NTA यू.जी.सी. नेट/जेआरएफ परीक्षा, (17-06-23, Shift-II) शिक्षण एवं शोध अभियोग्यता

 

 

Total Questions: 50

1. Direction: 1-5

The following table shows the percentage (%) distribution of number of members (both male and female) and number of male members in five health clubs A-E in the year 2022. Total number of members (both male and females) in health club C is 1764 and number of male members in health club E is 576. Based on the date in the table, answer the questions that follow.

Health ClubPercentage (%) Distribution 
Members (Male & Female)Males
A21%21%
B33%32%
C14%19%
D20%20%
E12%8%

नीचे दी गई तालिका में वर्ष 2022 में पाँच हेल्थ क्लबों : A-E' में सदस्यों (महिला और पुरुष दोनों) की संख्या और पुरुष सदस्यों की संख्या का प्रतिशत (%) वितरण दर्शाया गया है। हेल्थ क्लब C में सदस्यों की कुल संख्या (महिला और पुरुष दोनों) 1764 है और हेल्थ E क्लब में पुरुष सदस्यों की संख्या 576 है। तालिका में दिए गए आँकड़ों के आधार पर उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

हेल्थ क्लबप्रतिशत (%) वितरण:
सदस्य (महिला और पुरुष)पुरुष
A21%21%
B33%32%
C14%19%
D20%20%
E12%8%


Question: Number of female members is more than 1100 in exactly health club(s)/ठीक कितने हेल्थ क्लब (क्लबों) में महिला सदस्यों की संख्या 1100 से अधिक है?

Correct Answer: (b) two/दो
Solution:
हेल्थ क्लबसदस्य (महिला व पुरुष)पुरुषमहिला
A21% = 264621% = 15122646 − 1512 = 1134
B33% = 415832% = 23044158 − 2304 = 1854
C14% = 176419% = 13681764 − 1368 = 396
D20% = 252020% = 14402520 − 1440 = 1080
E12% = 15128% = 5761512 − 576 = 936

उपरोक्त तालिका से स्पष्ट है कि केवल दो हेल्थ क्लबों (A व B) में महिला सदस्यों की संख्या 1100 से अधिक है।

2. Number of male members in health clubs A and C is approximately ___ % less than the number of members (both male and female) of health clubs B and C./हेल्थ क्लबों A और C में पुरुष सदस्यों की संख्या हेल्थ क्लब B और C में सदस्यों (महिला और पुरुष दोनों) संख्या से लगभग ___ % कम है।

Correct Answer: (c) 51.37
Solution:

प्रश्न संख्या-1 के तहत बनी तालिका से –
हेल्थ क्लबों A और C में पुरुष सदस्यों की संख्या = 1512 + 1368 = 2880
हेल्थ क्लब B और C में सदस्यों (महिला व पुरुष दोनों) की संख्या = 4158 + 1764 = 5922

3. Number of female members in health club E is ___% less than the numbers of male members in health club B./हेल्थ क्लब E में महिला सदस्यों की संख्या हेल्थ क्लब B में पुरुष सदस्यों की संख्या से _____% कम है।

Correct Answer: (b) 59⅜%
Solution:

प्रश्न संख्या-1 के हल में बनी तालिका से–
हेल्थ क्लब E में महिला सदस्यों की संख्या = 936
हेल्थ क्लब B में पुरुष सदस्यों की संख्या = 2304
अभीष्ट प्रतिशत कमी

4. What is the average number of female members in health clubs A, B and C?/हेल्थ क्लबों A, B और C में महिला सदस्यों की औसत संख्या कितनी है?

Correct Answer: (a) 1128
Solution:

प्रश्न संख्या-1 के हल में बनी तालिका से –
हेल्थ क्लबों A, B और C में महिला सदस्यों की औसत संख्या =

5. What is the median of the number of male members for all the five health clubs A-E?/पाँचों हेल्थ क्लबों A-E के लिये पुरुष सदस्यों की संख्या की माध्यिका क्या है?

Correct Answer: (d) 1440
Solution:

पाँचों हेल्थ क्लबों A - E के लिए पुरूष सदस्यों की संख्या को आरोही क्रम में व्यवस्थित करने पर-
576, 1368, 1440, 1512, 2304
पदों की संख्या = 5 (विषम)

6. Given below are two statements: one is labelled as Assertion A and the other is labelled as Reason R./नीचे दो कथन दिए गए हैं, एक अभिकथन (Assertion) A के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण (Reason) R के रुप में

Assertion A: The argument- 'the hill has fire because it is knowable' is fallacious according to classical Indian school of logic (Nyaya)./अभिकथन A: पहाड़ी पर आग है क्योकि यह ज्ञेय हैं, यह युक्ति भारतीय शास्त्रीय न्याय मत के अनुसार दोषपूर्ण है।
Reason R: In the argument 'the hill has fire because it is knowable', middle term is too wide and violates the rule that the middle term should not be present in the negative instances./कारण R: पहाड़ी पर आग है क्योंकि यह ज्ञेय हैं, इस युक्ति में मध्य पद अतिव्याप्त है और इस नियम का उल्लंघन करता है कि निषेधात्मक दृष्टांतों में मध्य पद नहीं उपस्थित होना चाहिए।
In the light of the above statements, choose the most appropriate answer from the options given below./उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए

Correct Answer: (a) Both A and R are correct and R is the correct explanation of A/A और R दोनों सहीं हैं और R, A की सही व्याख्या है
Solution:

अभिकथन A के अनुसार पहाड़ी पर आग है क्योंकि यह ज्ञेय हैं, यह युक्ति भारतीय शास्त्रीय न्याय मत के अनुसार दोषपूर्ण है। यह कथन सत्य है।
कारण R के अनुसार पहाड़ी पर आग है क्योंकि यह ज्ञेय हैं इस युक्ति में मध्य पद अतिव्याप्त है और इस नियम का उल्लंघन करता है कि निषेधात्मक दृष्टांतों में मध्य पद नहीं उपस्थित होना चाहिए। यह कारण (R) भी सत्य है तथा यह अभिकथन A की सही व्याख्या भी करता है।

7. In a certain coding scheme the word 'UNIVERSITY' is coded as 162. How will the word 'STUDENTS' be coded in the same scheme?/किसी कूटलेखन योजना में 'UNIVERSITY' में शब्द को 162 के रुप में कूटरचित किया गया है। उसी योजना में 'STUDENTS' शब्द को कैसे कूटरचित किया जाएगा?

Correct Answer: (d) 122
Solution:

जिस प्रकार,
(वर्णमाला क्रमांक)
उसी प्रकार,

(वर्णमाला क्रमांक)

8. The null hypothesis looks plausible for which of the following p-values of a test of significance?/शून्य परिकल्पना निम्नलिखित में से सार्थकता परीक्षण के किस p-मान के लिए सत्याभासी प्रतीत होती है?

A. 43%
B. 0.27%
C. 3%
D. 0.43 of 1%
Choose the correct answer from the options given below:/नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिएः

Correct Answer: (a) A and B only/केवल A और B
Solution:

पी मान को देखे गए परिणाम के बराबर या उससे अधिक चरम परिणाम प्राप्त करने के लिए किसी प्रभाव या किसी अंतर (शून्य परिकल्पना) की धारणा के तहत संभावना के रूप में परिभाषित किया गया है। P का मतलब संभाव्यता है और यह मापता है कि यहाँ कितनी संभावना है कि भिन्न-भिन्न समूहों के बीच कोई भी देखा गया अंतर संयोग के कारण है। शून्य परिकल्पना, वैकल्पिक परिकल्पना की प्रतिलोम है जिसमें हम यह कल्पना करते हैं कि दो या दो से अधिक चरों के बीच आपस में कोई भी संबंध नहीं है। इसी को हम शून्य परिकल्पना कहते हैं। इसे HO से प्रदर्शित किया जाता है। शून्य परिकल्पना सार्थकता परीक्षण के 43% और 0.27P मान के लिए सत्याभासी प्रतीत होती है।

9. Which of the following tools are used for creating and sharing Mind-Maps/निम्नलिखित में से कौन-से उपकरण मस्तिष्क मानचित्र सृजित करने और साझा करने के लिए प्रयोग में लाए जाते हैं?

A. X-Mind/X-माइंड
B. Mindomo/माइंडोमों
C. Coggle/कूगल
D. Mindmeister/माइंडमेस्टर
E. Miro/माइरो

Choose the correct answer from the options given below:/नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिएः

Correct Answer: (c) A, B, C, D and E only/केवल A, B, C, D और E
Solution:

मस्तिष्क मानचित्र उपकरण या सॉफ्टवेयर को विचारों और अवधारणाओं के बीच संबंधों को ग्रॉफिक रूप से प्रस्तुत करने के लिए डिजाइन किया गया है। ये माइंड मैपिंग उपकरण विजुअल थिंकिंग प्रोग्रॉम हैं जो हमें प्रभावी तरीके से विश्लेषण, संश्लेषण, स्मरण और नए विचारों को उत्पन्न करने में मदद करते हैं।
निम्नलिखित उपकरण मस्तिष्क मानचित्र सृजित करने और साझा करने के लिए प्रयोग में लाए जाते हैं -
- X- माइंड
- माइंडोमो
- कूगल
- माइंडमेस्टर
- माइरो आदि।

10. The eastern approach to communication is based on which of the following premises?/संचार का पूर्वी उपागम निम्नलिखित में किन आधार वाक्यों पर आधारित है?

A. The individual is not responsible to society/व्यक्ति समाज के प्रति उत्तरदायी नहीं है
B. Nature should be controlled for effective communication/प्रभावी संचार हेतु प्रकृति का नियंत्रण किया जाना चाहिए
C. Time is infinite/काल अनंत है
D. The world and universe are a single unit/विश्व और ब्रह्मांड एकल इकाई है
E. People should live in harmony with nature/लोगों को प्रकृति के साथ सोहार्द में रहना चाहिए

Choose the correct answer from the options given below:/नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिएः

Correct Answer: (d) C, D and E only/केवल C, D और E
Solution:

पूर्वी और पश्चिमी संचार के मध्य प्राथमिक अंतर संदर्भ और प्रत्यक्षता पर दिए गए जोर में निहित है। पूर्वी संस्कृतियों में संचार अक्सर अप्रत्यक्ष होता है और संदर्भ, अशाब्दिक संकेतों और अंतर्निहित अर्थों पर बहुत अधिक निर्भर करता है। संचार का पूर्वी उपागम निम्नलिखित आधार वाक्यों पर आधारित है -
- काल अनंत है।
- विश्व और ब्राह्यंड एकल इकाई है।
- लोगों को प्रकृति के साथ सौहार्द में रहना चाहिए।