NTA यू.जी.सी. नेट/जेआरएफ परीक्षा, (08-12-23, Shift-II) शिक्षण एवं शोध अभियोग्यता

Total Questions: 50

41. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए :

List–I
(Model)
List–II
(Description)
A. Linear / रैखीयI. Communication as interaction / सम्प्रेषण, अन्योन्य क्रिया के रूप में
B. Circular / चक्रीयII. Communication as transaction / सम्प्रेषण, लेन–देन के रूप में
C. Non-linear / गैर–रैखीयIII. Model of communication models / सम्प्रेषण मॉडलों का मॉडल
D. Meta / अधि (मेटा)IV. Communication as action / सम्प्रेषण कार्य के रूप

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए-

ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIIIVI
(c)IIIIVIII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (d)
Solution:

सुमेलन निम्नवत् हैं :–

सूची–I (सम्प्रेषण मॉडल)सूची–II(वर्णन)
(A) रैखीय (Linear)(IV) सम्प्रेषण कार्य के रूप में
(B) चक्रिय (Circular)(I) सम्प्रेषण, अन्योन्य क्रिया के रूप में
(C) गैर–रैखीय (Non-linear)(II) सम्प्रेषण, लेन-देन के रूप में
(D) अधि (Meta)(III) सम्प्रेषण मॉडलों का मॉडल

42. In which one of the following Conference of Parties (COP) Kyoto protocol was adopted?/क्योटो प्रोटोकॉल को निम्नलिखित में से किस कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज (सीओपी) में अंगीकार किया गया था?

Correct Answer: (b) COP - 3/सी ओ पी - 3
Solution:

क्योटो प्रोटोकॉल सी.ओ.पी.-3 (1997) में अंगीकार किया गया था। क्योटो प्रोटोकॉल UNFCCC से जुड़ा एक अंतर्राष्ट्रीय समझौता है, जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कार्बन उत्सर्जन में कमी हेतु बाध्यकारी लक्ष्य निर्धारित करके विभिन्न देशों को इसके प्रति प्रतिबद्ध करता है। क्योटो प्रोटोकॉल वर्ष 1997 में क्योटो, जापान में अपनाया गया था और वर्ष 2005 में लागू हुआ था।
क्योटो प्रोटोकॉल चरण-1 (2005-12) ने कार्बन उत्सर्जन में 5 फीसदी की कटौती का लक्ष्य दिया था। चरण-2 (वर्ष 2013-20) ने औद्योगिक देशों द्वारा कार्बन उत्सर्जन को कम-से-कम 18% कम करने का लक्ष्य दिया।

43. A teacher's belief that he or she can reach even the most difficult students and help them learn is called./शिक्षक के इस विश्वास को निम्न में से क्या कहा जाता है कि वह सर्वाधिक दुर्बोध को भी प्रभावित कर उसकी अधिगम में सहायता कर सकता हैं?

Correct Answer: (c) Teacher's sense of efficacy/शिक्षक का प्रभावोत्पादकता का भाव
Solution:

प्रभावी शिक्षण और अधिगम प्रक्रिया शिक्षक के दृष्टिकोण और व्यवहार पर निर्भर करती है। छात्र के वांछनीय प्रदर्शन को बाहर लाने के लिए प्रभावी शिक्षक व्यवहार आवश्यक है। जब शिक्षक सर्वाधिक दुर्बोध विद्यार्थी को भी प्रभावित कर उसकी अधिगम में सहायता कर सकता है तो इसे यह शिक्षक का प्रभावोत्पादकता का भाव कहा जाता है।

44. It takes 10 men to finish a work in 2 days. Four (4) men started to execute the work but after one (1) day. 3 of them left. How many days it will take the lone man to finish the remaining work?/एक कार्य को 2 दिनों में समाप्त करने हेतु 10 पुरूषों की आवश्यकता होती है। 4 पुरूषों ने कार्य आरंभ किया परंतु एक दिन पश्चात उनमें से 3 छोड़कर चले गए। एक मात्र बचे पुरूष को शेष कार्य को समाप्त करने में कितने दिन लगेंगे?

Correct Answer: (d) 16day/16 दिन
Solution:

10 पुरुषों द्वारा कार्य को समाप्त करने में लगा समय = 2 दिन

45. Find the missing term in the following letter series/निम्नलिखित अक्षर युग्म श्रृंखला में लुप्त पद ज्ञात कीजिए ?

AMZ, BLY, CNX, DKW, EOV, ........?

Correct Answer: (b) FJU
Solution:

श्रेणी का अगला अक्षर युग्म FJU है।

46. Comprehension: (Ques. 46-50)

Read the below passage and answer the following questions
निम्न गद्यांश को पढ़िए व प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

Climate change and its imperatives across the globe have moved beyond the immediate compulsions of rising mercury levels on planet Earth. It is today a debate among nations on geo - politics and the shift in economic balance from the developed countries to the emerging economies. The rhetoric by global leaders thus needs to be taken with a pinch of salt for it is not all about climate change concerns. The changing axis of economic power to the East and emerging countries of Asia will perhaps take a while to sink in. Developing economies like India are just beginning to take baby steps on the global stage and industry and entrepreneurship will have go a long way. Millions of households in India still have to depend on firewood and kerosene to light up their homes even as scores of Indians die every year for want of basic health amenities. The priority for such a nations is meeting basic needs, providing food, health and educations rather than spending large portions of its GDP on importing technologies to cut emissions. India needs to do its bit, but on its own terms and at its own pace.

जलवायु परिवर्तन और समूचे भूमण्डल में इसकी आवश्यकरणीयताएँ पृथ्वी ग्रह पर बढ़ते तापमान की तात्कालिक विवशताओं से कहीं आगे चली गई हैं। आज यह राष्ट्रों के बीच भू-राजनीति पर और आर्थिक संतुलन के विकसित देशों से हटकर उदीयमान अर्थव्यवस्थाओं पर आने से एक बहस बन गई है। अतः वैश्विक नेताओं के शब्दाडंबर को संदेह की दृष्टि से देखा जाना चाहिए क्योंकि यह सब जलवायु परिवर्तन की चिंताओं के बारे में नहीं है।

आर्थिक शक्ति की धुरी बदलकर एशिया के पूर्वी और उदीयमान देशों की ओर आने को स्वीकार करने में संभवतया कुछ समय लगेगा। भारत जैसी विकासशील अर्थव्यवस्थाएँ अभी वैश्विक मंच पर अपने शिशुवत डग भरना आरंभ ही की हैं और उद्योग व उद्यमशीलता को अभी बहुत आगे तक जाना हैं। भारत में लाखो-लाख परिवारों को अभी भी अपने घरों में रोशनी करने के लिए जलावन और मिट्टी के तेल पर निर्भर करना पड़ता है जबकि बहुत से भारतीयों को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में प्रत्येक वर्ष जान गंवानी पड़ती है। ऐसे राष्ट्र के लिए उत्सर्जन में कमी लाने के लिए प्रौद्योगिकी आयात पर अपने सकल घरेलू उत्पाद का एक बड़ा भाग व्यय करने की बजाय खाद्य, स्वास्थ्य और शिक्षा की बुनियादी आश्यकताओं की पूर्ति करना उसकी प्राथमिकता है। भारत को अपना कार्यभार पूरा करना है परंतु अपनी शर्तों और अपनी गति पर।

Given below are two statements:/नीचे दो कथन दिए गए है:
Statement I: India should take measures to cut down emissions but not at the cost of development.
कथन-I: भारत को उत्सर्जनवादिता में कमी लाने के उपाय करने चाहिए परंतु विकास की कीमत पर नहीं।
Statement II: India should ban the use of firewood and kerosene and opt for cleaner fuels.
कथन-II: भारत को जलावन व मिट्टी के तेल से प्रयोग को प्रतिबंधित करना चाहिए और अधिक स्वच्छ ईंधनों के विकल्प को चुनना चाहिए।
In light of the above statements. choose the most appropriate answer from the options given below./उपर्युक्त कथनों के आलोक में निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-

Correct Answer: (c) Statement (I) is true but Statement (II) is false/कथन I सत्य है, किन्तु कथन II असत्य है।
Solution:

गद्यांश के अनुसार भारत को उत्सर्जन वादिता में कमी लाने के उपाय करने चाहिये परन्तु विकास की कीमत पर नहीं। अतः कथन I सत्य है।
भारत में लाखों-लाख परिवारों को अभी भी अपने घरों में रोशनी करने के लिए जलावन और मि‌ट्टी के तेल पर निर्भर रहना पड़ता है। इसलिए कथन II असत्य है।

47. What are the problems faced by developing economies like India?/भारत जैसी विकासशील अर्थव्यवस्थाओं को निम्न में से कौन सी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है?

A. They are extremely poor/वे अत्यधिक निर्धन हैं।
B. Many people in India lack basic health amenities/भारत में अनेक व्यक्तियों के पास बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है।
C. They are extremely rich/वे अत्यधिक धनी हैं।
D. Millions of people still depend on firewood and kerosene to light up their homes/लाखों लोग अपने घरों को प्रकाशित करने के लिए अभी भी जलावन व मिट्टी के तेल पर निर्भर हैं।

Choose the correct answer from the options given below/नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:

Correct Answer: (b) B and Donly/केवल B और D
Solution:

गद्यांश के अनुसार भारत जैसी विकासशील अर्थव्यवस्थाओं को निम्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
(B) भारत में अनेक व्यक्तियों के पास बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है।
(D) भारत में लाखों लोग अपने घरों को प्रकाशित करने के लिए अभी भी जलावन व मिट्टी के तेल पर निर्भर हैं।

48. Which of the following facts related to climate change are true?/जलवायु परिवर्तन से संबंधित निम्न में से कौन से तथ्य सही हैं?

A. The global leaders are indifferent to the issue of climate change/वैश्विक नेता जलवायु परिवर्तन के विषय के प्रति उदासीन है।
B. The climate change talks are sometimes directed towards political and economic gain rather than climate change/जलवायु परिवर्तन संबंधी वार्ताएं कभी-कभी जलवायु परिवर्तन के स्थान पर राजनीतिक व आर्थिक लाभों की ओर निर्देशित होती है।
C. It is about the shift in economic balance from the developed economies to the emerging economies/यह आर्थिक संतुलन के विकसित देशों से हटकर उदीयमान अर्थव्यवस्थाओं पर आने के बारे में है।
D. Developing economies like India can afford to spend large sums of money to cut emissions/भारत जैसी विकासशील अर्थव्यवस्थाएँ उत्सर्जन में कमी करने के लिए भारी भरकम राशि व्यय वहन कर सकती हैं।
Choose the correct answer from the options given below./नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-

Correct Answer: (a) B and C only/केवल B और C
Solution:

गद्यांश के अनुसार जलवायु परिवर्तन से संबंधित निम्नलिखित तथ्य सही है-
(B) जलवायु परिवर्तन संबंधी वार्ताएं कभी-कभी जलवायु परिवर्तन के स्थान पर राजनीतिक व आर्थिक लाभों की ओर निर्देशित होती हैं।
(C) यह आर्थिक संतुलन के विकसित देशों से हटकर उदीयमान अर्थव्यवस्थाओं पर आने के बारे में है।

49. The main focus of the passage in on./गद्यांश का मुख्य फोकस निम्न में से किस पर है?

Correct Answer: (c) Climate imperatives and developmental/जलवायु परिवर्तन व विकासात्मक अवश्यकरणीयताएं
Solution:

गद्यांश का मुख्य फोकस जलवायु परिवर्तन व विकासात्मक अवश्यकरणीयताएं है।

50. What should India first and foremost focus on?/भारत को सर्वप्रथम किस पर फोकस करना चाहिए?

Correct Answer: (c) Provide food, health and education to its people/अपनी जनता को खाद्य, स्वास्थ्य व शिक्षा प्रदान करना
Solution:

गद्यांश के अनुसार भारत को सर्वप्रथम अपनी जनता को खाद्य, स्वास्थ्य व शिक्षा प्रदान करना उसकी पहली प्राथमिकता है तथा भारत को सर्वप्रथम इस बुनियादी आवश्यकताओं पर फोकस करना चाहिए। भारत को अपना कार्यभार पूरा करना है परन्तु अपनी शर्तों और अपनी गति पर।