Solution:प्रत्येक नदी जब सागर या झील में गिरती है, तो उसके प्रवाह में अवरोध एवं वेग में कमी के कारण नदी के मलवा का निक्षेप होने लगता है, जिससे एक विशेष प्रकार के स्थलरूप का निर्माण होता है, जिसे 'डेल्टा' कहा जाता है।
आकृति के अनुसार डेल्टा को निम्नलिखित प्रकार में वर्गीकृत किया जाता है-
(i) चापाकार डेल्टा (ii) पक्षी पंजाकार डेल्टा (iii) ज्वारनदमुखी डेल्टा (iv) रुण्डित डेल्टा (v) पालियुक्त डेल्टा या क्षीणाकार डेल्टा
चापाकार डेल्टा का आकार वृत्त के चाप या धनुष के समान होता है, इसलिये इसे 'धन्वाकार डेल्टा' भी कहा जाता है। इसका विस्तार मध्य में सर्वाधिक होता है तथा दोनों किनारों की ओर कम होता जाता है।
प्रमुख चापाकार डेल्टा का उदाहरण अग्रलिखित है - गंगा का डेल्टा, राईन नदी का डेल्टा, नाइजर नदी का डेल्टा, डेन्यूब नदी का डेल्टा तथा वोल्गा नदी का डेल्टा आदि। चापाकार डेल्टा का सर्वोत्तम उदाहरण 'नील नदी का डेल्टा' है। अतः विकल्प (a) सही है।