NTA यू.जी.सी. नेट/जेआरएफ परीक्षा, (07-12-23, Shift-II) शिक्षण एवं शोध अभियोग्यता

Total Questions: 50

31. Which collaborative ICT tool allows user to create digital bulletin board's to share and gather information?/निम्न में से कौन सा सहयोगात्मक आईसीटी उपकरण प्रयोक्ताओं को सूचना एकत्र करने व साझा करने हेतु अंकीय बुलेटिन बोर्ड बनाने की अनुमति देता है?

Correct Answer: (b) Padlet/पेडलेट
Solution:

पेडलेट सहयोगात्मक आईसीटी उपकरण प्रयोक्ताओं को सूचना एकत्र करने व साझा करने हेतु अंकीय बुलेटिन बोर्ड बनाने की अनुमति देता है। पेडलेट एक ऐसा विजुअल बोर्ड है जहाँ कंटेंट को ऑर्गनाइज़ और शेयर किया जाता है।

• X Mind एक लोकप्रिय माइंड-मैपिंग ऐप/सॉफ्टवेयर है, जिसका उपयोग आइडियाज़ को व्यवस्थित करने, पढ़ाई, प्रोजेक्ट प्लानिंग और ब्रेनस्टॉर्मिंग के लिए किया जाता है।
उपयोग
• किसी भी टॉपिक को डायग्राम (Mind Map) की तरह दिखाता है।
• बड़े आइडिया को छोटे-छोटे पॉइंट्स में तोड़ने में मदद करता है।
• याद रखने और समझने में आसान बनाता है।

बुक क्रिएटर (Book Creator) एक सरल और शक्तिशाली डिजिटल टूल है जिसका उपयोग शिक्षक और छात्र मिलकर मल्टीमीडिया ई-बुक बनाने के लिए करते हैं, जिसमें टेक्स्ट, फोटो, वीडियो, वॉयस रिकॉर्डिंग और ड्राइंग जोड़कर सीखने को मजेदार और इंटरैक्टिव बनाया जाता है, जो स्कूलों में सीखने की प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए लोकप्रिय है।

प्लोटागन (Plotagon) एक एनीमेशन ऐप/सॉफ्टवेयर है, जिससे आप स्टोरी, डायलॉग और कैरेक्टर डालकर आसानी से एनिमेटेड वीडियो बना सकते हैं — बिना ड्रॉइंग या कोडिंग के।

32. Given below are two statements:/नीचे दो कथन दिए गए हैं

Statement (I): Naturally occurring Volatile Organic Compounds (VOCs) generally oxidize to form Carbonmonoxide (CO) and Carbondioxide (CO₂).
कथन (I): प्राकृतिक रूप से मौजूद वाष्पशील कार्बनिक यौगिक (वी ओ सी) सामान्यतः ऑक्सीकरण करके कार्बन मोनोक्साइड (CO) और कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) बनाते हैं।

Statements (II): Anthropogenically emitted VOCs play an important rule in the formation of smog.
कथन (II): मानवजनित कारकों से उत्सर्जित वाष्पशील कार्बनिक यौगिक धूमकुहरा (स्मॉग) के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

In the light of the above statements, choose the most appropriate answer from the options given below:
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (a) Both statement I and statement II are correct/कथन I और कथन II दोनों सही है
Solution:

वाष्पशील कार्बनिक यौगिक ऐसे यौगिक होते हैं जिनमें वाष्प दाब उच्च और जल में विलेयता निम्न होती है। प्राकृतिक रूप से मौजूद वाष्पशील कार्बनिक यौगिक (VOC) सामान्यतः ऑक्सीकरण करके कार्बन मोनोक्साइड (CO) और कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) बनाते हैं। मानवजनित कारकों से उत्सर्जित वाष्पशील कार्बनिक यौगिक धूमकुहरा (स्मॉग) के निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

अतः कथन I तथा कथन II दोनों सही हैं।

33. Given below are two statements:/नीचे दो कथन दिए गए हैं

Statement (I): The monastery of Vikramasila possessed a University with six colleges.
कथन (I): विक्रमशिला के विहार में छह महाविद्यालयों सहित एक विश्वविद्यालय था।

Statements (II): Vikramasila was swell-Known centre of Tantric Buddhism and attracted students from other countries.
कथन (II): विक्रमशिला तांत्रिक बौद्ध धर्म का एक सुविख्यात केन्द्र था और यह अन्य देशों से विद्यार्थियों को आकर्षित करता था।

In the light of the above statements, choose the most appropriate answer from the options given below:
उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिएः

Correct Answer: (a) Both statement I and statement II are correct/कथन I और कथन II दोनों सही हैं
Solution:

विक्रमशिला भारत का एक प्रसिद्ध शिक्षा केन्द्र (विश्वविद्यालय) था। नालन्दा विश्वविद्यालय और विक्रमशिला दोनों पाल राजवंश के शासनकाल में शिक्षा के लिए विश्व में प्रसिद्ध थे। विक्रमशिला विश्वविद्यालय बिहार राज्य के भागलपुर जिले में स्थित था। विक्रमशिला के विहार में छह महाविद्यालयों सहित एक विश्वविद्यालय था। विक्रमशिला सबसे बड़े बौद्ध विश्वविद्यालयों में से एक था, विक्रमशिला तांत्रिक बौद्ध धर्म का एक सुविख्यात केन्द्र था और यह अन्य देशों से विद्यार्थियों को आकर्षित करता था।
इस प्रकार कथन I तथा कथन II दोनों सही हैं।

34. In which strategy of cooperative learning students are separated into an inner and outter circle (In the inner circle, students have a discussion and students in the outer circle listen to the discussion)?/सहकारी अधिगम की निम्न में से कौन सी रणनीति में, विद्यार्थियों को एक आंतरिक व एक बाहरी चक्र में पृथक किया जाता है (आंतरिक चक्र में विद्यार्थी चर्चा करते है व बाहरी चक्र वाले विद्यार्थी चर्चा को सुनते है)?

Correct Answer: (b) Fishbowl /सुस्पष्ट (फिश बाउल)
Solution:

सुस्पष्ट (फिश बाउल) से आमतौर पर “Fishbowl Discussion Method” समझा जाता है, जो शिक्षण-अधिगम (Teaching–Learning) और समूह चर्चा की एक प्रभावी तकनीक है।
इस विधि में छात्रों को दो घेरों (वृत्तों) में बैठाया जाता है:
• भीतरी घेरा (Fishbowl) – यहाँ कुछ छात्र बैठकर विषय पर चर्चा करते हैं
• बाहरी घेरा – बाकी छात्र शांत रहकर सुनते/देखते हैं और नोट्स बनाते हैं

इसे “फिश बाउल” इसलिए कहते हैं क्योंकि अंदर की चर्चा स्पष्ट रूप से दिखाई और सुनाई देती है—जैसे मछलियाँ काँच के बाउल में दिखती हैं।

स्नोबॉल सैंपलिंग (बर्फ-गोला प्रतिचयन): यह सामाजिक विज्ञान में एक अनुसंधान विधि है जहाँ शोधकर्ता किसी विशेष समूह के लोगों से संपर्क करते हैं, और वे लोग आगे अन्य समान लोगों को संदर्भित करते हैं, जिससे नमूना (सैंपल) बढ़ता जाता है।

• चौखटी (जिग्सॉ) विधि / Jigsaw Method एक सहकारी अधिगम (Cooperative Learning) की महत्वपूर्ण शिक्षण विधि है, जिसमें छात्र टीमवर्क के माध्यम से सीखते हैं।
• इस विधि में:
पूरे पाठ/विषय को छोटे-छोटे भागों (टुकड़ों) में बाँट दिया जाता है।
हर छात्र को एक भाग का विशेषज्ञ बनाया जाता है।
बाद में सभी छात्र अपने-अपने हिस्से को जोड़कर पूरा ज्ञान बनाते हैं।

जैसे जिग्सॉ पज़ल के टुकड़े मिलकर पूरी तस्वीर बनाते हैं।

सोचो-जोड़ी-साझा करें (Think-Pair-Share) एक सहयोगात्मक शिक्षण तकनीक है जहाँ शिक्षक एक प्रश्न पूछता है, छात्र पहले व्यक्तिगत रूप से सोचते हैं (Think), फिर अपने विचारों को एक सहपाठी के साथ साझा करते हैं (Pair), और अंत में, कुछ जोड़े अपने विचारों को पूरी कक्षा के साथ साझा करते हैं (Share)।

35. Which of the following are the example of Information Development Model?/निम्न में से सूचना विकास मॉडल के कौन-कौन से उदाहरण हैं?

(A) Self Awareness Model/स्व-जागरूकता मॉडल
(B) Gagne's Information Model/गग्ने का सूचना मॉडल
(C) Jerome Bruner's Model/जेरोम ब्रूनर का मॉडल
(D) Schuman's Model/शूमैन का मॉडल
(E) Group Investigation Model/समूह अन्वेषण मॉडल

Choose the correct answer from the options given below:/नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) (B), (C) and (D) only/केवल (B), (C) और (D)
Solution:

सूचना विकास मॉडल के उदाहरण निम्न हैं-
(B) गैग्ने का सूचना मॉडल
(C) जेरोम ब्रूनर का मॉडल
(D) शूमैन का मॉडल

अतः विकल्प (c) सही है।

• गैग्ने का सूचना मॉडल एक तरीका है, जिसे शिक्षक अपने छात्रों को बेहतर तरीके से सिखाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। इसमें 9 आसान कदम होते हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि छात्र आसानी से सीखें और जो कुछ सीखा, उसे याद रखें। इसे सूचना को समझने और याद रखने के लिए व्यवस्थित तरीके से डिजाइन किया गया है।

• जेरोम ब्रूनर का सूचना मॉडल (सूचना सिद्धांत) कहता है कि सीखना एक सक्रिय प्रक्रिया है जिसमें शिक्षार्थी अनुभव से अर्थ बनाते हैं, और यह 'खोज द्वारा सीखना' (Discovery Learning) और तीन प्रतिनिधित्व प्रणालियों (Enactive, Iconic, Symbolic) पर आधारित है, जो ज्ञान को मूर्त से अमूर्त की ओर ले जाती हैं; उनका 'सर्पिल पाठ्यक्रम' (Spiral Curriculum) भी महत्वपूर्ण है, जहाँ अवधारणाओं को बार-बार, बढ़ती जटिलता के साथ पढ़ाया जाता है।

शूमैन का मॉडल यह समझाने में मदद करता है कि हम कैसे जानकारी को ग्रहण, समझ, याद और फिर प्रतिक्रिया करते हैं। इस मॉडल का उपयोग करके हम अपनी सीखने की प्रक्रिया को बेहतर बना सकते हैं।

36. Given below are two statements:/नीचे दो कथन दिए गए हैं:

Statement (I): "Nyaya" syllogism has three propositions.
कथन (I): न्यायवाक्य 'न्याय' में तीन प्रतिज्ञत्पियाँ होती हैं।

Statement (II): Aristotelian syllogism has five propositions.
कथन (II): अरस्तूवादी न्यायवाक्य में पाँच प्रतिज्ञाप्तियाँ होती हैं।

In the light of the above statements, choose the most appropriate answer from the options given below:
उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिएः

Correct Answer: (b) Both statement I and statement II are incorrect/कथन I और कथन II दोनों गलत है
Solution:

न्यायवाक्य (Syllogism) एक विशेष प्रकार का तर्क करने का तरीका है जिसमें दो कथनों के आधार पर तीसरे कथन का निष्कर्ष निकाला जाता है। परम्परागत रूप में न्यायवाक्य ही निगमनात्मक अनुमान का आंधार रहा है। न्यायवाक्य 'न्याय' में कुल पाँच प्रतिज्ञप्तियाँ होती हैं, जबकि अरस्तुवादी न्यायवाक्य में कुल तीन प्रतिज्ञप्तियाँ होती हैं।
अतः कथन (I) और कथन (II) दोनों गलत हैं।

37. Which one of the following Universities was the largest in the initial years of Lord Curzon's regime?/लॉर्ड कर्जन के शासन के आरंभिक वर्षों में निम्न में से कौन सा विश्वविद्यालय सबसे बड़ा था?

Correct Answer: (a) Calcutta/कलकत्ता
Solution:

कर्जन ने 1904 में भारतीय विश्वविद्यालय अधिनियम बनाया था। इस अधिनियम का उद्देश्य एक केन्द्रीकृत संरचना की शुरुआत करके और सरकार को अधिक नियंत्रण प्रदान करके भारत की उच्च शिक्षा प्रणाली में सुधार और आधुनिकीकरण करना था। इसने विश्वविद्यालय आयोगों की स्थापना की और माध्यमिक विद्यालयों को मान्यता देने और उनको सहायता अनुदान देने की शर्तों को कठोर कर दिया था। लार्ड कर्जन के शासन के आरम्भिक वर्षों में तीन विश्वविद्यालय कलकत्ता, मद्रास तथा बम्बई में खोले गए थे जिनमें सबसे बड़ा विश्वविद्यालय कलकत्ता विश्वविद्यालय था।

38. The Hindu college in Banaras set up by Annie Besant before Independence proposes to impart:/ऐनी बेसेन्ट द्वारा स्वतंत्रता पूर्व बनारस में स्थापित हिन्दु महाविद्यालय ने निम्न में से क्या प्रदान करने का प्रस्ताव किया था?

Correct Answer: (b) Religious and moral education /धार्मिक व नैतिक शिक्षा
Solution:

एनी बेसेंट ने 1898 में बनारस में केन्द्रीय हिन्दू महाविद्यालय की स्थापना की। 1916 में, मदन मोहन मालवीय द्वारा इस कॉलेज को बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के रूप में विकसित किया गया था। उन्होंने अध्ययन के विषयों के रूप में प्राचीन भारतीय धर्मों, दर्शन और मान्यताओं को बढ़ावा दिया। अतः ऐनी बेसेन्ट द्वारा स्वतंत्रता पूर्व बनारस में स्थापित हिन्दू महाविद्यालय ने धार्मिक व नैतिक शिक्षा प्रदान करने का प्रस्ताव किया था।

39. Total monthly salary of a couple (husband and wife) is 2.0 lakh. Their salaries are in the ratio of 5:3. If husband and wife spend 40% and 20% of their salaries respectively, what is the ratio of their savings?/एक युगल दंपत्ति (पति व पत्नी) की कुल मासिक आय ₹2.0 लाख है। उनके वेतन का अनुपात 5:3 है। यदि पति व पत्नी अपने-अपने वेतन का क्रमशः 40% व 20% व्यय करते है तो उनकी बचत का अनुपात क्या है?

Correct Answer: (c) 5:4
Solution:

दिया है-
युगल दंपत्ति की कुल मासिक आय = ₹2,00,000
माना उनका वेतन क्रमशः 5x तथा 3x है।

प्रश्नानुसार,
5x + 3x = 2,00,000
⇒ 8x = 2 ,00,000
⇒ x = 25000

अब,
पति का वेतन = 5x = 5 × 25000 = 1 ,2,5,000
पत्नी का वेतन = 3x = 3 × 25000 = 75000
पति की बचत = 125000 × 60/100 = 1250 × 60
पत्नी की बचत = 75000 × 80/100 = 750 × 80

अतः अभीष्ट अनुपात   = (1250 × 60)/(750 ×80) = 5:4

40. Match List-I with List-II./सूची-I व सूची-II को सुमेलित करें।

List-I/सूची-I (Automatic data capture method)List-II/सूची-II
(Description/विवरण)
(A) OCR/ओ. सी. आर(I) System that reads pencil or pen marks on a piece of paper in predetermined positions/वह प्रणाली जो कागज के एक टुकड़े पर पूर्व निर्धारित स्थिति में पेंसिल या पेन के निशान को पढ़ती है।
(B) OMR/ओ. एम. आर(II) System that reads characters printed in special ink, for example, the characters written at the bottom of a bank cheque/वह प्रणाली जो एक विशेष स्याही में मुद्रित अक्षरों को पढ़ती है, उदाहरण के लिए, बैंक चेक के नीचे लिखे अक्षर।
(C) RFID/आर. एफ. आई. डी.(III) Reading data directly from hard copy and converting it into computer-readable form/हार्ड कॉपी से डेटा को सीधे पढ़ना और कंप्यूटर पठनीय रूप में परिवर्तित करना।
(D) MICR/एम. आई. सी. आर(IV) Use of minute electronic devices (containing microchip and antenna) that can read from a distance up to a few minutes/मिनट-इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों (माइक्रोचिप और एंटीना युक्त) का उपयोग जो कुछ मिनटों तक की दूरी से पढ़ सकते हैं।

Choose the correct answer from the options given below:/नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें-

Correct Answer: (c) (A)-(III), (B)-(I), (C)-(IV), (D)-(III)
Solution:
सूची-I
(स्वचालित डेटा कैप्चर विधि)
सूची-II
(विवरण)
(A) ओसीआर(III) हार्ड कॉपी से डेटा को सीधे पढ़ना और कंप्यूटर पठनीय रूप में परिवर्तित करना।
(B) ओएमआर(I) वह प्रणाली जो कागज के एक टुकड़े पर पूर्व निर्धारित स्थिति में पेंसिल या पेन के निशान को पढ़ती है।
(C) आरएफआईडी(IV) मिनट-इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों (माइक्रोचिप और एंटीना युक्त) का उपयोग जो कुछ मिनटों तक की दूरी से पढ़ सकते हैं।
(D) एमआईसीआर(II) वह प्रणाली जो एक विशेष स्याही में मुद्रित अक्षरों को पढ़ती है, उदाहरण के लिए, बैंक चेक के नीचे लिखे अक्षर।