NTA यू.जी.सी. नेट/जेआरएफ परीक्षा, (08-12-23, Shift-II) शिक्षण एवं शोध अभियोग्यता

Total Questions: 50

21. Given below are two Statements:/नीचे दो कथन दिए गए है:

Statement I: In Jigsaw each student in a group is expected to specialize in one aspect of learning task.
कथन-I: चौखटी (जिग्सा) में, समूह के प्रत्येक विद्यार्थी से अधिगम कार्य के किसी एक पक्ष में विशेषज्ञता की आशा की जाती है।
Statement II: The major focus of the group investigation strategy is on the development of inquiry skills.
कथन-II: समूह अन्वेषण रणनीति का प्रमुख केंद्र बिंदु (फोकस) परिपृच्छा कौशल के विकास पर होता है।

In light of the above statements. Choose the most appropriate answer from the options given below./उपर्युक्त कथनों के आलोक में निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-

Correct Answer: (a) Both statement I and Statement II are correct/कथन I और II दोनों सत्य हैं।
Solution:

चौखटी (जिग्सा) में, समूह के प्रत्येक विद्यार्थी से अधिगम कार्य के किसी एक पक्ष में विशेषज्ञता की आशा की जाती है तथा समूह अन्वेषण रणनीति का प्रमुख केंद्र बिंदु (फोकस) परिपृच्छा कौशल के विकास पर होता है। अतः कथन । और कथन II दोनों सत्य हैं।

22. Given below are two statements:/नीचे दो कथन दिए गए है:

Statement I: According to the National Education Policy 2020 teaching duties will be more and student teacher ratio will be high, and faculty will be high and faculty will be generally transferable across institutions in country.
कथन-I: राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के अनुसार अध्यापन ड्यूटी अधिक होगी विद्यार्थी-शिक्षक अनुपात उच्च होगा और शिक्षकों का सामान्यतया देश भर की संस्थाओं में स्थानांतरण हो सकेगा।
Statement II: According to the NEP 2020, faulty will be given the liberty to design their pedagogical approachos for innovative teaching and research.
कथन-II: एन.ई.पी. 2020 प्रलेख के अनुसार शिक्षकों को अभिनव शिक्षण व शोध हेतु अपनी स्वयं के शिक्षा शास्त्रीय उपागमों को डिजाइन करने की स्वतंत्रता होगी।

In light of the above statements choose the most appropriate answer from the options given below./उपर्युक्त कथनों के आलोक में निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-

Correct Answer: (d) Statement (I) is false but Statement (II) is true/कथन I असत्य है, किन्तु कथन II सत्य है।
Solution:

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार अध्यापन ड्यूटी निम्न होगी तथा विद्यार्थी शिक्षक अनुपात निम्न होगा और शिक्षकों की सामान्यतया देश भर की संस्थाओं में स्थानांतरण पर रोक लगेगी।
NEP 2020 प्रलेख के अनुसार शिक्षकों को अभिनव शिक्षण व शोध हेतु अपनी स्वयं के शिक्षा शास्त्रीय उपागमों को डिजाइन करने की स्वतंत्रता होगी।
अतः कथन (I) असत्य तथा कथन (II) सत्य है।

• डॉ. के. कस्तूरीरंगन की अध्यक्षता वाली समिति ने NEP 2020 का मसौदा तैयार किया था।
• राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 ने 34 वर्षीय राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NPE), 1986 का स्थान लिया है।

23. Which of the following statement are true?/निम्न में से कौन से कथन सही हैं?

A. One of the main advantages of ROM is that the information stored on the ROM chip is not lost even when the computer is turned off.
आर ओ एम का एक प्रमुख लाभ यह है कि आर ओ एम चिप पर भंडारित सूचना, कंप्यूटर की विद्युत आपूर्ति बंद करने के बाद भी लुप्त नहीं होती है।
B. ASCI is an acronym for American Standard Code for Intelligent Information,
ए.एस.सी.आई (ASCI) अमेरिकन स्टैंडर्ड कोड फॉर इंटेलीजेंट इनफॉरमेशन का संक्षिप्त नाम है।
C. Compared to desktop computers, laptop computers are portable since all its components are together in one single unit.
डेस्कटॉप कंप्यूटरों की तुलना में लैपटॉप कंप्यूटर सुवाह्य होते हैं क्योंकि इसके सभी घटक एक साथ एक ही इकाई में होते है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें

Correct Answer: (b) A and C only/केवल A और C
Solution:

निम्नलिखित कथन सत्य है-
(A): रोम (ROM) का एक प्रमुख लाभ यह है कि ROM चिप पर भंडारित सूचना कम्प्यूटर की विद्युत आपूर्ति बंद करने के बाद भी लुप्त नहीं होती है।
ROM चिप की मुख्य विशेषताएँ:
• नॉन-वोलेटाइल (Non-Volatile): बिजली चले जाने पर भी डेटा सुरक्षित रहता है, RAM के विपरीत जो डेटा मिटा देती है।
• केवल पढ़ने के लिए (Read-Only): इसमें मौजूद डेटा को आसानी से बदला या मिटाया नहीं जा सकता; यह स्थायी होता है।
• फर्मवेयर (Firmware): कंप्यूटर के बूट होने के लिए आवश्यक शुरुआती निर्देशों (जैसे BIOS/UEFI) को स्टोर करती है।
• स्थायी भंडारण (Permanent Storage): इसमें महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर और सेटिंग्स होती हैं जो हमेशा रहनी चाहिए।

(C) : डेस्कटॉप कम्प्यूटरों की तुलना में लैपटॉप कम्प्यूटर सुवाह्य होते हैं, क्योंकि इसके सभी घटक एक साथ एक ही इकाई में होते हैं। जबकि (ASCI) का पूर्णरूप एडवर्टाइजिंग स्टैण्ड्र्ट्स काउंसिल ऑफ इंडिया है।

24. Ujjain, in ancient India, was famous for the study of/प्राचीन भारत में उज्जैन निम्न में से किसके अध्ययन के लिए प्रसिद्ध था?

Correct Answer: (c) Astronomy/खगोलशास्त्र
Solution:

प्राचीन भारत में उज्जैन खगोलशास्त्र के लिए प्रसिद्ध था। उज्जैन शहर ने प्राचीन भारत के शिक्षा परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई क्योंकि इसने भाषा विज्ञान, ज्योतिष, अंकगणित, शास्त्रीय कला और उदार सोच को बढ़ावा दिया। खगोलशास्त्र के अंतर्गत सूर्य सिद्धान्त जैसे उत्कृष्ठ लेख उज्जैन शहर में ही लिखे गये थे।

25. From the communication viewpoint, Adi Shankara's philosophical concept provides primacy to/संप्रेषण के दृष्टिकोण से, आदि शंकर की दार्शनिक अवधारणा किस को प्रमुखता देती है?

Correct Answer: (c) Self-consciousness/आत्म चेतना
Solution:

संप्रेषण के दृष्टिकोण से, आदि शंकर की दार्शनिक अवधारणा आत्म चेतना को प्रमुखता देती है। अद्वैत वेदांत दर्शन के प्रमुख व्यक्ति आदिशंकर ने आध्यात्मिक विकास और आत्म-बोध प्राप्त करने में संचार के महत्व पर जोर दिया। उनका ध्यान अनुनय, सामाजिक सद्भाव या बौद्धिक कौशल पर नहीं था। इन्होंने सांख्यदर्शन का प्रधान कारणवाद और मीमांसा दर्शन के ज्ञान कर्मसमुच्चयवाद का खण्डन किया था।

26. To qualify as hazardous waste a waste must have the following characteristics./खतरनाक अपशिष्ट कहे जाने के लिए किसी अपशिष्ट में निम्न विशेषताएं होनी चाहिए

A. Ignitability/ज्वलनशीलता
B. Corrosivity/संक्षारकता
C. Reactivityअभिक्रियाशीलता
D. Toxicity/विषाक्तता
E. Radioactivity/रेडियोसक्रियता
Choose the correct answer from the options given below./नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें।

Correct Answer: (d) A, B, C, D and E only/A, B, C, D और E
Solution:

खतरनाक अपशिष्ट वह अपशिष्ट है जो सार्वजनिक स्वास्थ्य या पर्यावरण के लिए पर्याप्त या संभावित खतरा उत्पन्न करते है। ये अपशिष्ट मानव समुदाय, जीव जन्तुओं, पादपों तथा पर्यावरण के धारकों के लिए हानिकारक होते हैं और जीवों में विभिन्न बीमारियों के उत्पन्न होने का कारण बनते हैं।
खतरनाक अपशिष्ट की निम्न विशेषतायें हैं जैसे -
(A) ज्वलनशीलता
(B) संक्षारकता
(C) अभिक्रियाशीलता
(D) विषाक्तता
(E) रेडियो सक्रियता

27. Consider the base - 10 number 100. In base - 6, it would be represented as./आधार (बेस) - 10 की संख्या 100 लीजिए। आधार-6 में निम्न में से किस रूप में प्रदर्शित होगी?

Correct Answer: (d) (244)₆
Solution:

प्रश्नानुसार,

अतः ⇒ (100)₁₀ = 244₆

28. The National Knowledge Commission recommended 'needs-blind admissions' for/राष्ट्रीय ज्ञान आयोग ने निम्न में से किसके लिए 'आवश्यकता-निरपेक्ष प्रवेश' की अनुशंसा की?

Correct Answer: (a) National universities/राष्ट्रीय विश्वविद्यालय
Solution:

राष्ट्रीय ज्ञान आयोग (2005) ने राष्ट्रीय विश्वविद्यालय के लिए आवश्यकता-निरपेक्ष प्रवेश की अनुशंसा की। राष्ट्रीय ज्ञान आयोग (NKC) का मुख्य उद्देश्य एक सशक्त ज्ञान आधारित समाज के विकास को प्रेरित करना था। यह उद्देश्य इस धारणा पर आधारित था कि ज्ञान आर्थिक वृद्धि, सामाजिक विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा की कुंजी होता है।
राष्ट्रीय ज्ञान आयोग (National Knowledge Commission - NKC) की स्थापना 13 जून 2005 को भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने की थी, जिसका नेतृत्व सैम पित्रोदा ने किया था; इसका मुख्य उद्देश्य शिक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और ई-गवर्नेंस जैसे क्षेत्रों में सुधारों के लिए सिफारिशें देना था, ताकि भारत को एक ज्ञान-आधारित अर्थव्यवस्था में बदला जा सके और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाया जा सके। आयोग ने ज्ञान तक पहुँच, ज्ञान सृजन, ज्ञान अनुप्रयोग और ज्ञान सेवाओं के प्रसार पर ध्यान केंद्रित किया और 2007 में अपनी रिपोर्ट 'रिपोर्ट टू द नेशन' जारी की, जिसमें लाइब्रेरी, भाषा, शिक्षा और ई-गवर्नेंस जैसे क्षेत्रों के लिए सुझाव दिए गए थे।

29. The education/ Despatch of 1854 suggested professional training in./1854 के शिक्षा प्रेषण (डिस्पैच) में निम्न में से किस-किस विषय में व्यावसायिक प्रशिक्षण का सुझाव दिया गया था?

A. Library science/पुस्तकालय विज्ञान
B. Law/विधि
C. Medicine/चिकित्सा
D. Civil Engineering/सिविल इंजीनियरिंग
E. Material science/पदार्थ विज्ञान

Choose the correct answer from the options given below:/नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :

Correct Answer: (b) B, C and D only/केवल B, C और D
Solution:

1854 के शिक्षा प्रेषण (डिस्पैच) में निम्न विषय में व्यावसायिक प्रशिक्षण का सुझाव दिया गया था :-
(B) विधि
(C) चिकित्सा
(D) सिविल इंजीनियरिंग

वुड का घोषणा पत्र (Wood's Despatch) 1854 में सर चार्ल्स वुड द्वारा ब्रिटिश भारत के लिए जारी किया गया एक महत्वपूर्ण शिक्षा नीति दस्तावेज था, जिसे भारत में आधुनिक शिक्षा का मैग्ना कार्टा कहा जाता है, जिसने शिक्षा का दायित्व सरकार को सौंपा, पश्चिमी शिक्षा को बढ़ावा दिया, विश्वविद्यालयों और शिक्षा विभागों की स्थापना की नींव रखी, तथा शिक्षा के माध्यम के रूप में अंग्रेजी के साथ-साथ स्थानीय भाषाओं के प्रयोग का सुझाव दिया।

30. Given below are two statements:/.नीचे दो कथन दिए गए है:

Statement (I): Acid rain occurs within, and downwind of areas of major industrial emissions sulfurdioxide and oxides of nitrogen.
कथन-I: अम्ल वर्षा सल्फर डाईऑक्साइड और नाइट्रोजन के ऑक्साइड्स उत्सर्जित करने वाले प्रमुख औद्योगिकी क्षेत्रों के भीतर और हदा के बहाव के साथ होती है।

Statement (II): Long range transport of airborne pollutants can be responsible for acid rain in areas far off from industrial imissions.
कथन-II: औद्योगिक उत्सर्जनों के काफी दूर के क्षेत्रों में वायुवाहित प्रदूषकों का अधिक विस्तारित अभिगमन अम्लीय वर्षा के लिए उत्तरदायी हो सकता है।

In light of the above statements, choose the most appropriate answer from the options given below:
उपर्युक्त कथनों के आलोक में निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-

Correct Answer: (a) Both Statement (I) and Statement (II) are true/कथन I और II दोनों सत्य हैं।
Solution:

अम्ल वर्षा सल्फर डाईऑक्साइड और नाइट्रोजन के ऑक्साइड्स उत्सर्जित करने वाले प्रमुख औद्योगिकी क्षेत्रों के भीतर और हवा के बहाव के साथ होती है। अम्लीय वर्षा का कारण सल्फर और नाइट्रोजन के कण हैं जो वर्षा के जल के साथ मिल जाते हैं। पानी में मिलने वाले सल्फर और नाइट्रोजन के कण दो तरह से पाये जाते हैं या तो मानव निर्मित यानी उद्योगों से निकलने वाले उत्सर्जन के रूप में या प्राकृतिक कारणों से जैसे कि वायुमण्डल में बिजली गिरने से नाइट्रोजन ऑक्साइड और ज्वालामुखी विस्फोट से सल्फर डाईऑक्साइड निकलता है। नियमित वर्षा जल का PH मान लगभग 5.7 होता है, जो इसे अम्लीय प्रकृति देता है। औद्योगिक उत्सर्जनों के काफी दूर के क्षेत्रों में वायुवहित प्रदूषकों का अधिक विस्तारित अभिगामन अम्लीय वर्षा के लिए भी उत्तरदायी होता है क्योंकि इन प्रदूषकों के कारण औद्योगिक क्षेत्र से दूर के क्षेत्रों में भी SO₂ व NO₂ के चले जाने के कारण उन क्षेत्रों में अम्लीय वर्षा होती है।
अतः कथन (I) और कथन (II) दोनों सही हैं।