Read the following passage and answer from the question:
Protection and conservation of forests and wildlife are essential to maintain the earth's health and environment. Forests play a key role in the maintenance of climate, rain-patterns, water and soil conservation.
India has 16 percent of the world's population with only 2.4 percent of its land area. There is much pressure on our natural resources including forests. Due to increasing consumerism and nature-hostile activities, the forest-cover is finishing very fast.
Thousands of snails, frogs, rats, earthworms, cockroaches and other animals are killed for dissection in schools, colleges and laboratories for experiments. This disturbs the ecological balance.
There is mindless destruction of forests for timber, firewood and fuel. Every year there is a loss of about 1.3 lakh hectares of forest area in India because of indiscriminate clearing of forests for cultivation, quarrying and large dams and irrigation projects. Over-grazing has also taken its toll. The result is serious ecological imbalance and environment degradation. Conservation of forests and wildlife is also important as they make life beautiful and colourful. Their proper protion and conservation also means a contous and adequate supply of food, fodder, edicines, timber etc.
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिये:
वनों और वन्यजीवों का परिरक्षण और रक्षण पृथ्वी के स्वास्थ्य और पर्यावरण को बनाए रखने के लिए अनिवार्य हैं। वन जलवायु, वर्षा पैटर्न, जल और मृदा संरक्षण को बनाए रखने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
भारत में विश्व में 16 प्रतिशत जनसंख्या है और उसका भूमि क्षेत्र विश्व के भूमि क्षेत्र का मात्र 2.4 प्रतिशत है। वनों सहित हमारे प्राकृतिक संसाधनों पर बहुत अधिक दबाव है। बढ़ते उपभोक्तावाद और प्रकृति के प्रतिकूल गतिविधियों के कारण वनावरण बहुत तेजी से समाप्त हो रहा है।
प्रयोगों के लिए हजारों घोंघे, मेंढक, चूहे, केंचूए, तिलचटे और अन्य जीव स्कूलों, कॉलेजों और प्रयोगशालाओं में विच्छेदन के लिए मार दिए जाते है। इससे परिस्थितिकीय संतुलन बिगढ़ जाता है।
इमारती लकड़ी, जलाने की लकड़ी और ईंधन के लिए वनों का बिना सोचे-समझे विनाश किया जा रहा है। खेती, उत्खनन और बड़े बांधों एवं सिंचाई परियोजनाओं के लिए वनों की अंधाधुंध कटाई के कारण भारत में प्रति वर्ष लगभग 1.3 लाख हेक्टेयर वन क्षेत्र कम हो रहा है। अति-चराई के कारण भी इसको नुकसान हुआ है। इसके परिणामस्वरूप गंभीर पारिस्थितिकीय असंतुलन और पर्यावरण अवक्रमण हुआ है।
वनों और वन्यजीवों का संरक्षण इसलिए भी महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि वे जीवन को सुंदर और वैविध्यपूर्ण बनाते हैं। उनके उचित परिरक्षण और संरक्षण से भोजन, चारा, दवाओं, इमारती लकड़ी आदि की सतत और पर्याप्त आपूर्ति भी होती है।
Mindless destruction of forests:
वनों के बिना सोचे समझे विनाश से -
A. Causes Ecological imbalance/पारिस्थितिकीय असंतुलन होता है।
B. Leads to maintenance of water and soil conservation/जल और मृदा संरक्षण बना होता है।
C. Causes Environmental Degradation/पर्यावरण अवक्रमण होता है।
D. Leads to increased productivity for villagers./ग्रामवासियों की उत्पादकता में वृद्धि होती है।
Choose the most appropriate answer from the options given below:
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए: