NTA यू.जी.सी. नेट/जेआरएफ परीक्षा, (17-06-23, Shift-II) शिक्षण एवं शोध अभियोग्यता

 

 

Total Questions: 50

41. The National Education Policy 2020, envisaged that the new education system in India should aim at/राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में इस पर विचार किया गया कि भारत में नई प्रणाली का उद्देश्य होना चाहिए-

Correct Answer: (d) Global citizenship education/वैश्विक नागरिकता शिक्षा
Solution:

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत वर्ष 2030 तक सकल नामांकन अनुपात (Gross Enrollment Ratio GER) को 100% लाने का लक्ष्य रखा गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में यह विचार किया गया कि भारत में नई शिक्षा प्रणाली का उद्देश्य वैश्विक नागरिकता शिक्षा होना चाहिए। वैश्विक नागरिकता शिक्षा का उद्देश्य सभी आयु के शिक्षार्थियों को अधिक शांतिपूर्ण, सहिष्णु, समावेशी और सुरक्षित समाज के निर्माण में स्थानीय और वैश्विक स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने के लिए सशक्त बनाना है।

42. A similarity of 57% is detected in the thesis submitted by a student. As per UGC regulation 2018 on plagiarism, the student has committed plagiarism of level/किसी विधार्थी द्वारा प्रस्तुत शोध प्रबंध में 57% सामानता का पता चलता है। तो साहित्यिक चोरी से संबंधित यूजीसी विनियम 2018 के अनुसार विद्यार्थी ने किस स्तर की साहित्यिक चोरी की है?

Correct Answer: (b) 2
Solution:

किसी विद्यार्थी द्वारा प्रस्तुत शोध प्रबन्ध में यदि 57% समानता का पता चलता है तो साहित्यिक चोरी से संबंधित यू.जी.सी. विनियम 2018 के अनुसार विद्यार्थी ने स्तर दो (2) की साहित्यिक चोरी की है।

43. Arrange the following institutions in the chronological order of their establishment/निम्नलिखित संस्थॉनो को उनकी स्थापना के कालक्रम में सुव्यवस्थित कीजिए।

A. ICSSR (Indian Council of Social Science Research)/आई सी एस एस आर (भारतीय सामाजिक विज्ञान शोध परिषद)
B. CSIR (Council of Scientific and Industrial Research)/सी एस आई आर (वैज्ञानिक और औद्योगिक शोध परिषद)
C. IIAS (Indian Institute of Advanced study Shimla)/आई आई ए एस (भारतीय अध्ययन संस्थान शिमला)
D. ICHR (Indian Council of Historical Research)/आई सी एच आर (भारतीय ऐतिहासिक शोध परिषद)
E. ICPR (Indian Council of Philosophical Research)/ आई सी पी आर (भारतीय दार्शनिक शोध परिषद)

Choose the correct answer from the options given below:/नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिएः

Correct Answer: (b) B, C, A, D, E
Solution:

निम्नलिखित संस्थानों का उनकी स्थापना के अनुसार कालक्रम निम्नवत है-
B- सी एस आई आर (वैज्ञानिक और औद्योगिक शोध परिषद) 1942
C- आई आई ए एस (भारतीय उन्नत अध्ययन संस्थान शिमला) 1965
A- आई सी एस एस आर (भारतीय सामाजिक विज्ञान शोध परिषद्) 1969
D- आई सी एच आर (भारतीय ऐतिहासिक शोध परिषद्) 1972
E- आई सी पी आर (भारतीय दार्शनिक शोध परिषद्) 1977

44. Given below are two statements:/नीचे दो कथन दिए गए हैं:

Statement I: Dioxins and Furans are highly toxic substances produced as byproducts of solid waste incineration.
कथन I: डाईऑक्सिन व फ्यूरॉन अत्यधिक विषैले पदार्थ होते हैं जो ठोस अपशिष्ट भस्मित्रों के उप उत्पादों के रुप में उत्पन्न होते हैं।

Statement II: Dioxins and Furans are very unstable and short lived once they are released in the atmosphere.
कथन II: डाईआक्सिन व फ्यूरान वायुमंडल में निर्मक्त होने के बाद अत्याधिक अस्थिर व अल्पजीवी होते हैं।

In the light of the above statements, choose the most appropriate answer from the options given below:
उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिएः

Correct Answer: (c) Statement I is correct but Statement II is incorrect/कथन I सत्य है, लेकिन कथन II असत्य है
Solution:

कथन-I: डाईऑक्सिन व फ्यूरॉन अत्यधिक विषैले पदार्थ होते हैं जो ठोस अपशिष्ट भस्मित्रों के उप उत्पादों के रूप में उत्पन्न होते हैं। यह कथन सत्य है।
कथन-II: डाईऑक्सिन व फ्यूरॉन वायुमंडल में निर्मुक्त होने के बाद अत्यधिक अस्थिर व अल्पजीवी होते हैं। यह कथन गलत है। क्योंकि ये स्थिर एवं दीर्घजीवी होते हैं। डाईऑक्सिन अत्यधिक जहरीले  रासायनिक  यौगिकों का एक समूह है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। वे मानव में प्रजनन विकास और प्रतिरक्षा प्रणाली में समस्याएँ पैदा कर सकते हैं। ये कई वर्षों तक पर्यावरण में रह सकते हैं।
अतः कथन I सही है तथा कथन II गलत है।

45. Given below are two statements: one is labelled as Assertion A and the other is labelled as Reason R./नीचे दो कथन दिए गए हैं, एक अभिकथन (Assertion) A के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण (Reason) R के रूप में।

Assertion A: Smart wearable technology is rapidly becoming part of everyday life
अभिकथन A: धारणीय स्मार्ट प्रौद्योगिक तेजी के साथ दैनिक जीवन का अंग बनती जा रही है।

Reason R: Watches, glasses, activity monitors and many other wearable items have been enriched with technology.
कारण R: घड़ियां, चश्मे, गतिविधि मानीटर और अनेक अन्य धारणीय वस्तुयें प्रौद्योगिकी से समृद्ध हुई हैं।

In the light of the above statements, choose the correct answer from the options given below:
उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (a) Both A and R are true and R is the correct explanation of A/A और R दोनों सत्य हैं और R, A की सही व्याख्या है
Solution:

कथन - धारणीय स्मार्ट प्रौद्योगिक तेजी के साथ दैनिक जीवन का अंग बनती जा रही है। यह कथन सत्य है क्योंकि सूचना प्रौद्योगिकी उत्पादों में क्रांति ला रही है तथा घड़ियां, चश्मे, गतिविधि मॉनीटर और अनेक अन्य धारणीय वस्तुयें प्रौद्योगिकी से समृद्ध हुई हैं। आज कल चिकित्सक ऊर्जा व्यय, प्रशिक्षण भार, कदमों की संख्या और हृदय गति जैसे परिणामों को ट्रैक करने के लिए पहनने योग्य उपकरणों का प्रयोग करते हैं।
अतः A और R दोनों सत्य है तथा R, A की सही व्याख्या है।

46. Comprehension: 46-50

Read the following Passage And Answer the Questions:

Ten Jawans and civilian driver, who were returning in a van following an anti-maoist operation were killed in a blast caused by an improvised Explosive Devise (IED) in Chattisgarh's Dantewada on April 26. The IED was planted beneath a metalled road. The impact was so forceful that it created a huge cerate on the road. Though this attack, which according to the State Police had been carried out by the proscribed communist party of India (Maoists) is under investigation, the larger issues of the use of IEDs and of Tackling such devices must be seriously addressed at different levels-the government, industries, the Maoists, and the security forces-despite the government's claim that the base of the Maoists has shrunk and violence has decreased.

IEDs are among the most potent tool deployed by the Maoists. Even a small formation of the Maoists can cause huge damage to the security forces by using an IED. Therefore the recent theft of about 7,000 detonators by suspected Maoists from West Singhbum Jharkhand, is alarming.

The technical equipment used by the security forces to detect IEDs has its limitations. If the quantity of metal in the IED is low or the IED is planted deep under the road, mine detectors may fail to find it. Though hundreds of IEDs are detected and diffused every year, the search party could always miss a few due to a technical reasons. Ground-penetrating radar, which can detect recent disturbances in the soil, subsurface, has also not proved successful.

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़िए और प्रश्न के उत्तर दीजिए:

दस जवान और एक सिविलियन ड्राइवर जो माओवादी विरोधी ऑपरेशन के बाद वैन से लौट रहे थे, 26 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के दांतेवाड़ा में एक समुन्नत विस्फोट युक्ति (आई ई डी) द्वारा किए गए विस्फोट में मारे गए। यह आई ई डी पक्की सड़क के नीचे रखा गया था। धमाका इतना जबरदस्त था कि इससे सड़क पर एक विशाल गड्ढा बन गया। राज्य पुलिस के मुताबिक अभिनिषद्ध भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (माओवादी) द्वारा किए गए इस हमले की हालांकि जांच चल रही है, आई ई डी के प्रयोग और ऐसे उपकरणों की धर पकड़ से जुड़े बड़े मसलों का सरकार, उद्योग, माओवादियों, और सुरक्षा बलों के स्तरों पर गंभीरतापूर्वक समाधान किया जाना अनिवार्य है, बावजूद सरकारी दावे के, कि माओवादियों का आधार घटा है और हिंसा में कमी आई है।

आई. ई डी माओवादियों द्वारा प्रयुक्त सबसे घातक उपकरणों में से हैं। यहाँ तक कि माओवादियों की छोटी-सी टुकड़ी आई ई डी का इस्तेमाल करके सुरक्षा बलों को भारी क्षति पहुँचा सकती है। अतः पश्चिम सिंहभूम झारखण्ड से संदिग्ध माओवादियों द्वारा 7000 डेटोनेटर्स की चोरी घोर चिंताजनक है।

आई ई डी का पता लगाने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा प्रयुक्त तकनीकी उपकरणों की अपनी सीमाएँ है। यदि आई ई डी में धातु की मात्रा कम है या आई ई ड़ी सकड़ के नीचे गहराई में रखा गया है तो माइन डिटेक्टर भी इसका पता नहीं लगा पाते हैं। हालांकि प्रतिवर्ष सैकड़ों आई ई डी का पता लगाया जाता है और उन्हें निष्क्रिय किया जाता है, खोजी दल तकनीकी कारणों से कुछेक का पता लगाने में सदैव चूक जा सकते हैं। जमीन भेदक राडार, जो मृदा की नीचे की सतह में ताजा हलचलों का पता लगा सकते हैं, भी सफल सिद्ध नहीं हुए हैं।

Question: IEDs are difficult to detect because/समुन्नत 45 विस्फोटक युक्तियों (आई एई डी) का पता लगाना मुश्किल होता है क्योंकि
A. Maoists are very powerful/माओवादी बेहद ताकतवर हैं
B. Many times mine detectors are unable to detect them/कई बार माइन डिटेक्टर्स उनको पता लगाने में नाकामयाब रहतें हैं
C. Search parties are not thorough/खोजी दल बहुत परिपूर्ण नहीं होते हैं
D. Lack of proper technology/समुचित प्रौद्योगिकी का अभाव है
E. Ground penetrating radar has not been successful in detecting them/जमीन भेदी रडार उनका पता लगाने में सफल नहीं रहे हैं
Choose the most appropriate answer from the options given below:
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिएः

Correct Answer: (d) B, D and E only/केवल B, D और E
Solution:

समुन्नत विस्फोटक युक्तियों (आई ई डी) का पता लगाना मुश्किल होता है क्योकि -
(1) कई बार माइन डेटेक्टर्स उनको पता लगाने में नाकामयाब रहते हैं।
(2) समुचित प्रौद्योगिकी का अभाव है।
(3) जमीन भेदी रडार उनका पता लगाने में सफल नहीं रहे हैं।

47. The word closest in meaning to the word PROSCRIBED is/अभिनिषिद्ध शब्द का निधरतम अर्थ है

Correct Answer: (d) Banned/प्रतिबंधित
Solution:

अभिनिषिद्ध शब्द का निधरतम अर्थ प्रतिबंधित होता है, गद्यांश के अनुसार राज्य पुलिस के मुताबिक अभिनिषिद्ध (प्रतिबंधित) भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (माओवादी) द्वारा किये गए इस हमले की हालांकि जाँच चल रही है। इस पंक्ति विशेष से यह अर्थ निकाला जा सकता है।

48. Since the base of Maoists has shrunk and violence has decreased the issue of IEDs and tackling of such devices by the government should be/चूँकि माओवादियों का आधार संकुचित हो गया है और हिंसा में कमी आई है, इसलिए समुन्नत विस्फोटक युक्तियों और सरकार द्वारा ऐसी युक्तियाँ से निपटने के मुद्दे।

Correct Answer: (b) Addressed/का समाधान किया जाना चाहिए
Solution:

चूंकि माओवादियों का आधार संकुचित हो गया है और हिंसा में कमी आई है, इसलिए समुन्नत विस्फोटक युक्तियों और सरकार द्वारा ऐसी युक्तियों से निपटने के मुद्दे का समाधान किया जाना चाहिए।

49. The incident of April 26 in Dantewada happened when the Jawans were/दांतेवाड़ा में 26 अप्रैल की घटना तब हुई जब जवान

Correct Answer: (d) returning from an anti-maoists operation/माओवादी विरोध ऑपरेशन से लौट रहे थे
Solution:

दांतेवाड़ा में 26 अप्रैल की घटना तब हुई जब 10 जवान और एक सिविलियन ड्राइवर जो माओवादी विरोध ऑपरेशन के बाद वैन से वापस लौट रहे थे।

50. Given below are two statements:

Statement I: The theft of 700 detonators by suspected Maoists is a signal for danger
Statement II: No improvement in the technology to detect IEDs is needed
In the light of the above statements,choose the most appropriate answer from the options given below:

नीचे दो कथन दिए गए हैं।
कथन-I: संदिग्ध माओवादियों द्वारा 700 डेटोनेटर्स की चोरी खतरे का संकेत है।
कथन-II: समुन्नत विस्फोटक युक्तियाँ (IED) का पता लगाने के लिए प्रौद्योगिकी में कोई सुधार करने की आवश्यकता नहीं है।
उपरोक्त कथन के आलोक में नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) Both Statement I and Statement II are incorrect/कथन I और II दोनों सही नहीं है
Solution:
कथन I: संदिग्ध माओवादियों द्वारा 700 डेटोनेटर्स की चोरी खतरे का संकेत है यह कथन गलत है क्योंकि गद्यांश के अनुसार डेटोनेटर्स कि संख्या 700 नही बल्कि 7000 होनी चाहिए।
कथन II: समुन्नत विस्फोटक युक्तियों (आई.ई.डी.) का पता लगाने के लिए प्रौद्योगिकी में कोई सुधार की आवश्यकता नहीं है यह कथन भी गलत है क्योंकि यदि आई.ई.डी. में धातु की मात्रा कम है या आई. ई.डी. सड़क के नीचे गहराई में रखा गया है तो माइन डिटेक्टर भी इसका पता नहीं लगा पाते हैं। हालांकि प्रतिवर्ष सैकड़ों आई. ई.डी. का पता लगाया जाता है परन्तु खोजी दल तकनीकी कारणों से कुछेक का पता लगाने में सदैव चूक जाते हैं।
अतः कथन I व II दोनों गलत हैं।