NTA यू.जी.सी.नेट जेआरएफ परीक्षा, जून 2023 भूगोल

Total Questions: 100

1. निम्नलिखित में कौन से तथ्य प्रकाश अवधि (फोटोपीरियड) के साथ संबंधित हैं?

A. प्रकाश अवधि (फोटोपीरियड) जितने लंबे समय की होगी कुल संभव सूर्यतापन उतना ही अधिक होगा।
B. ध्रुवों पर दिन और रात हमेशा बराबर होते हैं।
C. ध्रुवों पर दैनिक प्रकांश अवधि (फोटोपीरियड) गर्मी में अधिकतम 24 घंटे पहुँचती है और शीत में न्यूनतम शून्य घंटे की होती हैं
D. ध्रुवों पर दैनिक प्रकाश अवधि (फोटोपीरियड) शीत में अधिकतम 24 घंटे पहुँचती है और ग्रीष्म में न्यूनतम शून्य घंटे की होती है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से 'सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (a) केवल A और C
Solution:

प्रकाश अवधि (फोटोपीरियड) जितने लम्बे समय की होगी कुल संभव सूर्यातप उतना ही अधिक होगा तथा ध्रुवों पर दैनिक प्रकाश अवधि (फोटोपीरियड) गर्मी में अधिकतम 24 घण्टे तक पहुँच जाती है जबकि शीत ऋतु में न्यूनतम शून्य घण्टे की होती है।

ध्रुवों पर दिन और रात हमेशा बराबर नही होते हैं क्योंकि जब सूर्य उत्तरायण अर्थात कर्क रेखा की तरफ बढ़ता है तब उत्तरी ध्रुव पर दिन की अवधि बढ़ती जाती है जबकि इसके विपरीत दक्षिणी ध्रुव पर रात की अवधि में वृद्धि देखी जाती है।

इसी प्रकार जब सूर्य दक्षिणायण अर्थात मकर रेखा की तरफ बढ़ता है तब दक्षिण धुत्र पर दिन की अवधि बढ़ती जाती है। ठीक इसी के विपरीत उत्तरी धुत्र पर रात की अवधि में वृद्धि देखी जाती है।

अतः तथ्य (A) और (C) सही है जबकि तथ्य (B) और (D) गलत है।

2. नीचे दो कथन दिए गए है:

कथन I: सामान्य रूप से भूकंप से उत्पन्न होने वाली समुद्री तरंगें दीर्घ गुरुत्व तरंगों के समान आचरण करती हैं।
कथन II: लघु लंबाई वाली समुद्री तरंगें तेजी से अपनी अधिकतम ऊँचाई पर पहुँच जाती है जबकि दीर्घ तरंग को अधिक समय लगेगा।
उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (a) कथन I और II दोनों सही है

3. सूची I का सूची II से मिलान कीजिए

सूची - I (पुस्तकें)सूची - II (लेखक)
A.हंड्रेड ईयर्स ऑफ ज्योग्राफीI.टी. डब्ल्यू. फ्रीमैन
B.इन्फ्लुएन्स ऑफ जियोग्राफिक एन्वायरमेंटII.ई. सी. सेम्पल
C.ज्योग्राफी इन द ट्वेन्टी सेंचुरीIII.जी. टेलर
D.मैन एण्ड नेचरIV.जी. पी. मार्श

निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (a) A-II, B-III, C-I, D-IV
Solution:

सही सुमेलित युग्म इस प्रकार है -

सूची - I (पुस्तक)सूची - II (लेखक)
हंड्रेड ईयर्स ऑफ ज्योग्राफीटी. डब्ल्यू. फ्रीमैन
इन्फ्लुएन्स ऑफ जियोग्राफिक एन्वायरमेंटई. सी. सेम्पल
ज्योग्राफी इन द ट्वेन्टी सेंचुरीजी. टेलर
मैन एण्ड नेचरजी. पी. मार्श

अतः विकल्प (a) सही सुमेलित है।

4. अपरदनी गतिविधियों द्वारा निर्मित भू-आकृतियाँ:

A. यारडांग और स्तंभ
B. सर्क और बरखान
C. अरेट और एस्कर
D. अरेट और एस्कर
E. संरचनात्मक सोपान और कॉल
नीचे दिये गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (a) केवल A और E
Solution:

यारडांग, स्तम्भ, संरचनात्मक सोपान, सर्क, अरेट, वातछिद्र और कॉल अपरदनात्मक गतिविधियों द्वारा निर्मित भू- आकृतियाँ हैं जबकि बरखान, एस्कर और सीफ टिब्बा निक्षेपणात्मक स्थलरूप है। अतः विकल्प (a) सही है।

5. महासागरीय जल की विशेषताओं में सम्मिलित हैं:

A. महासागरीय धाराओं का वितरण महासागरीय जल के घनत्व के वितरण द्वारा प्रभावित नहीं होती है।
B. उष्ण कटिबंधीय महासागरों द्वारा ऊष्मा की क्षति वायुमंडलीय परिसंचरण के संचालन के लिए आवश्यक ऊष्मा का प्रमुख स्त्रोत है |
C. उष्णकटिबंध में महासागरों द्वारा अवशोषित अधिकांश ऊष्मा ध्रुवीय क्षेत्रों में जलवाष्प के रूप में निर्मुक्त की जीती है।
D. उच्च अक्षांशों पर जल की लवणता कम होती है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) केवल B और D
Solution:

महासागरीय धाराएँ, महासागरीय जल के घनत्व के वितरण द्वारा प्रभावित होती हैं, क्योंकि ध्रुवीय भागों में न्यून तापमान के कारण उच्च घनत्व पाया जाता है, परन्तु हिम के पिघलने के कारण लवणता कम हो जाती है,

जिस कारण घनत्व कम हो जाता है परिणामस्वरूप ध्रुवों से ठण्डे जल की धाराएँ विषुवतरेखा की ओर चलने लगती है। उष्णकटिबन्धीय महासागरों द्वारा ऊष्मा की क्षति वायुमंडलीय परिसंचरण के संचालन के लिये आवश्यक ऊष्मा का प्रमुख स्रोत है।

उष्णकटिबन्धीय महासागरों द्वारा अवशोषित अधिकांश ऊष्मा ध्रुवीय क्षेत्रों में जलवाष्प के रूप में निर्मुक्त नही की जाती हैं। भूमध्यरेखा से ध्रुवों की ओर (उच्च अक्षांशों पर) जाने पर सामान्य रूप से लवणता में कमी आती जाती हैं। अतः कथन (B) और (D) सही है। इसलिए विकल्प (b) सही है।

6. निम्नलिखित में से कौन सा एक ग्रीनलैण्ड के निकट अवस्थित है?

Correct Answer: (a) टेलीग्राफ पठार
Solution:

टेलीग्राफ पठार ग्रीनलैण्ड के निकट स्थित है। मध्य अटलांटिक कटक उत्तर में आइसलैण्ड से दक्षिण में बोवेट द्वीप तक S अक्षर के आकार में 14,400 किमी. की लम्बाई में फैला है तथा कही भी सागर तल से 4000 मीटर से नीचे नही जाता है।

भूमध्यरेखा के उत्तर में इस कटक को 'डॉल्फिन कटक उभार' तथा दक्षिण में 'चैलेन्जर कटक उभार' कहते हैं। आइसलैण्ड और स्काटलैण्ड के बीच इस कटक को 'विविल टामसन कटक' कहते हैं। ग्रीनलैण्ड के दक्षिण में यह कटक चौड़ा हो जाता है, जिसे 'टेलिग्राफिक पठार' के नाम से जाना जाता है। अतः विकल्प (a) सही है।

7. निम्न में से किस भूगोलवेत्ता ने मानवतावादी भूगोल के पक्ष में विचार रखें?

Correct Answer: (c) यी-फू-टुआन
Solution:

समकालीन मानववाद का विकास 1970 के दशक में प्रत्यक्षवाद तथा मात्रात्मक क्रान्ति के प्रक्रिया स्वरूप हुआ। सर्वप्रथम (1976) यी.फू. तुआन ने मानववादी (Humanistic) शब्दावली का प्रयोग किया और मानववादी भूगोल के लिये तर्क प्रस्तुत किये।

मानववादी भूगोल विभिन्न स्थानों, प्रदेशों तथा भूदृश्यों की सामाजिक निर्माण की प्रक्रिया को स्थानीय जनता और उसकी सांस्कृतिक संचेतना तथा भावी सृजनात्मक प्रयासों के सम्मिलित संदर्भ में देखने का प्रयास करता है।

इसके प्रभाव से मानव क्रियाशीलता मानव भूगोल की व्याख्या की प्रमुख केन्द्र बिन्दु बन गई। अतः विकल्प (c) सही है।

8. 'कार्बन सिंक' शब्दावली का उपयोग निम्नलिखित में से किस एक के लिए किया जाता है?

Correct Answer: (c) वनों के लिए
Solution:

'कार्बन सिंक' शब्दावली का प्रयोग वनों और महासागरों के लिये किया जाता है। कार्बन सिंक वातावरण से कार्बन डाइऑक्साइड निकालते हैं और छोड़ने की तुलना में अधिक कार्बन अवशोषित करते हैं। यह एक प्रक्रिया को संदर्भित करता है,

जिसे कार्बन पृथक्करण के रूप में जाना जाता है। पृथ्वी के प्राकृतिक कार्बन सिंक जैसे-महासागर, जंगल (वन) तथा मिट्टी हमारे द्वारा उत्सर्जित अतिरिक्त CO₂ को अवशोषित करते हैं, जिससे वैश्विक तापमान को बढ़ने से रोका जा सकता है। अतः विकल्प (c) सही है।

9. निम्न में से कौन-सा एक लाल सागर के अधःतल के जल का औसत तापमान दर्शाता है?

Correct Answer: (b) 21°C
Solution:

लाल सागर के अधः तल के जल का औसत तापमान 21°C पाया जाता है। सामान्य रूप से भूमध्यरेखा पर महासागरों की ऊपरी सतह का तापक्रम 26.7°C अंकित किया जाता है। इसके बाद उत्तर तथा दक्षिण (ध्रुवों की ओर) जाने पर तापमान में गिरावट होती जाती है।

तापमान में यह गिरावट साधारण तथा प्रत्येक अक्षांश पर 0.5°F की दर से होती है। सभी महासागरों का औसत वार्षिक तापमान 63°F या 17.2°C निश्चित किया गया हैं।

स्थलीय भागों से घिरे (निम्ने अक्षांशों में) सागरों का तापक्रम अधिक होता है। जैसे- लाल सागर में 100°F (37.8°C) तथा फारस की खाड़ी में 94°F (34.4°C) हो जाता है।

अतः विकल्प (b) सही है।

10. निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?

A. भारत में ग्रामीण और शहरी जीवन की गुणवत्ता के बीच अंतर अधिक विस्तृत नहीं है।
B. भारत में लगभग 70 प्रतिशत जनसंख्या गाँवों में रहती है।
C. भारतीय ग्रामीण समाज अभी भी अर्ध-सामंती है।
D. राज्यों में बिहार में कुल जनसंख्या में ग्रामीण जनसंख्या का अनुपात सर्वाधिक है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) केवल B और
Solution:

भारत में ग्रामीण और शहरी जीवन की गुणवत्ता के बीच अधिक अन्तर पाया जाता है। स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार तथा जीवन प्रत्याशा जैसी सुविधाएँ शहरों में उच्च होती हैं जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में इन सुविधाओं की कमी होती है और कही कही तो ये सुविधाएँ पायी ही नही जाती हैं।

भारत में लगभग 70 प्रतिशत जनसंख्या गाँवों में रहती है तथा इनका समाज अभी भी अर्ध-सामन्ती है। राज्यों में हिमाचल प्रदेश के कुल जनसंख्या में ग्रामीण जनसंख्या का अनुपात सर्वाधिक (90 प्रतिशत) हैं। भारत में सर्वाधिक ग्रामीण जनसंख्या उत्तर प्रदेश (18.63%) में निवास करती है। अतः कथन (B) और (C) सही है।