NTA यू.जी.सी. नेट/जेआरएफ परीक्षा, (19-06-23, Shift-II) शिक्षण एवं शोध अभियोग्यता

Total Questions: 50

41. The college that was exclusively meant for the education of independence was Indian princes before./निम्नलिखित में से वह कौन सा महाविद्यालय है जो स्वतंत्रता पूर्व अनन्य रूप से भारतीय राजकुमारों की शिक्षा के लिए था?

Correct Answer: (b) Daly college, Indore/डेली कालेज, इदौर
Solution:

औपनिवेशिक ब्रिटिश राज्य के दौरान 1870 ई. में ब्रिटिश भारतीय सैन्य अधिकारी सर हेनरी डेली द्वारा स्वंतत्रता पूर्व भारतीय राजकुमारों की शिक्षा के लिए स्थापित करवाया था। यह विश्व के सबसे पुराने सह-शिक्षा बोर्डिंग स्कूलों में से एक है।

42. Given below are two statements:/नीचे दो कथन दिए गए है:

Statement I: Solid State Drives (SSDs) are considerably faster then Hard Disk Drives (HDDs) when it comes to data access,
कथन I: डेटा अभिगम के संबंध में हार्डडिस्क ड्राईव (HDD) की अपेक्षा सालिड स्टेट ड्राइव (SSD) काफी तीव्र होती हैं।

Statement II: RAM is much faster to write to or read from in caparison to secondary memory such as hard disk, but its main drawback is its volability.
कथन II: हार्ड डिस्क जैसी द्वितीयक स्मृति की तुलना में लिखने अथवा उससे पढ़ने में रैम अधिक तीव्र है परन्तु इसकी मुख्य कमी इसकी लोपशीलता है।

In the light of the above statements, choose the correct answer from the options given below:
उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (a) Both Statement I and Statement II are true/कथन I और II दोनों सत्य हैं
Solution:

डेटा अभिगम के संबंध में हार्डडिस्क ड्राईव (HDD) की अपेक्षा सालिड स्टेट ड्राइव (SSD) काफी होती है। हार्ड डिस्त जैसी द्वितीयक स्मृति की तुलना में लिखने अथवा पढ़ने में 'रेम अधिक तीव्र है परन्तु उसकी मुख्य कमी इसकी लोपशीलता है।
अतः दोनों कथन सत्य है।

नोट-NTA ने इस प्रश्न का उत्तर विकल्प (a) और (c) माना हैं।

43. A rectangular sports field has dimensions (1.5m × 120m) Its length is increased by 0.8% and width is reduced by 0.5% What is the percent change in the area of the field?/एक आयताकार खेल मैदान का परिमाप 150m x 120m है। इसकी लम्बाई में 0.8% की वृद्धि और चौड़ाई 0.5% की कमी होती है। मैदान के क्षेत्रफल में प्रतिशत बदलाव क्या होगा?

Correct Answer: (a) ~0.3%
Solution:

44. In decision-making process, communication help in maintaining group./निर्णय लेने की प्रक्रिया में सामूहिक संचार से किसे कायम रखने में मदद मिलती है?

Correct Answer: (d) Equilibrium related socio-emotional concerns/साम्य संबंधी सामाजिक-भावनात्मक सरोकार
Solution:

निर्णय लेने की प्रक्रिया में सामूहिक संचार से साम्य संबंधी सामाजिक भावनात्मक सरोकार कायम रखने में मदद मिलती है।

45. Arrange the following group of terms in order of decreasing extension./निम्नलिखित शब्द-समूहों वस्त्वर्थ के अवरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए:

A. Mammal/स्तनपायी
B. Wildcat/वनबिलाव
C. Feline/विडाल
D. Animal/पशु
E. Vertebrate/कशेरूकी

Choose the correct answer from the options given below:/नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (d) D, E, A, C, В
Solution:

शब्द समूहों के वस्त्वर्थ के व्यवस्थित अवरोही क्रम-
(i) पशु
(ii) कशेरुकी
(iii) स्तनपायी
(iv) विडाल
(v) वनबिलाव

46. Read the following passage and answer the question (46-50) that follows:

Political freedom and economic justice are two sides of democracy: both are essential. We should lay stress on the improvements of the economic conditions of the people as well as on liberty and freedom. No society can claim to be democratic if it does not permit political liberty, freedom of conscience, freedom of choice between parties, and opportunities of peaceful and orderly changes of Government. In the context of the international situation, there are many misunderstandings. We can build peace even on the basis of misunderstandings. When once peace is built, misunderstandings will diminish.

We, in our country, are now engaged in the enterprise of effecting a social and economic revolution. The word 'revolution' need not scare us. It does not mean barricades and bloodshed. It means only speedy and drastic changes. We are interested not only in our objectives but in our methods; not only in what we achieve but in how we achieve. Through peaceful, constitutional processes we won our independence and integrated our country; and now we are striving to raise the material standers of our people. Even if we meet defeat in our attempt to replace force by persuasion, the politics of power by the politics of brotherhood, we are convinced that the defeat will be only temporary, for goodness is rooted in the things; kindness and love are as contagious as unkindness and hate.

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

रानीतिक स्वतंत्रता और आर्थिक न्याय लोकतंत्र के दो पहलू है, दोनों ही अनिवार्य हैं। हमें लोगों को आर्थिक स्थितियों में सुधार के साथ-साथ स्वाधीनता और स्वतंत्रता पर भी बल देना चाहिए। यदि कोई भी समाज राजनीतिक स्वाधीनता, अंतरात्मा की स्वतंत्रता, विभिन्न दलों के बीच विकल्प चुनने की स्वतंत्रता तथा सरकार के शांतिपूर्ण और व्यवस्थित बदलावों के अवसरों की अनुमति नहीं देता है तो वह लोकतांत्रिक होने का दावा नहीं कर सकता है। अंतरराष्ट्रीय स्थिति के संदर्भ में कई गलतफहमियां है। हम गलतफहमियों के आधार पर भी शांति स्थापित कर सकते हैं। एक बार शांति स्थापित होने के बाद गलतफहमियां कम हो जाएंगी।

हम अपने देश में अब सामाजिक और आर्थिक क्रांति लाने के उद्यम मे लगे हुए हैं। हमें 'क्रांति' शब्द से भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। इसका अर्थ नाकाबंदी और खून-खराबा नहीं है। इसके अर्थ केवल शीघ्र और बड़े बदलाव करना है। हमें केवल अपने उद्देश्यों का ही नहीं, बल्कि उन्हें प्राप्त करने की विधियों का भी ध्यान रखना है, केवल साध्य का ही नहीं, बल्कि साधन का भी ध्यान रखना हैं। हमने शांतिपूर्ण, संवैधानिक प्रक्रियाओं के माध्यम से अपनी स्वतंत्रता प्राप्त की और अपने देश को एकता के सूत्र में बांधा, और अब हम अपने लोगों के भौतिक स्तर को ऊँचा उठाने के लिए प्रयासरत हैं। यहाँ तक कि यदि हमें पक्का विश्वास है कि यह पराजय केवल अस्थायी होगी, क्योकि अच्छाई चीजों की प्रकृति में निहित है, दयालुता और प्रेमभाव उतने ही संक्रामक है जितनी कि निर्दयता और घृणा।

Question: Economic standards of people could be raised by.
लोगों के आर्थिक स्तर को किसके द्वारा ऊँचा उठाया जा सकता है?

Correct Answer: (c) Politics of Brotherhood/बंधुत्व की राजनीति
Solution:

लोगों को अर्थिक स्तर को बंधुत्व की राजनीति' के द्वारा ऊँचा उठाया जा सकता है

47. For a democratic society it is essential to have./लोकतांत्रिक समाज के लिए निम्नलिखित में से क्या अनिवार्य है?

A. Complete literacy/पूर्ण साक्षरता
B. Political freedom/राजनीतिक स्वतंत्रता
C. Freedom of individual/व्यक्ति की स्वतंत्रता
D. Population control/जनसंख्या नियंत्रण
E. Economic justice/अर्थिक न्याय

Choose the correct answer from the options given below:/नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (d) B, C and E only/केवल B, C और E
Solution:

लोकतांत्रिक समाज के लिए राजनीतिक स्वतंत्रता, व्यक्ति की स्वतंत्रता और आर्थिक न्याय अनिवार्य तत्व होगें।

48. The word 'revolution' in the passage implies./गद्यांश में 'क्रांति' शब्द का निहितार्थ है

Correct Answer: (d) Social and economic transformation/सामाजिक और आर्थिक बदलाव
Solution:

गंद्यांश में क्रांति शब्द का निहितार्थ सामाजिक और आर्थिक बदलाव है।

49. Which of the following traits of human nature are considered to be contagious?/निम्नलिखित में से मानव प्रकृति के किन गुणों को संक्रामक माना जाता है?

A. Honesty/ईमानदारी
B. Kindness/दयालुता
C. Love/प्रेमभाव
D. Hate/घृणा
E. Integrity/सत्यनिष्ठा

Choose the correct answer from the options given below:/नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) B, C and D only/केवल B, C और D
Solution:

मानव प्रकृति के लिए दयालुता, प्रेमभाव और घृणा जैसे गुणों को संक्रामक माना जाता है।

50. Given below are two statements:/नीचे दो कथन दिए गए हैं:

Statement I: In international arena, understandings are a per-requisite for building peace.
कथन I: अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए आपसी समझ पूर्वापेक्षा है।

Statement II: India achieved its independence and integration trough peaceful revolution.
कथन II: भारत ने शांतिपूर्ण क्रांति के माध्यम से अपनी स्वतंत्रता और एकीकरण को प्राप्त किया।

In the light of the above statements, choose the correct answer from the options given below:/उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पो में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (d) Statement I is false but Statement II is true/कथन I असत्य है, लेकिन कथन II सत्य है
Solution:

अंतराष्ट्रीय क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए आपसी समझ पूर्वपिक्षा नहीं है। भारत ने शांतिपूर्ण क्रांति के माध्यम से अपनी स्वतंत्रता और एकीकरण को प्राप्त किया है।

अतः कथन I असत्य है जबकि कथन II सत्य है।