NTA यू.जी.सी. नेट/जेआरएफ परीक्षा, (08-12-23, Shift-II) शिक्षण एवं शोध अभियोग्यता

Total Questions: 50

31. The purpose of theory is to generate hypotheses that can be tested and that will thereby allow explanation of laws to be assessed. The above statement refers to the principle of./सिद्धांत का उद्देश्य ऐसी परिकल्पनाएं तैयार करना होता है जिनका परीक्षण किया जा सकता है और जिनकी सहायता से नियमों की व्याख्या का मूल्यांकन किया जा सकता है। उक्त कथन का अभिप्राय किस सिद्धांत से है?

Correct Answer: (d) Deductivism/निगमनवाद
Solution:

निगमनवाद :- एक निगमनात्मक तर्क सामान्य परिसर से शुरू होता है और तार्किक अर्थ के माध्यम से एक विशिष्ट निष्कर्ष पर आता है। उदाहरण के लिए गणित पढ़ाते समय शिक्षक एक थ्योरी का परिचय देता है और थ्योरी के नियम और सूत्र के बारे में बताता है और छात्रों को दिए गए सूत्र का उपयोग करके समस्याओं को हल करने के लिए कहा जाता है।
निगमनवाद सिद्धान्त का उद्देश्य ऐसी परिकल्पनाएं तैयार करना होता है जिनका परीक्षण किया जा सकता है और जिनकी सहायता से नियमों की व्याख्या की मूल्यांकन किया जा सकता है।

आगमनवाद (Inductivism) तर्क की वह विधि है जिसमें कई विशिष्ट अवलोकनों (specific observations) और तथ्यों (facts) से सामान्य सिद्धांतों (general principles) या नियमों (laws) का निर्माण किया जाता है, जैसे "सूर्य हमेशा पूर्व में उगता है" का निष्कर्ष कई बार देखने पर निकलता है।

रचनावाद (Constructivism) एक सिद्धांत है जो कहता है कि व्यक्ति केवल जानकारी लेने वाला नहीं, बल्कि अपने अनुभवों और पूर्व ज्ञान के आधार पर खुद ज्ञान का निर्माण (Construct) करता है।

32. Given below are two statements:/नीचे दो कथन दिए गए है:

Statement I: Nyaya syllogism has three propositions and five terms.
कथन I: न्यायवाक्य 'न्याय' में तीन प्रतिज्ञाप्तियाँ और पाँच पद होते हैं।

Statement II: Aristotelian syllogism has three propositions and three terms.
कथन II: अरस्तूवादी न्यायवाक्य में तीन प्रतिज्ञप्तियाँ और तीन पद होते हैं।

In light of the above statements choose the most appropriate answer from the options given below./उपर्युक्त कथनों के आलोक में निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-

Correct Answer: (d) Statement (I) is false but statement (II) is true/कथन I असत्य है, किन्तु कथन II सत्य है।
Solution:

न्यायवाक्य 'न्याय' में तीन प्रतिज्ञप्तियाँ (1) वृहद आधार वाक्य (2) लघु आधार वाक्य एवं (3) निष्कर्ष होते हैं और तीन पद का प्रयोग किया जाता है (1) वृहद पद, (2) लघुपद और (3) मध्यवर्ती पद) होते हैं। अरस्तुवादी न्यायवाक्य में तीन प्रतिज्ञप्तियाँ और तीन पद होते हैं।
अतः कथन (I) असत्य है किन्तु कथन (II) सत्य है।

33. According to UGC regulations 2018 for Prevention of Plagiarism. Which among the following similarities would constitute level 3 plagiarism?/साहित्यिक चोरी रोकने के लिए यूजीसी विनियम 2018 के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सी समानताएं लेवल-3 साहित्यिक चोरी के अंतर्गत आएंगी?

A. 38%
B. 45%
C. 54%
D. 63%
Ε. 71%

Correct Answer: (c) D and E only/केवल D और E
Solution:

साहित्यिक चोरी को परिभाषित करने के प्रयोजनार्थ उसकी गंभीरता को बढ़ते क्रम में साहित्यिक चोरी को निम्नवत स्तरों में मापा जाएगा :-
• स्तर शून्य: 10% तक समानता
• प्रथम स्तर 10% से 40% तक समानता
• द्वितीय स्तर :- 40% से 60% तक समानताएँ
• तृतीय स्तर :- 60% से अधिक समानताएँ
अतः विकल्प D और E तृतीय स्तर में आयेंगे।

34. "If you love hot cake and you love ice creams then you will surely love hot cake ice cream" Which fallacy is committed in the above argument?/'यदि आपको गर्म केक और आइसक्रीम पसंद है, तो आपको निश्चित रूप से गर्म केक आइसक्रीम पसंद होगी।" उपर्युक्त युक्ति में कौन सा तर्कदोष निहित है?"

Correct Answer: (a) Fallacy of composition/संहति दोष
Solution:

संहति दोष, विग्रह दोष का प्रतिलोम होता है। इस दोष में किसी वस्तु के कुछ हिस्सों के बारे में क्या सत्य है या सही है ज्ञात किया जाता है तथा फिर इसे वस्तु के पूरे हिस्से पर लागू किया जाता है जैसे "यदि आपको गर्म केक और आइसक्रीम पसंद है, तो आपको निश्चित रूप से गर्म केक आइसक्रीम पसंद होगी" उपर्युक्त युक्ति में संहति दोष विद्यमान है।

35. In a certain coding scheme/कूटीकृत स्कीम में,

India is a growing economic power in world is written as 'ba, fa, ga, si, na, wa, ta, mo,' 'Population of India is growing' is written as 'ja, ka, ba, si, ga' 'Culture of India is soft power' Is written as 'sa, ka, si, ba la, wa'. What are the codes for 'power' and 'of'?'
भारत विश्व में एक वर्धमान आर्थिक शक्ति है' को 'बा, फ़ा, गा, सी, ना, वा, ता, मो' के रूप में लिखा जाता है। 'भारत की जनसंख्या बढ़रही है' को 'जा, का, बा, सी, गा' के रूप में लिखा जाता है,
'भारत की संस्कृति मृदु शक्ति है' को 'सा, का, सी, बा, ला, वा' के रूप में लिखा जाता है, तो 'शक्ति' व 'की' के लिए कूट क्या होगा?

Correct Answer: (a) wa, ka/का, वा
Solution:

36. A policy frame work developed by the UGC in 1978 suggested/विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के द्वारा 1978 में विकसित नीति फ़्रेमवर्क में निम्न में से कौन–कौन सुझाव दिए गए थे?

A. Closure of private universities/निजी विश्वविद्यालयों को बंद करना
B. Increase in the number of universities/विश्वविद्यालयों की संख्या में वृद्धि
C. Support for high quality experimental research./उच्च गुणवत्तापूर्ण प्रायोगिक शोध हेतु समर्थन
D. Discontinuation of autonomous colleges/स्वायत्त महाविद्यालयों का समापन
E. Introduction of inter-disciplinary courses at undergraduate level./स्नातक स्तर पर अंतर्विषयी पाठ्यक्रम प्रारंभ करना

Choose the correct answer from the options given below/नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें–

Correct Answer: (d) B, C and E only/केवल B, C और E
Solution:

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के द्वारा 1978 में विकसित नीति फ्रेमवर्क में निम्न सुझाव दिए गये थे :-
(B) विश्वविद्यालय की संख्या में वृद्धि करना।
(C) उच्च गुणवत्तापूर्ण प्रायोगिक शोध हेतु समर्थन करना।
(E) स्नातक स्तर पर अंतर्विषयी पाठ्यक्रम प्रारंभ करना।।

37. A Person sells an item at a discount of 40% and still makes a profit of 20%. By what percentage was the marked price of the item more than the cost price of the item?/एक व्यक्ति एक वस्तु की 40% बट्टे पर बिक्री करके भी 20% लाभ अर्जित करता है। वस्तु का अंकित मूल्य उसके लागत मूल्य से कितने प्रतिशत अधिक था?

Correct Answer: (b) 100%
Solution:

माना वस्तु का लागत मूल्य = ₹100
जब वस्तु की बिक्री पर 20% का लाभ होता है तब,
तब विक्रय मूल्य = ₹120
माना अंकित मूल्य = ₹ x
अंकित मूल्य पर 40% की छूट देने पर लाभ 20% है–

38. The degree to which the measure of a concept truly reflects that concept, refers to/किसी अवधारणा का मापन उस अवधारणा को किस हद तक सही रूप से दर्शाता है, यह निम्नलिखित में से किससे सम्बंधित है?

Correct Answer: (b) Measurement validity/मापन वैधता
Solution:

किसी अवधारणा का मापन उस अवधारणा को किस हद तक सही रूप से दर्शाता है यह मापन वैधता से सम्बंधित है। मापन वैधता से तात्पर्य उस सीमा से है जिस सीमा तक कोई पैमाना किसी विशिष्ट विचार या अवधारणा को मापता है। किसी अवधारणा का मापन उस अवधारणा को किस हद तक सही रूप से दर्शाता है, यह मापन वैधता निर्धारित करती है। मापन वैधता महत्वपूर्ण है। क्योंकि यह शोधकर्ताओं को विशेष चर के बीच वास्तविक संबंध स्थापित करने के लिए आवश्यक उचित परीक्षण चुनने में मदद करके अध्ययन की सामान्यता को बढ़ाती है।

पारिस्थितिकीय वैधता (Ecological Validity) का मतलब है कि किसी शोध (research) के नतीजे असल दुनिया (real world) में कितने सही और लागू हो सकते हैं, यानी अध्ययन की परिस्थितियाँ असली ज़िंदगी जैसी कितनी करीब थीं।

• बाह्य वैधता (External Validity) का मतलब है कि किसी शोध या अध्ययन के निष्कर्षों को अलग-अलग लोगों, स्थितियों और समयों पर कितना लागू किया जा सकता है। सरल शब्दों में, यह किसी अध्ययन की सामान्यीकरण क्षमता (Generalizability) है कि उसके नतीजे कितने व्यापक रूप से सटीक माने जा सकते हैं।

39. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए :

                      List-I (Use)
सूची-I (उपयोग)
List-II (Appropriate Device)
सूची-II (उपयुक्त आगत युक्ति)
A. To select options from a list / एक सूची से विकल्पों के चयन हेतुI. Keyboard / की-बोर्ड
B. To input data into a database / डाटाबेस में डाटा टंकण हेतुII. OMR / ओएमआर
C. To input candidate's MCQ answer marked in pre-determined positions / पूर्व निर्धारित अवस्थियों में अभ्यर्थी द्वारा चिन्हित MCQ उत्तरों के निवेश हेतुIII. Chip Reader / चिप रीडर
D. To input data directly from a bank card / सीधे बैंक कार्ड से डाटा निवेश हेतुIV. Mouse / माउस

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए-

ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIIIIV
(c)IVIIIIII
(d)IVIIIIII

 

Correct Answer: (c)
Solution:

सुमेलन निम्नवत् हैं :–

सूची–I
(उपयोग)
सूची–II
(उपयुक्त आगत युक्ति)
(A) एक सूची से विकल्पों के चयन हेतु(IV) माउस
(B) डाटाबेस में डाटा टंकण हेतु(I) की बोर्ड
(C) पूर्व निर्धारित अवस्थितियों में अभ्यर्थी द्वारा चिन्हित एम सी क्यू उत्तरों के निवेशन हेतु(II) ओ एम आर
(D) सीधे बैंक कार्ड से डाटा निवेशन हेतु(III) चिप रीडर

40. If a water body is healthy and supports no significant biological activity. then its condition is called as/यदि कोई जल निकाय स्वास्थ्यप्रद है और इसमें कोई महत्वपूर्ण जैविक क्रिया नहीं हो पाती है, तो इस स्थिति को क्या कहा जाता है?

Correct Answer: (d) Oligotrophic/मितपोषणी
Solution:

यदि कोई जल-निकाय स्वास्थ्यप्रद है और इसमें कोई महत्वपूर्ण जैविक क्रिया नहीं हो पाती है, तो इस स्थिति को मितपोषणी झील या निकाय कहा जाता है।
पोषक तत्वों के आधार पर झीलों का वर्गीकरण निम्न है :-

'सम पोषणी' (Samposhani) का मतलब संपोषण है, जिसका अर्थ है पालन-पोषण, संवर्धन, या पोषण देना, और यह शरीर के लिए आवश्यक सभी पोषक तत्वों (जैसे कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन, खनिज) को सही मात्रा में लेने की प्रक्रिया है, जिससे शरीर स्वस्थ रहे।