NTA यू.जी.सी. नेट/जेआरएफ परीक्षा, (21-06-23, Shift-I) शिक्षण एवं शोध अभियोग्यता

Total Questions: 50

41. Two numbers are in the ratio 8 : 5. If eleven is subtracted from each of them, the ratio becomes 7 : 3. What is the product of the numbers?/दो संख्याएँ 8 : 5 के अनुपात में है। यदि प्रत्येक संख्या में से ग्यारह घटा दिया जाए, तो अनुपात 7 : 3 हो जाता है। संख्याओं का गुणनफल क्या है?

Correct Answer: (b) 640
Solution:

माना संख्याएँ, 8x और 5x है।

42. Match List-I with List-II./सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए-

List-I

(Discipline) 

List-II
(Description) 

A

Anviksiki 

I

Interpretation 

B

Mimamsa 

II

Logic

C

Shilpshastra

III

Agriculture 

D

Varta 

IV

Architecture 

 

सूची-I
(विद्या विशेष) 

सूची-II
(विवरण) 

A

अन्विक्षिकी 

I

अर्थनिर्धारण 

B

मीमांसा

II

तर्क 

C

शिल्प शास्त्र

III

कृषि 

D

तर्क 

IV

वास्तुकला 

Choose the correct answer from the options given below:
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए-

Correct Answer: (d) A-II, B-I, C-IV, D-III
Solution:

सुमेलित सूची इस प्रकार है-

सूची-I
(विद्या विशेष) 
सूची-II
(विवरण) 
Aअन्विक्षिकीIIतर्क
BमीमांसाIअर्थनिर्धारण
Cशिल्प शास्वIVवास्तुकला
Dतर्कIIIकृषि

43. Given below are two statements:/नीचे दो कथन दिए गए हैं-

Statement I: Every type of communication contains noise.
कथन I: हर प्रकार के संप्रेषण में रव की उपस्थिति होती है।

Statement II: Noise in communication cannot be eliminated completely, but can be reduced.
कथन II: संप्रेषण से रव को पूरी तरह हटाया नहीं जा सकता है पर उसे कम किया जा सकता है।

In the light of the above statements, choose the correct answer from the options given below:
उपर्युक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

 

Correct Answer: (a) Both Statement I and Statement II are true./कथन I और II दोनों सत्य है।
Solution:

हर प्रकार के संप्रेषण में रव की उपस्थिति होती है। सम्प्रेषण से रव को पूरी तरह हटाया नहीं जा सकता है पर उसे कम किया जा सकता है अतः दोनो कथन सत्य हैं।

44. Given below are two statements:/नीचे दो कथन दिए गए हैं-

Statement I: In every hour, the minute hand and hour hand coincide once.
कथन I: हर घंटे में एक बार मिनट की सूई और घंटे की सूई एक ही स्थान पर होती हैं।

Statement II: In every hour, the minute hand and hour hand are twice at right angles.
कथन II: हर घंटे में दो बार मिनट की सूई और घंटे की सूई समकोण पर होती हैं।

In the light of the above statements, choose the correct answer from the options given below:
उपर्युक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (a) Both Statement I and Statement II are true./कथन I और II दोनों सत्य हैं।
Solution:

हर घंटे एक चार मिनट की सूई और घंटे की सूई एक ही स्थान पर होती है और हर घंटे में 2 बार ये सूईयां ममकोण पर भी होती है। अतः दोनो कथन सत्य हैं।

45. When communication is top-down in the form of directives, it is recognised as./जब संप्रेषण निर्देशों के रूप में अधोगामी होता है, तो उसे क्या माना जाता है?

Correct Answer: (c) Official Communication/औपचारिक संप्रेषण
Solution:

जब संम्प्रेषण निर्देशों के रूप में अधोगामी होता है उसे औपचारिक सम्प्रेषण कहा जाता है।

• औपचारिक सम्प्रेषण वह प्रक्रिया है जिसमें सूचना का आदान–प्रदान संगठन द्वारा निर्धारित नियमों, प्रक्रियाओं और आधिकारिक माध्यमों के अनुसार किया जाता है। यह सम्प्रेषण प्रायः संगठन की संरचना (Hierarchy) के अनुरूप होता है।

• पार्श्विक सम्प्रेषण (Lateral Communication), जिसे क्षैतिज संचार भी कहते हैं, एक ही संगठनात्मक स्तर पर काम करने वाले सहकर्मियों या विभागों के बीच सूचनाओं का आदान-प्रदान है, जो समन्वय, सहयोग और समय बचाने में मदद करता है, क्योंकि यह पदानुक्रम (hierarchy) के बजाय समान स्तर पर होता है और टीम वर्क को बढ़ावा देता है।

• संपाश्चिक संप्रेषण वह अनौपचारिक संप्रेषण प्रणाली है जो संगठन में कर्मचारियों के बीच स्वाभाविक रूप से विकसित होती है। इसे सामान्यतः ग्रेपवाइन संप्रेषण भी कहा जाता है। यह किसी निर्धारित नियम या आधिकारिक माध्यम पर आधारित नहीं होता।

• बाह्य सम्प्रेषण (External Communication) एक संगठन और बाहरी दुनिया (जैसे ग्राहक, आपूर्तिकर्ता, निवेशक, मीडिया और आम जनता) के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान की प्रक्रिया है, जिसका उद्देश्य ब्रांड की सकारात्मक छवि बनाना, हितधारकों के साथ मजबूत संबंध बनाना और संगठन के लक्ष्यों को प्राप्त करना होता है।

46. Comprehension: 46-50

Read the passage carefully and answer the question given below:

Any one who appreciates the Third World plight will have few difficulties in subscribing to the perspective of dependence. In doing so, most will, none of the less commit some gross methodological errors brought about by their subscription also to the fallacious Euro cultural epistemological notion of history as a dialectically programmed progressivist universalism on the march towards the Euro humanist end. This complex fallacy buries human agency so deeply in the huge structure of global capitalism that it becomes nearly impossible to locate. It is in this context that misleading historical ideas and concepts such as universalism. Euro humanism, determinism, developmentalism, progressivism and dialecticism must be exposed, condemned for what they are: deceptive and dangerous from the viewpoint of Third World development in the dynamics of global capitalism on ascendancy. The versatility of this set of fallacies, however, is not to be understimated. It pervades the entire spectrum of western based political interpretation of present and future histories. Eurocentric progressivist universalism believes that history is necessarily a matter of progressing from one historical stage to another until history itself stops, dies or ends, but not before final history has spread itself universally all over the world, obliterating all other histories and replacing them with itself totally. The core belief here in this piece of monstrous thinking is the absurd idea that history moves in a series of dialectical steps.

गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़े और प्रश्न का उत्तर दें-

जो कोई तीसरी दुनिया की दुर्दशा का महत्त्व समझता है, उसे निर्भरता के परिप्रेक्ष्य को स्वीकार करने में अधिक कठिनाइयाँ नहीं आएँगी। हालांकि ऐसा करने में उस भ्रामक यूरो-सांस्कृतिक ज्ञानमीमांसीय अवधारणा को स्वीकार करने के चलते कि इतिहास द्वंद्वात्मक रूप से क्रमादेशित प्रगतिवादी सार्वभौमवाद है, जो यूरो मानववादी अंत की ओर बढ़ रहा है, अधिकांश लोग कुछ घोर कार्यविधिक त्रुटियाँ कर बैठते हैं यह जटिल तर्कदोष मानव क्रिया को वैश्विक पूँजीवाद की विशाल संरचना में इतना गहरा दफना देता है कि उसका पता चल पाना लगभग असंभव हो जाता है। इसी संदर्भ में सार्वभौमवाद, यूरो मानववाद, नियतत्ववाद, विकासवाद, प्रगतिवाद और द्वंद्ववाद जैसे भ्रामक विचारों और संकल्पनाओं की कलई खोलना चाहिए और उनके वास्तविक रूप की यानी वैश्विक पूँजीवाद के आधिपत्य बढ़ने की परिवर्तनात्मकता में तीसरी दुनिया के विकास के दृष्टिकोण से भ्रामक और खतरनाक होने की भर्त्सना करना चाहिए। वैसे तर्कदोषों के इस समूह के सर्वतोमुखी होने को कम नहीं आँकना है। यह वर्तमान और भविष्यकालिक इतिहास की पाश्चात्य आधारित राजनीतिक व्याख्या के पूरे दायरे में व्याप्त है। यूरो केंद्रीय प्रगतिवादी सार्वभौमवाद का मानना है कि इतिहास अनिवार्यतः वह विषय है जो एक ऐतिहासिक चरण से दूसरे चरण तक तब तक प्रगति करता रहता है जब तक इतिहास स्वयं रुक नहीं जाता, मर नहीं जाता या समाप्त नहीं हो जाता है, परंतु तब तक नहीं जब तक अंतिम इतिहास अन्य सभी इतिहासों को मिटा कर उन्हें पूर्णतः स्वयं से प्रतिस्थापित करते हुए स्वयं को पूरे विश्व में सार्वभौमिक रूप से फैला चुका होता है। इस विकृत सोच में केंद्रीय धारणा यह बेतुका विचार है कि इतिहास द्वंद्वात्मक चरणों की श्रृंखला में चलता है।

Question: The Euro-centric view of history is that it is a.
इतिहास का यूरो-केंद्रीय दृष्टिकोण है कि यह-

Correct Answer: (b) Series of progressive stages./क्रमिक चरणों की श्रृंखला है।
Solution:

इतिहास का यूरो-केन्द्रीय दृष्टिकोण है कि यह क्रमिक चरणों की श्रृंखला है।

47. The author of the passage warns of the danger of./गद्यांश का लेखक किस खतरे की चेतावनी देता है?

Correct Answer: (b) Universalization of western history, replacing all other histories./सभी अन्य इतिहासों को प्रतिस्थापित करते हुए पाश्चात्य इतिहास का सार्वभौमीकरण।
Solution:

गद्यांश का लेखक सभी अन्य इतिहासों को प्रतिस्थापित करते हुए पाश्चात्य इतिहास का सार्वभौमीकरण के खतरे की चेतावनी देता है।

48. The vairous Euro-concepts are used to:/विभिन्न यूरो-संकल्पनाओं का प्रयोग किया जाता है-

Correct Answer: (a) Enmask the narrow motive of capitalism./पूँजीवाद के संकुचित उद्देश्यों पर पर्दा डालने के लिए।
Solution:

विभिन्न यूरो-संकल्पनाओं का प्रयोग पूंजीवाद के संकुचित उद्देश्यों पर परदा डालने के लिए किया जाता है।

49. The notion of history from the Euro-cultural prespective has roots in./यूरो-सांस्कृतिक परिप्रेक्ष्य में इतिहास की अवधारणा की जड़ें किसमें है?

Correct Answer: (c) Global capitalism/वैश्विक पूँजीवाद
Solution:

यूरो-सांस्कृतिक परिप्रेक्ष्य में इतिहास का अवधारणा की जड़े वैश्विक पूँजीवाद में है।

50. Those who subscribe to the issue of the Third World dependence:/जो लोग तीसरी दुनिया की निर्भरता के विषय को स्वीकार करते हैं, वे-

Correct Answer: (d) Accept Euro humanism./यूरो मानववाद को स्वीकार करते हैं।
Solution:

जो लोग तीसरी दुनिया की निर्भरता के विषय को स्वीकार करते हैं वे यूरो मानववाद को स्वीकार करते हैं।