NTA यू.जी.सी. नेट/जेआरएफ परीक्षा, (08-12-23, Shift-II) शिक्षण एवं शोध अभियोग्यता

Total Questions: 50

11. Which of the following is arranged in order of decreasing connotation?/निम्नलिखित में से कौन सा गुणार्थ के घटते हुए अनुक्रम में व्यवस्थित है?

Correct Answer: (c) Violin, string instrument, musical instrument, instrument/वायलिन, तंत्री वाद्ययंत्र, संगीत वाद्यंत्र, यंत्र
Solution:

गुणार्थ के घटते हुए अनुक्रम का सही क्रम है :
वायलिन > तंत्री वाद्ययंत्र > संगीत वाद्ययंत्र > यंत्र

12. Which of the following test statistics is useful for conducting Analysis of Variance?/निम्नलिखित में से कौन-सी परीक्षण सांख्यिकी प्रसरण विश्लेषण के लिए उपयोगी है?

Correct Answer: (a) F
Solution:

F-परीक्षण सांख्यिकी प्रसरण विश्लेषण के लिये उपयोगी है। एफ-परीक्षण को तब परीक्षण करने के लिए उपयोग किया जाता है जब दो जनसंख्या विचलन समान होते हैं। यह जनसंख्या विचलन में दो भिन्नताओं के अनुपात की तुलना करके  प्रेक्षण प्रदान करता है। इसलिए, यदि विचलन विचलन समान हैं, तो विचलन का अनुपात 1 होगा।

13. Given below are two statements:/नीचे दो कथन दिए गए है:

Statement I: A fallacy is defect in an argument that consists of something other than merely false premises.
कथन-I : तर्क दोष किसी युक्ति में कोई दोष है जिसमें सिर्फ असत्य आधारवाक्यों के अलावा कुछ अन्य सम्मिलित होता है।

Statement II: If an argument is unsound or uncogent, it has one or more false premises. Or it contains a fallacy or both.
कथन-II : यदि कोई युक्ति अप्रमाणिक या अनिश्चितात्मक है, तो इसमें एक या एकाधिक असत्य आधारवाक्य होते हैं या इसमें कोई तर्क दोष होता है या उपर्युक्त दोनों निहित होते हैं।

In light of the above statements, choose the most appropriate answer from the options given below./उपर्युक्त कथनों के आलोक में निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनें–

Correct Answer: (a) Both statement (I) and Statement (II) are true/कथन I और II दोनों सत्य हैं।
Solution:

तर्क दोष किसी युक्ति में कोई दोष है जिसमें सिर्फ असत्य आधार वाक्यों के अलावा कुछ अन्य सम्मिलित होता है। एवं यदि कोई युक्ति अप्रमाणिक या अनिश्चयात्मक है, तो इसमें एक या एकाधिक असत्य आधारवाक्य होते हैं या इसमें कोई तर्क दोष होता है या उपर्युक्त दोनों निहित होते हैं।
अतः कथन I और II दोनों सत्य हैं।

14. Given below are two statements:/नीचे दो कथन दिए गए है:

Statement I: In mass communication, the message is rapid and public
कथन-I : जन-संचार में, सन्देश तीव्र गति का और सार्वजनिक होता है।

Statement II: New technology has blurred the distinction between inter-personal communication and mass communication
कथन-II : नई प्रौद्योगिकी ने अंतर्र-वैयक्तिक संप्रेषण और जन-संचार के बीच अंतर को अस्पष्ट कर दिया है।

Choose the correct answer from the options given below:/उपर्युक्त कथनों के आलोक में निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनें–

Correct Answer: (a) Both statement (I) and statement (II) are correct/कथन I और II दोनों सत्य हैं।
Solution:

जन-संचार में, सन्देश तीव्र गति का और सार्वजनिक होता है। जन-संचार में, सन्देशों का संप्रेषण प्रेषक और जनसाधारण के बीच होता है एवं नई प्रौद्योगिकी ने अंतर-वैयक्तिक संप्रेषण और जन-संचार के बीच अंतर को अस्पष्ट कर दिया है।
अत: कथन I और कथन II दोनों सत्य हैं।

15. Which of the following are the two basic psychological functions of intra-personal communication?/निम्नलिखित में से कौन-से अंतरा-वैयक्तिक संप्रेषण के दो मौलिक मनोवैज्ञानिक प्रकार्य हैं?

A. Internalization of culturally organized ways of thinking/सोचने के सांस्कृतिक रूप से संगठित तरीकों का अभ्यन्तरीकरण
B. Promotion of leader centric speech/नेता-केंद्रित भाषण का संवर्धन
C. Regulation of one's own mental activity/व्यक्ति के स्वयं के मानसिक क्रियाकलापों का विनियमन
D. Orientation towards enhancing social disorders/सामाजिक अव्यवस्थाओं को बढ़ाने की ओर उन्मुखता

Choose the correct answer from the options given below:
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :

Correct Answer: (b) A and C only/केवल A और C
Solution:

निम्नलिखित प्रकार्य अंतरा-वैयक्तिक संप्रेषण के दो मौलिक मनोवैज्ञानिक प्रकार्य है :-
A. सोचने के सांस्कृतिक रूप से संगठित तरीकों का अभ्यन्तरीकरण।
C. व्यक्ति के स्वयं के मानसिक क्रियाकलापों का विनियमन
अतः विकल्प (c) सही है

16. Given below are two statements:/नीचे दो कथन दिए गए है:

Statement I: Wiki is usually in some form of chronological order and postings tend to be short in length.
कथन-I: सामान्य रूप से विकी किसी प्रकार के कालानुक्रमिक रूप में होती है और पोस्टिंग लम्बाई में छोटी होती है।

Statement II: A mobile phone (cell phone) primarily uses flash memory.
कथन-II: मोबाइल फोन (सेल फोन) मुख्यतः फ्लैश मेमोरी का प्रयोग करता है।

In light of the above statements choose the most appropriate answer from the options given below:/उपयुक्त कथनों के आलोक में निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-

Correct Answer: (d) Statement (I) is false but Statement (II) is true/कथन I असत्य है, किन्तु कथन II सत्य है।
Solution:

‘विकी’ पाठकों को पोस्ट संपादित करने की अनुमति देता है, और इसमें प्रविष्टियाँ आमतौर पर कालानुक्रमिक क्रम में नहीं होती है तथा पोस्टिंग लम्बाई में छोटी या बड़ी हो सकती है। विकी एक वेबसाईट है जिसे उपयोगकर्ता संपादित कर सकते हैं।
फ्लैश मेमोरी का उपयोग कम्प्यूटर, पीडीए, डिजिटल ऑडियो प्लेयर, डिजिटल कैमरा, मोबाइल फोन (सेलफोन), वीडियो गेम, में किया जाता है।
अत: कथन (I) असत्य है किन्तु कथन (II) सत्य है।

17. Given below are two statements:/नीचे दो कथन दिए गए है:

Statement (I): A valid deductive argument cannot have all true premises and a false conclusion.
कथन-I: किसी वैध निगमनात्मक युक्ति में सभी आधारवाक्य सत्य एवं निष्कर्ष असत्य नहीं हो सकते।

Statement (II): The concept of truth cannot be applied to arguments.
कथन-II: सत्य की संकल्पना युक्तियों पर अनुप्रयुक्त नहीं हो सकती है।

In light of above statements, Choose the most appropriate answer from the options given below./उपर्युक्त कथनों के आलोक में नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए-

Correct Answer: (a) Both Statement (I) and Statement (II) are true/कथन I और II दोनों सत्य हैं।
Solution:

किसी वैध निगमनात्मक युक्ति में सभी आधारवाक्य सत्य एवं निष्कर्ष असत्य नहीं हो सकते हैं। यह सामान्य युक्ति से विशेष युक्ति की तरफ इशारा करता है एवं सत्य की संकल्पना इन युक्तियों पर अनुप्रयुक्त नहीं हो सकती है।
अतः कथन (I) और (II) दोनों सत्य हैं।

18. Given below are two statements:/नीचे दो कथन दिए गए है:

Statement (I): RFID is the use of fingerprint scans, retina scans, face identification etc as a way of indentifying a person uniquely.
कथन-I: किसी व्यक्ति की विशिष्ट रूप से पहचान करने के लिए उपाय के रूप में अंगुली छाप स्कैन, रेटिना स्कैन, मुख पहचान आदि का प्रयोग आर.एफ. आई.डी. है।
Statement (II): The website using the streaming method to deliver video means that the video can be played while it is being downloaded and accordingly less time is required before users can view the video.
कथन-II: वीडियो दिखाने के लिए वेबसाइट द्वारा प्रवाही (स्ट्रीमिंग) विधि का प्रयोग करने का अर्थ है कि जब वीडियो डाउनलोड किया जा रहा है, उसे चलाया जा सकता है और तद्नुसार प्रयोक्ता के वीडियों को देख सकने से पूर्व कम समय लगता है।
उपर्युक्त कथनों के आलोक में निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
Correct Answer: (d) Statement (I) is false but Statement (II) is true/कथन I असत्य है, किन्तु कथन II सत्य है।
Solution:

RFID जिसका पूरा नाम Radio Frequency Identification है। यह एक ऐसी तकनीक है जो रेडियो तरंगों की फ्रीक्वेंसी के आधार पर पहचान का काम करता है। इस तकनीक का उपयोग स्वचालित रूप से वस्तु की पहचान या वस्तुओं को ट्रैक करने के लिए किया जाता है। यह एक वायरलेश आइडेंटिफिकेशन तकनीक है। अतः कथन (I) असत्य है।
वीडियो दिखाने के लिए वेबसाइट द्वारा प्रवाही (स्ट्रीमिंग) विधि का प्रयोग करने का अर्थ है कि जब वीडियो डाउनलोड किया जा रहा है। उसे चलाया जा सकता है और तद्नुसार प्रयोक्ता के वीडियो को देख सकने से पूर्व कम समय लगता है।
अतः कथन (II) सत्य हैं।

19. 'Life below water' pertains to which of the SDGs?/ जल के नीचे जीवन' निम्नलिखित में से किस सतत विकास लक्ष्य में संबंधित है?

Correct Answer: (b) SDG 14/एस डी जी 14
Solution:

SDG-14 जल के नीचे के जीवन से संबंधित है:-SDG 14 का उद्देश्य सतत् विकास के लिए महासागरों, समुद्रों और समुद्री संसाधनों का संरक्षण और सतत् उपयोग करना है। इनमें समुद्री प्रदूषण, और समुद्र के अम्लीयकरण को कम करना, अधिक मत्स्य पकड़ने में कमी करना और समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र का संरक्षण करना शामिल है।
स्वच्छ महासागर और समुद्र हमारे अस्तित्व के लिए आवश्यक हैं। ये हमारे ग्रह के 70 प्रतिशत हिस्से को कवर करते हैं और हम भोजन, ऊर्जा, पानी के लिए उन पर निर्भर हैं।

एसडीजी 12 (सतत विकास लक्ष्य 12) का उद्देश्य "जिम्मेदार उपभोग और उत्पादन पैटर्न सुनिश्चित करना" है, जिसका मतलब है संसाधनों का इस तरह उपयोग करना जो वर्तमान जरूरतों को पूरा करे और भविष्य की पीढ़ियों की जरूरतों से समझौता न करे, जिसमें अपशिष्ट कम करना, ऊर्जा दक्षता बढ़ाना, टिकाऊ प्रथाओं को अपनाना और प्रदूषण कम करना शामिल है, ताकि आर्थिक विकास के साथ-साथ पर्यावरण और मानव कल्याण को बेहतर बनाया जा सके।

• एसडीजी 13 (SDG 13) का मतलब है जलवायु कार्रवाई (Climate Action), जिसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन और उसके प्रभावों से निपटने के लिए तत्काल कदम उठाना है, जिसमें ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करना, जलवायु के प्रति लचीलापन बढ़ाना और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को नीतियों में एकीकृत करना शामिल है। यह संयुक्त राष्ट्र के 17 सतत विकास लक्ष्यों (Sustainable Development Goals) में से एक है, जो वैश्विक तापमान वृद्धि को 2°C से नीचे रखने और अनुकूलन क्षमता बढ़ाने पर केंद्रित है।

• एसडीजी 15 का उद्देश्य स्थलीय पारिस्थितिक तंत्रों की रक्षा, बहाली और सतत उपयोग को बढ़ावा देना, वनों का सतत प्रबंधन करना, भूमि क्षरण को रोकना और उसे उलटना, मरुस्थलीकरण से लड़ना और जैव विविधता के नुकसान को रोकना है।

20. Given below are two statements:/नीचे दो कथन दिए गए है:

Statement I: Flip (ICT tool) allows users to record and share short video responses
कथन-I: फ्लिप (आई सी टी उपकरण) प्रयोक्ताओं को लघु वीडियो अनुक्रियाओं को रिकॉर्ड और साझा करने की अनुमति देता है।
Statement II: Flip (ICT tool) is primarily used for video discussions and presentations.
कथन-II: फ्लिप (आई सी टी उपकरण) को मुख्यतया वीडियो विचार-विमर्श व प्रस्तुतियों के लिए प्रयोग किया जाता है।

In light of the above statements choose the most appropriate answer from the options given be./उपर्युक्त कथनों के आलोक में निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-

Correct Answer: (a) Both statement I and statement II are correct/कथन I और II दोनों सत्य हैं।
Solution:

फ्लिप (आई सी टी उपकरण) प्रयोक्ताओं को लघु वीडियो अनुक्रियाओं को रिकॉर्ड और साझा करने की अनुमति देता है एवं फ्लिप (आई सी टी उपकरण) को मुख्यतया वीडियो विचार-विमर्श व प्रस्तुतियों के लिए प्रयोग किया जाता है।
यहाँ कथन I और II दोनों सत्य हैं।