NTA यू.जी.सी. नेट/जेआरएफ परीक्षा, (21-06-23, Shift-I) शिक्षण एवं शोध अभियोग्यता

Total Questions: 50

11. Given below are two statements:/नीचे दो कथन दिए गए हैं-

Statement I: Smartphones will connect to the Internet only through Wi-Fi
कथन I: स्मार्ट फोन केवल वाई-फाई के माध्यम से ही इंटरनेट से जुड़ते हैं।

Statement II: A GUI involves the use of WIMP (Windows, Icons, Menus and Pointers)
कथन II: एक जी यू आई में डब्ल्यू आई एम पी (विंडोज, आइकॉन, मेन्यूज और प्वाइंटर) के प्रयोग शामिल हैं।

In the light of the above statements, choose the most apropriate answer from the options given below:
उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (d) Statement I is false but Statement II is true/कथन I असत्य है, लेकिन कथन II सत्य है।
Solution:

स्मार्ट फोन वाई-फाई, मोबाइल डाटा, हॉटस्पॉट, ब्रॉडबैंड आदि द्वारा इंटरनेट से जुड़ते हैं। एक जी.यू.आई में डब्ल्यू.आई.एम.पी. (विंडोज, आइकॉन, मेन्यूज और प्वांइटर) के प्रयोग शामिल होते है।
अतः कथन I असत्य है लेकिन कथन II सत्य है।

12. Which among the following is Window-based software tool used for publishing and managing bibilographies?/निम्नलिखित में से कौन-सा विंडोज-आधारित सॉफ्टवेयर उपकरण है, जिसका प्रयोग ग्रंथसूचियों के प्रकाशन और प्रबंधन में किया जाता है?

Correct Answer: (a) EndNote/एंडनोट
Solution:

एंडनोट एक विंडोज आधारित सॉफ्टवेयर उपकरण है जिसका प्रयोग ग्रंथसूचियों के प्रकाशन और प्रबंधन में किया जाता है।

• टर्निटिन (Turnitin) एक ऑनलाइन सेवा है जो शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों के काम में साहित्यिक चोरी (plagiarism) और समानता (similarity) का पता लगाने के लिए उपयोग होती है।

• प्रेज़ी एक वेब-आधारित टूल है जिसका उपयोग प्रेजेंटेशन बनाने के लिए किया जाता है (संक्षेप में इसे प्रेज़ी कहते हैं)। यह माइक्रोसॉफ्ट पॉवरपॉइंट जैसे अन्य प्रेजेंटेशन सॉफ़्टवेयर के समान है, लेकिन इसमें कुछ अनूठी विशेषताएं हैं जो इसे एक अच्छा विकल्प बनाती हैं। हाल के वर्षों में, यह स्कूलों और व्यवसायों में लोकप्रिय हो गया है।

• जावा (Java) एक लोकप्रिय, ऑब्जेक्ट-ओरिएंटेड प्रोग्रामिंग भाषा और कंप्यूटिंग प्लेटफ़ॉर्म है जो "Write Once, Run Anywhere" (एक बार लिखें, कहीं भी चलाएं) के सिद्धांत पर काम करती है।

13. Given below are two statements:/नीचे दो कथन दिए गए हैं-

Statement I: Education and training organizations have a curriculum as their 'primary' product.
कथन I: शिक्षा और प्रशिक्षण संगठनों के पास 'प्राथमिक' उत्पाद के रूप में एक पाठ्यक्रम होता है।

Statement II: Concepts of lifelong learning can extend such provisions, particularly through the use of new information technologies.
कथन II: आजीवन अधिगम की अवधारणाएँ ऐसे प्रावधानों का विस्तार कर सकती हैं, खासकर नई सूचना प्रौद्योगिकियों के प्रयोग के माध्यम से।

In the light of the above statements, choose the most appropriate answer from the options given below:
उपर्युक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (a) Both Statement I and Statement II are correct/कथन I और II दोनों सही है।
Solution:

शिक्षा और प्रशिक्षण संगठनों के पास प्राथमिक उत्पाद के रूप मे एक पाठ्यक्रम होता है। आजीवन अधिगम की अवधारणाएँ ऐसे प्रावधानों का विस्तार कर सकती हैं, खासकर नई सूचना प्रौद्योगिकियों के प्रयोग के माध्यम से। अतः दोनो कथन सत्य है।

14. What is the name of the principle which states that students be neither bored by work that is too simple not left behind by teaching they cannot understand?/उस सिद्धांत का क्या नाम है जिसका कथन है कि विद्यार्थियों को न तो अति सरल कार्य से उबाना चाहिए और न ही समझ में न आने वाले अध्यापन से उन्हें पीछे छोड़ देना चाहिए?

Correct Answer: (d) Problem of the match/मेल की समस्या
Solution:

मेल की समस्या के सिध्दांत का कथन है कि विद्यार्थियों हो न तो अति सरल कार्य से उबाना चाहिए और न ही समझ में न आने वाले अध्यापन से उन्हें पीछे छोड़ देना चाहिए।

15. What is the full form of MOOCs?/मूक्स (MOOCs) का पूर्ण रूप क्या है?

Correct Answer: (b) Massive Open Online Courses/मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्सेज
Solution:

मूक्स (MOOCs) का मतलब मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्स (Massive Open Online Course) है, जो इंटरनेट पर मुफ्त या कम लागत में उपलब्ध कराए जाने वाले ऑनलाइन पाठ्यक्रम होते हैं, जिनमें दुनिया भर के लाखों छात्र भाग ले सकते हैं और यह शिक्षा को भौगोलिक सीमाओं से परे ले जाने का एक बड़ा अवसर है, जिसमें वीडियो, टेक्स्ट और चर्चा मंच शामिल होते हैं, जिससे लोग कहीं से भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।

16. Which of the following are true?/निम्नलिखित में से कौन सत्य हैं?

A. Teaching is a process of affective communication relationships with students./अध्यापन विद्यार्थियों के साथ भाव संप्रेषण संबंधों की प्रक्रिया है।
B. Communication and learning are interdependent./संप्रेषण और अधिगम परस्पर निर्भर होते हैं।
C. Effective means communication relationship maximizing student's understanding./प्रभावी संप्रेषण संबंध का अर्थ है विद्यार्थी के बोध को अधिकतम करना।
D. Teaching and communication are independent of each other./अध्यापन और संप्रेषण एक दूसरे से स्वतंत्र होते हैं।
E. Instructional communication has no relation to student's success./अनुदेशात्मक संप्रेषण का विद्यार्थियों की सफलता से कोई संबंध नहीं होता है।

Choose the correct answer from the options given below:
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए-

Correct Answer: (a) A, B and C only/केवल A, B और C
Solution:

अध्यापन विद्यार्थियों के साथ भाव संप्रेषण संबंधों की प्रक्रिया है। सम्प्रेषण और अधिगम परस्पर निर्भर होते है। प्रभावी संप्रेषण संबंध का अर्थ है विद्यार्थी के बोध को अधिकतम करना सत्य है।

17. In the enrichment process, the fissionable U-235 content in naturally occurring uranium is increased from 0.7 percent to./प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले यूरेनियम की संवर्धन प्रक्रिया में विखंडनीय U-235 की मात्रा 0.7 प्रतिशत से बढ़कर निम्नलिखित हो जाती है-

Correct Answer: (b) 5%
Solution:

अधिकांश परमाणु ऊर्जा रिएक्टर ईंधन के रूप में आइसोटोप यूरेनियम-235 का उपयोग करते हैं, हालांकि, यह खनन किए गए प्राकृतिक यूरेनियम का केवल 0.7% बनाता है और इसलिए इसे संवर्धन नामक प्रक्रिया के माध्यम से बढ़ाया जाना चाहिए। इससे यूरेनियम-235 की सांद्रता 0.7% से बढ़कर 3% से 5% के बीच हो जाती है, जो कि अधिकांश रिएक्टरों में उपयोग किया जाने वाला स्तर हैं।

18. Which of the following codes correctly represents the figure and mood of the argument?/तर्कवाक्य के आकार और प्रकार को निम्नलिखित कूटों में से कौन-सा कूट सही ढंग से प्रस्तुत करता है?

'No nuclear powered submarines are commercial vessels, so no warships are commercial vessels, so no warships are commercial vessels, since all nuclear powered submarines are warships."

कोई भी परमाणु शक्ति संपन्न पनडुब्बियाँ वाणिज्यिक जहाज नहीं है, इसलिए कोई भी युद्ध पोत वाणिज्यिक जहाज नहीं है, चूंकि सभी परमाणु शक्ति संपन्न पनडुब्बियाँ युद्धपोत हैं।

Correct Answer: (c) EAE-III
Solution:

कोई भी परमाणु शक्ति सम्पन्न पनडुब्बियाँ वाणिज्यिक जहाज नहीं... को व्यक्त करने के लिए EAE-III कूट वाक्य में व्यक्त करेगें।

19. Given below are two statements: one is labelled as Assertion A and the other is labelled as Reason R./नीचे दो कथन दिए गए हैंः एक अभिकथन (Assertion A) के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण (Reason A) के रूप में:

Assertion A: Despite the fact that Chloro Fluoro Carbons (CFCs) are evenly distributed over the globe, the Ozone depletion is significantly pronounced over the south pole.
अभिकथन A: इस तथ्य के बावजूद कि क्लोरो-फ्लोरो कार्बन (सी०एफ०सी०) संपूर्ण पृथ्वी पर समान रूप से वितरित है, ओजोन क्षय दक्षिणी ध्रुव पर विशेषतया उच्चारित है।

Reason R: The presence of ice crystals over the south pole makes chlorine to oxygen bonding. tougher.
कारण R: दक्षिणी ध्रुव पर हिम-रवा की उपस्थिति क्लोरीन-ऑक्सीजन बंध को और अधिक सख्त बनाता है।

In the light of the above statements, choose the most appropriate answer from the options. given below./उपर्युक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए।

Correct Answer: (c) A is correct but R is not correct./A सही है लेकिन R सही नहीं है।
Solution:

क्लोरो फ्लोरो कार्बन सम्पूर्ण पृथ्वी पर, समान रूप से वितरित है। ओजोन छय दक्षिणी ध्रुव पर विशेषतया उच्चारित है। दक्षिणी ध्रुव पर हिम रवा की उपस्थिति क्लोरीन ऑक्सीजन बन्ध को और अधिक सख्त नहीं बनाता अतः A सत्य है लेकिन R असत्य है।

20. Match List-I with List-II./सूची-I का सूची-II से मिलान कीजिए-

Identify the propositions and match the followings:
निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए-

List-I

 List-II 

A

Exceptive proposition

I

Ten is greater than five

B

Categorical proposition

II

If the war is declared then petrol prices will go up

C

General proposition

III

The wicked alone are happy

D

Compound proposition

IV

All mathematicians are skilled logicians.

Choose the correct answer from the options given below:

सूची-I का सूची-II से मिलान कीजिए। तर्क वाक्यों को पहचान कर मिलान कीजिए-

                      सूची-I

सूची-II 

A

अपवादात्मक प्रतिज्ञप्ति

I

दस, पाँच से बड़ा है।

B

निरूपाधिक प्रतिज्ञप्ति

II

यदि युद्ध की घोषणा होगी, तो पेट्रोल की कीमतें बढ़ जाएँगी।

C

सामान्य प्रतिज्ञप्ति

III

केवल दुष्ट ही खुश हैं।

D

संयुक्त प्रतिज्ञप्ति

IV

सभी गणितज्ञ कुशल तर्कशास्त्री हैं।

 

Correct Answer: (c) A-III, B-I, C-IV, D-II
Solution:

                   सूची-I

सूची-II

A

अपवादात्मक प्रतिज्ञप्ति

III

केवल दुष्ट ही खुश हैं।

B

निरूपाधिक प्रतिज्ञप्ति

I

दस, पाँच से बड़ा है।

C

सामान्य प्रतिज्ञप्ति

IV

केवल दुष्ट ही खुश हैं।

D

संयुक्त प्रतिज्ञप्ति

II

यदि युद्ध की घोषणा होगी, तो पेट्रोल की कीमतें बढ़ जाएँगी।