NTA यू.जी.सी. नेट/जेआरएफ परीक्षा, (17-06-23, Shift-II) शिक्षण एवं शोध अभियोग्यता

 

 

Total Questions: 50

11. When researchers study a specific well-defined population over time sampling different people at each data collection point, it refers to a/जब अनुसंधान कर्ता प्रत्येक दत्त-संग्रहण बिन्दु पर अलग-अलग व्यक्तियों का प्रतिचयन करके किसी विशिष्ट, सुभाषित जनसंख्या का विभिन्न कालावधियों में अध्ययन करते हैं तो इसे क्या कहा जाता है?

Correct Answer: (a) Cohort study/कोहॉर्ट अध्ययन
Solution:

जब अनुसंधानकर्ता प्रत्येक दत्त संग्रहण बिन्दु पर अलग- अलग व्यक्तियों का प्रतिचयन करके किसी विशिष्ट, सुभाषित जनसंख्या का विभिन्न कालावधियों में अध्ययन करते है तो इसे कोहॉर्ट अध्ययन कहा जाता है। कोहार्ट स्टडी अनुदैर्ध्य अध्ययन का एक विशेष रूप है। यह अध्ययन डिजाइन एक प्रकार का चिकित्सा शोध है। कोहॉर्ट शब्द का अर्थ है लोगों का समूह।

• प्रतिनिध्यात्मक अध्ययन (Representational Study) का अर्थ किसी चीज़ (जैसे व्यक्ति, समूह, घटना या अवधारणा) का किसी अन्य रूप में प्रतिनिधित्व करना है, जो वास्तविक दुनिया से जुड़ा हो; यह कला (यथार्थवादी चित्रण), मनोविज्ञान (मानसिक प्रतिनिधित्व), शिक्षा (पाठ्यपुस्तकें, मल्टीमीडिया) और राजनीति (जन-प्रतिनिधि) जैसे क्षेत्रों में होता है, जहाँ एक छोटा हिस्सा (प्रतिदर्श) पूरे समूह या विचार को दर्शाता है।

• पैनल अध्ययन (Panel Study) एक अनुदैर्ध्य अनुसंधान (longitudinal research) का प्रकार है, जिसमें समय के साथ एक ही समूह (पैनल) के व्यक्तियों से बार-बार डेटा एकत्र किया जाता है ताकि उनके व्यवहार, रुझानों, राय और पैटर्न में होने वाले बदलावों का विश्लेषण किया जा सके, जैसे कि उपभोक्ता की खरीददारी की आदतें, स्वास्थ्य परिवर्तन, या सामाजिक रुझान।

• भूतलक्षी अध्ययन (Retrospective Study) एक शोध विधि है जिसमें शोधकर्ता किसी परिणाम या घटना के कारणों को समझने के लिए अतीत के डेटा और घटनाओं का विश्लेषण करते हैं, यानी वर्तमान या भविष्य के प्रभाव को देखने के बजाय, वे अतीत में जाकर कारकों और परिणामों के बीच संबंध खोजते हैं।

12. Face to screen relations are the characteristics of/मुख-से-स्क्रीन के संबंध किसकी विशेषताएँ हैं?

Correct Answer: (d) Information societies/सूचना समाज
Solution:

मुख से स्क्रीन का संबंध सूचना समाज की विशेषता है। सूचना समाज से तात्पर्य ऐसे सूचना से है जो सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक चालक के रूप में सूचना का आदान-प्रदान करती है। सूचना समाज शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम 1960 के दशक में जापान में सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में प्रारम्भ हुआ। जिसका जापानी संस्करण में अर्थ होता है, जोहो सकाई। इस शब्द का विस्तार 1961 ई. में जापान से हुआ तथा लेखन के क्षेत्र में इस शीर्षक का अध्ययन 1964 ई. से प्रारम्भ हुआ।

13. A and B can together complete a task in 20 hours, after 5 hours A leaves. B takes 45 hours to finish the remaining task. How many hours would A have taken to complete the entire task, if he worked alone from the beginning?/A और B एक साथ किसी कार्य को 20 घंटे में पूरा करते हैं। 5 घंटे पश्चात A कार्य छोड़ देता है। शेष कार्य को पूर्ण करने में B को 45 घंटे लगते हैं। यदि A अकेले पूरे कार्य को आरम्भ से करता तो उसे कार्य पूर्ण करने में कितने घंटे लगे होते?

Correct Answer: (a) 30 hours/30 घंटे
Solution:

14. The knowledge that we are not conscious of recalling but that influences our behavior or thought without our awareness is-/ऐसा ज्ञान जिसके स्मरण के प्रति हम सजग नहीं होते हैं, परंतु जो बिना हमारी सजगता के रहते हमारे व्यवहार अथवा सोच को प्रभावित करता है-

Correct Answer: (d) Implicit memory/अन्तर्निहित स्मृति
Solution:

ऐसा ज्ञान जिसके स्मरण के प्रति हम सजग नहीं होते हैं। परंतु जो बिना हमारी सजगता के रहते हमारे व्यवहार अथवा सोच को प्रभावित करता है अन्तर्निहित स्मृति कहलाती है। अंतर्निहित स्मृति उस ज्ञान को संदर्भित करती है जिसे हम सचेत रूप से नहीं प्राप्त कर सकते हैं। अंतर्निहित स्मृति व्यवहार पर अनुभव के प्रभाव को संदर्भित करती है, भले ही व्यक्ति को उन प्रभावों के बारे में पता न हो।

• स्पष्ट स्मृति (Explicit Memory), जिसे घोषणात्मक स्मृति (Declarative Memory) भी कहते हैं, दीर्घकालिक स्मृति का वह प्रकार है जिसमें हम तथ्यों (जैसे पेरिस फ्रांस की राजधानी है) और व्यक्तिगत घटनाओं (जैसे आपकी पिछली छुट्टी) को सचेत रूप से याद करते हैं और उनका वर्णन कर सकते हैं।

• प्रासंगिक स्मृति (Episodic Memory) वह दीर्घकालिक स्मृति है जो हमें अतीत की विशिष्ट घटनाओं (प्रकरणों) को उनके संदर्भ - क्या, कहाँ, और कब - के साथ व्यक्तिगत रूप से याद रखने में मदद करती है, जैसे किसी दोस्त की जन्मदिन पार्टी या पहली बार समुद्र में कूदना, जिसमें अक्सर भावनाएँ और स्वायत्त चेतना शामिल होती है, जिससे हम घटनाओं को फिर से अनुभव कर पाते हैं।

15. Which fallacy is committed in the following statement- "Thomas Carlyl said of Walt Whitman that he was a big poet because he came from a big country"?/निम्नलिखित कथन में कौन सा तर्क दोष है थॉमस कार्लाइल ने वाल्ट व्हिटमैन के बारे में कहा कि वे बड़े कवि थे क्योंकि वे एक बड़े देश के थे?

Correct Answer: (a) Fallacy of Division/विग्रहदोष
Solution:

निम्नलिखित कथन, 'थॉमस कार्लाइल ने वाल्ट व्हिटमैन के बारे में कहा कि वे बड़े कवि थे क्योंकि वे एक बड़े देश के थे" में विग्रह तर्कदोष है। विग्रह एक अनौपचारिक भ्रांति है जो तब घटित होती है जब कोई यह मान लेता कि संपूर्ण तथ्य के बारे में कुछ तथ्य आवश्यक रूप से उसके बारे में भी सत्य होगा उदाहरण -ऑस्ट्रेलियाई लोग सर्किंग में अच्छे हैं। मैट ऑस्ट्रेलियाई है। इसलिए, मैट सर्किंग में अच्छा है।

16. Who among the following ancient thinkers wrote treaties on the subject of Grammar (Vyakayana)/निम्नलिखित में से किन प्राचीन विचारकों ने व्याकरण के विषय पर प्रबंधों की रचना की?

A. Panini/पाणिनि
B. Bhartrhari/भर्तृहरि
C. Kapila/कपिल
D. Patanjali/पतंजलि

Choose the correct answer from the options given below:/नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिएः

Correct Answer: (c) A, B and D only/केवल A, B और D
Solution:

पाणिनि, भर्तृहरि और पतंजलि, नामक विचारकों ने व्याकरण के विषय पर प्रबंधों की रचना की। पाणिनि संस्कृत भाषा के सबसे बड़े वैयाकरणविद् थे। इनके व्याकरण का नाम अष्टाध्यायी है जिसमें आठ अध्याय और लगभग चार सहस्त्र सूत्र हैं। भर्तृहरि संस्कृत साहित्य के प्रमुख व्याकरणविद् थे जिनकी व्याकरण नीतिशतकम् थी। पतंजलि काशी में ईसा पूर्व दूसरी शताब्दी में विद्यमान थे। ये व्याकरणाचार्य पाणिनि के शिष्य थे। भारतीय दर्शन साहित्य में पतंजलि के लिखे हुए 3 प्रमुख ग्रन्थ मिलते हैं, योगसूत्र, अष्टाध्यायी पर भाष्य और आयुर्वेद पर ग्रन्थ।

17. Which of the following committees supported the recommendation of the knowledge commission regarding higher education in India ?/भारत में उच्च शिक्षा के संबंध में ज्ञान आयोग की अनुशंसाओं का निम्नलिखित में से किस समिति ने समर्थन किया था?

Correct Answer: (d) Yashpal Committee/यशपाल समिति
Solution:

भारत में उच्च शिक्षा के संबंध में ज्ञान आयोग की अनुशंसाओं का यशपाल समिति ने समर्थन किया था। भारत सरकार ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय के तहत उच्च शिक्षा पर एक समिति का गठन किया जिसे यशपाल समिति के नाम से जाना जाता है। इस समिति का गठन 2009 में किया गया था। समिति के अध्यक्ष डॉ यशपाल थे और इसका गठन भारत में उच्च शिक्षा में किए जाने वाले सुधारों की जांच के लिए किया गया था।

• राममूर्ति समिति (1990) की स्थापना राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NPE), 1986 के कार्यान्वयन की समीक्षा और उसमें सुधार के सुझाव देने के लिए की गई थी, जिसके अध्यक्ष गांधीवादी शिक्षाविद आचार्य राममूर्ति थे।

• नायुडम्मा समिति (Nayudamma Committee) मुख्य रूप से उच्च शिक्षा के वित्तपोषण (1990) और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) के कामकाज की समीक्षा (1970 के दशक) के संदर्भ में जानी जाती है, जिसमें डॉ. वाई. नायुदम्मा की अध्यक्षता में समितियों का गठन किया गया था; उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण सिफारिशें कीं और भारत के चमड़ा उद्योग के विकास में भी बड़ा योगदान दिया था।

• खेर समिति (Kher Committee) मुख्य रूप से दो महत्वपूर्ण संदर्भों में जानी जाती है: राजभाषा आयोग (1955), जिसके अध्यक्ष बी.जी. खेर थे और जिसने हिंदी को आधिकारिक भाषा बनाने की सिफारिशें कीं, और माध्यमिक शिक्षा व स्थानीय निकायों से जुड़ी एक समिति, जिसने शिक्षा में विकेंद्रीकरण और सुधार का सुझाव दिया था, जो वर्धा शिक्षा योजना से संबंधित थी।

18. Which one of the following energy sources has the lowest energy content per unit mass?/निम्नलिखित ऊर्जा स्त्रोंतों में से किस एक की प्रतिएकल द्रव्यमान ऊर्जा अंश सबसे कम है?

Correct Answer: (b) Biomass/जैवपदार्थ
Solution:

निम्नलिखित ऊर्जा स्त्रोतों में से जैवपदार्थ की प्रति एकल द्रव्यमान ऊर्जा अंश सबसे कम है। बायोमास नवीकरणीय कार्बनिक पदार्थ है जो पौधों और जानवरों से प्राप्त होता है। बायोमास में सूर्य से संग्रहीत रासायनिक ऊर्जा होती है जो पौधों द्वारा प्रकाश संश्लेषण के माध्यम से उत्पन्न होती है। साधारण शब्दों में बायोमास पौधे या पशु अपशिष्ट है जिसे विद्युत या ऊष्मा उत्पन्न करने के लिए ईंधन के रूप में जलाया जाता है।

19. Particulate matter, a class of air pollutants, include/वायु प्रदुषकों के एक वर्ग कणिकीय पदार्थ में निम्न में से कौन-कौन शामिल हैं?

A. Soot/कज्जल
B. PAN/पी ए एन
C. Pollen/पराग
D. Dioxins/डाईऑक्सिन
E. Flyash/राख (फ्लॉई ऐश)

Choose the most appropriate answer from the options given below:/नीचे दिए गए विकल्पों में सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) A, C and E only/केवल A, C और E
Solution:

पर्टिकुलेट मैटर में ठोस और तरल बूंदों का मिश्रण होता है। कुछ कणिकीय पदार्थ सीधे उत्सर्जित होते हैं, यह तब बनते हैं जब विभिन्न स्रोतों द्वारा उत्सर्जित प्रदूषक वातावरण में प्रतिक्रिया करते हैं। कणिकीय पदार्थ पृथ्वी के वायुमण्डल में उपस्थित ठोस या तरल पदार्थ के छोटे-छोटे टुकड़ों को कहा जाता है। इनको संक्षिप्त रूप में वायुमण्डलीय विविक्त पदार्थ भी कहा जाता है।
- कज्जल
- पराग
- राख (फ्लाइ ऐश)

20. Given below are two statements: one is labelled as Assertion A and the other is labelled as Reason R./नीचे दो कथन दिए गए हैं, एक अभिकथन (Assertion) A के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण (Reason) R के रूप में

A: Assertion Some persistent organic Pollutants (POPs) have become extremely widespread and are found from tropics to the poles./अभिकथन A: कुछ सतत् कार्बनिक प्रदूषकों (पी ओपी) का फैलाव अत्यधिक व्यापक हो गया हैं और ये उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों से ध्रुवीय क्षेत्रों तक में पाए जाते हैं।

Reason R: They often accumulate in foodwebs and reach high concentration in long living top predators./कारण R : वे बहुधा खाद्य जालों में एकत्र होते है और दीर्घजीवी सर्वोच्च परभक्षियों में इनका अत्याधिक संकेंद्रण होता है।
In the light of the above statements, choose the correct answer from the options given below:
उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए

Correct Answer: (a) Both A and R are true and R is the correct explanation of A/A और R दोनों सत्य हैं और R, A की सही व्याख्या है
Solution:

अभिकथन A : कुछ सतत् कार्बनिक प्रदूषकों (पीओपी) का फैलाव अत्यधिक व्यापक हो गया है और ये उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों से ध्रुवीय क्षेत्रों तक में पाए जाते हैं। यह कथन (A) सत्य है।
कारण R - ये बहुधा खाद्य जालों में एकत्र होते हैं और दीर्घजीवी सर्वोच्च परभक्षियों में इसका अत्यधिक संकेंद्रण होता है। यह कारण (R) भी सत्य है तथा यह कारण (R) अभिकथन A की सही व्याख्या करता है।