

(A) उसने तीर्थयात्री कर समाप्त किया।
(B) उसने वर्ष 1580 में सीकरी में इबादतखाने का निर्माण करवाया।
(C) उसने 1579 में 'मज़हर' की घोषणा की।
(D) उसने दीन-ए-इलाही चलाया।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (c) केवल (A),(C) और (D)
Solution:

मुगल शासक अकबर के धार्मिक नीति का मूल उद्देश्य सार्वभौमिक सहिष्णुता स्थापित करना था। उसने 1563 ई. में तीर्थयात्रा कर को समाप्त कर दिया था। उसने 1575 ई. में फतेहपुर सीकरी में इबादतखाने का निर्माण कराया तथा 1579 ई. में उसने मज़हर की घोषणा की।

1581-82 ई. में अकबर ने दीन-ए-इलाही (तौहीद-ए-इलाही) नामक एक नए विचार का प्रवर्तन किया जिसे कुछ इतिहासकार एक नए धर्म के रूप में देखते है।

75. सन् 1800 तक मराठा साम्राज्य पांच बड़े प्रमुखों (चीफ) का परिसंघ बन चुका था। ये पांच बड़े प्रमुख -कौन से थे?

(1) पुणे में पेशवा, बड़ौदा में गायकवाड़, ग्वालियर से सिंधिया, इन्दौर में होल्कर और नागपुर में भोंसले
(2) पुणे में गायकवाड़, बड़ौदा में पेशवा, नागपुर में 'होल्कर, इंदौर में भोंसले और ग्वालियर में सिंधिया
(3) ग्वालियर में सिंधिया, पुणे में भोंसले, इन्दौर में गायकवाड़, बड़ौदा में होल्कर और नागपुर में पेशवा
(4) पुणे में सिंधिया, ग्वालियर में पेशवा, बड़ौदा में होल्कर, इन्दौर में गायकवाड़ और नागपुर भोंसले

Correct Answer: (a) 1
Solution:

मराठा साम्राज्य की स्थापना छत्रपति शिवाजी ने किया था। आगे चलकर पेशवाओं के अधीन मराठा साम्राज्य अखिल भारतीय बन गया।

1800 ई. तक मराठा साम्राज्य 5 बड़े प्रमुखों का परिसंघ बन चुका था जिसमें पुणे में पेशवा, बड़ौदा में गायकवाड़, ग्वालियर में सिंधिया, इंदौर में होल्कर और नागपुर में भोंसले प्रमुख थे। आग चल कर मराठा साम्राज्य का इतिहास अंग्रेजों के साथ संघर्ष का इतिहास रहा है।

76. दिल्ली के सुल्तानों द्वारा निर्मित निम्नलिखित मस्जिदों को उनके निर्माण के आरोही कालानुक्रम में व्यवस्थित कीजिए (पहले से बाद) :

(A) मोठ की मस्जिद
(B) जमात खाना मस्जिद
(C) बेगमपुरी मस्जिद
(D) खिर्की मस्जिद

Correct Answer: (a) (B), (C), (D), (A)
Solution:सही कालानुक्रम है-
प्रमुख मस्जिदशासनकाल में निर्मित
• जमात खाना मस्जिद— अलाउद्दीन खिलजी
• बेगमपुरी मस्जिद— मुहम्मद बिन तुगलक
• खिड़की मस्जिद— फीरोज शाह तुगलक के समय प्रधानमंत्री जूनाशाह खा-ए-जहाँ द्वारा निर्मित
• मोठ की मस्जिद— सिकंदर लोदी के प्रधानमंत्री मियाँ भुआ द्वारा निर्मित

77. सन् 1857 के महासमर के बारे में निम्नांकित में से कौन से कथन सही हैं?

(A) वी.डी. सावरकर ने इसे 'राष्ट्रीय स्वतंत्रता का नियोजित युद्ध' कहा है।
(B) सावरकर ने यह सिद्ध करने का प्रयास किया कि 1826-27, 1831-32, 1840, 1854 के विद्रोह,1857 के महासमर के पूर्वाभ्यास थे।
(C) टी.आर. होम्स ने इस मत का प्रचार किया कि 1857 का विद्रोह 'इसाइयों के विरुद्ध कट्टरपंथीधर्मावलंबियों का युद्ध' था।
(D) जेम्स ऑउट्रम और डब्ल्यू. टेलर ने इस महासमर को 'हिन्दू-मुस्लिम षड्यंत्र' का परिणाम माना।
(E) एल ई आर रीस ने 1857 के महासमर की व्याख्या 'सभ्यता और बर्बरता के मध्य संघर्ष' के रूप में की।
नीचे दिए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (c) केवल (A), (B) और (D)
Solution:

1857 के विद्रोह को भारत का प्रथम स्वतंत्रता सग्राम कहा जाता है। वी.डी. सावरकर ने 1909 ई. में लिखित अपनी पुस्तक दं इंडियन वार ऑफ इंडिपेडेन्स में इसे राष्ट्रीय स्वतंत्रतासंग्राम कहा था। उनके अनुसार 1826-27, 1831-32, 1840, 1854 के विद्रोह 1857 के महासमरं के पूर्वाभ्यास थे।

इसके अलावा इस विद्रोह को एल.ई.आर. रीज ने 'धर्मान्धों का इसाइयों के विरुद्ध युद्ध', टी.आर. होम्स ने 'बर्बरता तथा सभ्यता के बीच युद्ध' तथा जेम्स आउटट्रम व डब्ल्यू. टेलर ने 'हिन्दू-मुस्लिम षड्यंत्र' कहा है।

78. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए :

सूची-I (ग्रंथ)सूची-II (विवरण)
A. ऋतI. इसमें बलि की व्याख्या की गई है।
B. सामवेदII. इसमें पुजारियों को अनुष्ठानों (कर्मकाण्ड) के संदर्भ में मार्गदर्शन है।
C. यजुर्वेदIII. इसमें जप के निमित्त मंत्रों का संकलन है।
D. ब्राह्मणIV. इसमें ब्रह्मांड और मनुष्य को संचालित करने वाले विधि-सिद्धान्त हैं।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन  कीजिए :

ABCD
(a)IVIIIIII
(b)IIIIIIVI
(c)IVIIIIII
(d)IIIIVIII
Correct Answer: (a)
Solution:सही सुमेलन है-
(ग्रंथ)(विवरण)
ऋत (ऋग्वेद)इसमें ब्रह्मांड और मनुष्य को संचालित करने वाले विधि-सिद्धान्त हैं।
सामवेदइसमें जप के निमित्त मंत्रों का संकलन है।
यजुर्वेदइसमें बलि की व्याख्या की गई है।
ब्राह्मणइसमें पुजारियों को अनुष्ठानों (कर्मकाण्ड) के संदर्भ में मार्गदर्शन है।

79. 19वीं और 20वीं सदी में चित्रकारी की संवृद्धि और विकास के बारे में निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए :

(A) कलकत्ता स्कूल ऑफ आर्ट की स्थापना 1854 में हुई।
(B) कालीघाट चित्रकारी 19वीं सदी के प्रथम चतुर्थांस (फर्स्ट क्वार्टर) में विकसित हुई।
(C) सन् 1905 में अवनींद्रनाथ टैगोर ने सर्वप्रथम भारत माता का चित्र बनाया।
(D) सन् 1903 में आयोजित कांग्रेस के मद्रास अधिवेशन में रवि वर्मा की चित्रकारी की प्रदर्शनी लगी थी और लगभग उसी काल में अंग्रेजों ने उन्हें कैसर ए हिन्द (1904) की उपाधि दी।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (a) केवल (A), (C) और (D)
Solution:

19वीं और 20वीं सदी में चित्रकारी की संवृद्धि और विकास के संदर्भ में कलकत्ता स्कूल ऑफ आर्ट की स्थापना 1854 ई. में हुई थी। 1905 ई. में अवनीन्द्रनाथ टैगोर ने सर्वप्रथम भारत माता का चित्र बनाया। इस चित्र में माता को शिक्षा, भोजन और कपड़े देते हुए दर्शाया गया है।

1903 ई. में आयोजित कांग्रेस के मद्रास अधिवेशन में रवि वर्मा की चित्रकारी की प्रदर्शनी लगी थी और लगभग उसी काल में अंग्रेजों ने उन्हें कैसर-ए-हिन्द (1904 ई.) की उपाधि दी थी। कालीघाटी चित्रकारी (कलकत्ता) का प्रारम्भ पटुआ समुदाय द्वारा 19वीं सदी के मध्य में किया गया था।

80. मेवाड़ के निम्नलिखित में से किस शासक (राजा) ने संगीतराग, संगीत मीमांसा और सुरप्रबंध नामक संगीत विज्ञान से संबंधित तीन पुस्तकों का लेखन किया था?

Correct Answer: (c) कुम्भकर्ण (कुम्भा)
Solution:

मेवाड़ के राणा कुंभा (कुंभकर्ण) ने संगीत राग, संगीत मीमांसा और सुरप्रबंध नामक संगीत विज्ञान से संबन्धित तीन पुस्तकों का लेखन किया था। राणा कुम्भा ने सारंगदेव द्वारा लिखित ग्रंथ संगीत रत्नाकर पर टीका लिखा था।

राणा कुंभी ने चित्तौड़ में 1448 ई. में कीर्ति विजय स्तंभ का निर्माण करवाया था। इसने जयदेव के गीत गोविन्द पुस्तक पर रसिक प्रिया नामक टीका भी लिखी थी।