NTA यू.जी.सी. नेट/जेआरएफ परीक्षा, (22-06-23, Shift-II) शिक्षण एवं शोध अभियोग्यता

Total Questions: 50

1. Direction: 1-5

The following table shows the average speed (in km per hour) of five different trains A-E during six days of a week from Monday through Saturday. Some data is missing in the table (indicated as '-') that you are expected to calculate, if required. Based on the data in the table, answer the question that follows:
Train wise speed (in km/hour) on different Days

निम्नलिखित तालिका में सप्ताह के छह दिनों सोमवार से शनिवार के दौरान पाँच विभिन्न ट्रेनों A-E की औसत गति (किमी प्रति घंटा में) प्रदर्शित है। तालिका में कुछ आँकड़े ('-' के रूप में निर्दिष्ट) लुप्त हैं, जिनकी आवश्यकता पड़ने पर आपसे परिकलन की अपेक्षा की जाती है। तालिका में दिए गये आँकड़ों के आधार पर उससे सम्बन्धित प्रश्न का उत्तर दीजिएः
विभिन्न दिनों में ट्रेन-वार गति (किमी/घंटा में)

Train/ट्रेनAverage speed (in km/hr) of Trains
ट्रेनों की औसत गति (किमी/घंटा में)
Monday सोमवारTuesday मंगलवारWednesday बुधवारThursday गुरुवारFriday शुक्र वारSaturday शनिवार
A7280--6454--
B88--80847290
C547072--6460
D--12095--90110
E72808475----

Question: Train D runs 150 km more on Monday Than that on Thursday and times taken by the train on Monday and Thursday are 5 hour and 4 hours, respectively. If the average speed of this train on Monday is 15 km/hour more than that on Thursday, then. The mean of the distances travelled by the train on Monday and Thursday is
ट्रेन D सोमवार को गुरूवार की तुलना में 150 किमी अधिक का सफर तय करती है तथा सोमवार और गुरुवार को ट्रेन द्वारा लिया समय क्रमशः 5 घंटे और 4 घंटे है। यदि इस ट्रेन की सोमवार की औसत गति गुरुवार की इसकी औसत गति से 15 किमी/घंटा अधिक है, तो ट्रेन द्वारा सोमवार और गुरुवार को तय किये गए सफर की दूरियों का माध्य कितना होगा?

Correct Answer: (d) 375 km/375 किमी
Solution:

मान लेते हैं कि
गुरुवार की औसत गति = x किमी/घंटा
सोमवार की औसत गति = (x + 15) किमी/घंटा

समय दिया गया है:
सोमवार = 5 घंटे
गुरुवार = 4 घंटे

तय की गई दूरी:
सोमवार = 5 (x+15)गुरुवार = 4x

प्रश्नानुसार,
सोमवार को तय दूरी = गुरुवार को तय दूरी + 150
5 (x+15) = 4x + 150
 5x + 75 = 4x + 150
 x = 75

औसत गति
गुरुवार = 75 किमी/घंटा
सोमवार = 90 किमी/घंटा
तय दूरी
सोमवार = 5×90=450
गुरुवार = 4×75=300
दूरियों का माध्य
(450 + 300)/2 = 375 किमी

2. For train A, if the average speed on Saturday is 20% more than that on Wednesday and the mean of the average speed over all the six days is 67 km/hour then what is the average speed on Saturday?/ट्रेन A के लिए, यदि शनिवार की औसत गति उसकी बुधवार की औसत गति की अपेक्षा 20% अधिक है और सभी छह दिनों की औसत गतियों का माध्य 67 किमी/घंटा है तो शनिवार को औसत गति कितनी होगी?

Correct Answer: (b) 72 km/hour/72 किमी/घंटा
Solution:

3. For train E, if the ratio of average speed on Saturday and Friday is 5 : 3 then the average speed on Saturday is ...% more than that on Friday./ट्रेन E के लिए, यदि शनिवार और शुक्रवार की औसत गतियों का अनुपात 5 : 3 है, तो शनिवार की औसत गति शुक्रवार की इसकी औसत गति की तुलना में ..... % अधिक होगी।

Correct Answer: (a) 66⅔
Solution:

4. If train B covers a total distance of 3400 km during all the six days by taking a total time of 40 hours than the average speed of this train during all the six days together is ..... % less than the average speed of this train on Monday. (Rounded off to two digits after decimal.)/यदि ट्रेन B सभी छह दिनों के दौरान कुल 40 घंटे का समय लगाते हुए 3400 किमी की कुल दूरी तय करती है, तो सभी छह दिनों को एक साथ मिलाकर इस ट्रेन की औसत गति की सोमवार की औसत गति की तुलना में ...... % कम होगी। (दशमलव के पश्चात दो अंको तक लगभग)

Correct Answer: (c) 3.41
Solution:

5. If the mean of the average speed of train C during all the six days is 25% less than the average speed of train B on Saturday, then the average speed of train D on Tuesday is approximately ___ % more than that of train C on Thursday./यदि ट्रेन C की सभी छह दिनों के दौरान औसत गति का माध्य ट्रेन B की शनिवार की औसत गति की तुलना में 25% कम है, तो ट्रेन D की मंगलवार की औसत गति, ट्रेन C की गुरुवार की औसत गति की तुलना में लगभग % अधिक होगी?

Correct Answer: (a) 41
Solution:

6. Arrange the following terms in order of increasing intension./निम्नलिखित पदों को गुणार्थ के आरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिएः

A. Baseball player/बेसबाल खिलाड़ी
B. Ball player/बाल-खिलाड़ी
C. Fielder/फील्डर
D. Athlete/एथलीट

Choose the correct answer from the options given below:
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिएः

Correct Answer: (b) D, B, A, C
Solution:

निम्नलिखित विकल्पों का सही क्रम है-
A. एथलीट
B. बॉल प्लेयर
C. बेसबॉल खिलाड़ी
D. फील्डर

इसलिए, दिए गए प्रश्न का सही उत्तर विकल्प (b) है।

7. Another term commonly used to refer to the medium of communication is./संप्रेषण के माध्यम को संदर्भित करने के लिए सामान्यतः प्रयुक्त दूसरा पारिभाषिक शब्द कौन सा है?

Correct Answer: (b) Transporter/परिवाहक
Solution:

परिवाहक शब्द आमतौर पर संचार के माध्यम को संदर्भित करने के लिए उपयोग किया जाता है। संचार में एक माध्यम एक प्रणाली या परिवाहक है, जिसके माध्यम से एक वक्ता या लेखक अपने दर्शकों को संबोधित करता है। यह एक आउटलेट है, जो एक प्रेषक अपने दर्शकों को अर्थ व्यक्त करने के लिए उपयोग करता है, और इसमें लिखित, मौखिक या अशाब्दिक तत्व शामिल हो सकते हैं। इसलिए, दिए गए प्रश्न का सही उत्तर विकल्प (b) है।

नोट-NTA ने इस प्रश्न का उत्तर विकल्प (d) सही माना है।

8. Given below are two statements:/नीचे दो कथन दिए गए हैः

Statement I: The new means of communication has promoted an 'ideology of limitless' communication.
कथन I: सम्प्रेषण के नये साधनों ने 'सीमारहित सम्प्रेषण की विचारधारा' को बढ़ावा दिया है।

Statement II: The new means of communication are against electronically extended interactivity among individuals.
कथन II: सम्प्रेषण के नये साधन व्यक्तियों के बीच इलेक्ट्रॉनिक तरीके से विस्तारित अन्तः क्रियात्मकता के विरुद्ध हैं।

In the light of the above statement choose the most appropriate answer from the options given below:
उपरोक्त कथन के आलोकन में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिये:

Correct Answer: (c) Statement I is correct but Statement II is incorrect./कथन I सही है, लेकिन कथन II गलत है
Solution:

कथन II गलत है क्योंकि संचार के नए साधन व्यक्तियों के बीच इलेक्ट्रॉनिक रूप से विस्तारित अंतक्रियाशीलता के पक्ष में है, जबकि कथन I के अनुसार संचार के नए साधनों ने असीम संचार की विचारधारा को बढ़ावा दिया है। इसलिए संचार के नए साधन व्यक्तियों के बीच अंतर्क्रियाशीलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए, दिए गए प्रश्न का सही उत्तर विकल्प (c) है।

9. "If the plane takes off from the airstrip B then it is south bound. The plane did not take off from the airstrip B, therefore it is not southbound." Indentify the formal fallacy in the above argument./"यदि विमान B हवाईपट्टी से उड़ान भरता है तो यह दक्षिण बद्ध है। विमान ने हवाई प‌ट्टी B से उड़ान नहीं 'भरी है, इसीलिए दक्षिणबद्ध नहीं है।" उपर्युक्त युक्ति में आकारिक तर्कदोष की पहचान कीजिए।

Correct Answer: (d) Denying the antecedent/हेतुवाक्य-निषेध
Solution:

हेतु वाक्य निषेध एक प्रकार का तार्किक भ्रम है, जो तब होता है जब कोई व्यक्ति सशर्त कथन के विपरीत उसके निषेध से अनुमान लगाता है। उदाहरण के लिए, यदि कोई कहता है-
- अगर बारिश होती है, तो जमीन गीली होती है।
- बारिश नहीं होती है।
- इसलिए, जमीन गीली नहीं है।

• व्यावर्तक आधारवाक्य तर्कदोष (Fallacy of Affirming the Consequent) एक आकारिक तर्कदोष (Formal Fallacy) है, जो सशर्त (If-Then) कथनों में होता है, जहाँ यह मान लिया जाता है कि यदि परिणाम (Consequent) सत्य है, तो पूर्ववृत्त (Antecedent) भी सत्य ही होगा, जबकि तार्किक रूप से ऐसा होना ज़रूरी नहीं; यह एक फलवाक्य विधान दोष भी कहलाता है, जहाँ 'यदि A, तो B' और 'B सत्य है' से 'A सत्य है' निष्कर्ष निकालना गलत होता है।

• चतुष्पद दोष (Fallacy of Four Terms), तर्कशास्त्र (Logic) में एक प्रकार का आकारिक तर्कदोष (Formal Fallacy) है, जो तब होता है जब किसी न्यायवाक्य (Syllogism) में आवश्यक तीन पदों (Terms) के बजाय चार पद आ जाते हैं, जिससे निष्कर्ष अमान्य हो जाता है, क्योंकि यह चार पदों वाले वाक्य से निकाला गया होता है, जबकि न्यायवाक्य में केवल तीन पद (मुख्य, गौण और मध्य पद) होने चाहिए।

10. In the ritualistic view of communication, individuals exchange understanding for./सम्प्रेषण के विध्यात्मक दृष्टिकोण में व्यक्ति निम्नलिखित में से किसकी समझ का आदान-प्रदान करते हैं?

Correct Answer: (c) Communion and fraternity./सहभागिता और भाईचारा
Solution:

सम्प्रेषण का विध्यात्मक दृष्टिकोण में व्यक्ति सहभागिता और भाईचारा की समझ का आदान-प्रदान करता है। सम्प्रेषण का विध्यात्मक दृष्टिकोण समाज के विश्वासों मूल्यों और मानदंडों को बनाने, बनाए रखने और साझा करने के तरीके के रूप में देखता है। यह समुदाय, पहचान और संस्कृति की भावना पैदा करने में संचार की भूमिका पर जोर देता है। विध्यात्मक दृष्टिकोण सम्प्रेषण को एक परिपत्र प्रक्रिया के रूप में देखता है, जिसमें सहभागिता और भाईचारा शामिल है।