NTA यू.जी.सी.नेट जेआरएफ परीक्षा, जून 2023 भूगोल

Total Questions: 100

21. राज्य का जीव के रूप में किसने वर्णन किया था?

Correct Answer: (d) रेटजेल
Solution:

रेटजेल ने अपने 'राजनीतिक भूगोल' नामक ग्रन्थ में राज्य के जैविक सिद्धान्त का समर्थन किया है। उन्होंने राज्य को एक जैविक इकाई माना है।

रेजटेल का मानना है कि अन्य जैविक इकाइयों की भाति राज्य के लिये आवश्यक है कि वह सतत् प्रगतिशील बना रहे क्योंकि ठहराव प्रकृति के नियम के विपरीत और मृत्यु का पर्याय है।

अन्य जैविक इकाइयों की भांति स्वायत राजनीतिक इकाइयाँ भी आत्मरक्षा के निस्तर संघर्ष में संलग्न रहती है। इसी के आधार पर 'रहने को स्थान' या 'शरण स्थल' (लेबेन्त्रम) की संकल्पना का विकास हुआ। अतः विकल्प (d) सही है।

22. निम्नलिखित में से कौन सी एक सतह पर सर्वाधिक चमकता (एल्बीडो) होती है?

Correct Answer: (a) घने बादल
Solution:

दिए गये विकल्पों में से सर्वाधिक चमकता (एल्बीडो) घने बादल का है जबकि मरुस्थल, अनावृत चट्टान एवं उष्णकटिबंधीय वन का एल्बीडो घने बादल से कम है। सर्वाधिक एल्बीडो हिमाच्छादित सतह का होता है। किसी भी वस्तु की सतह पर पहुँचने वाली विकिरण (ऊर्जा) के जितने भाग का परावर्तन वापस हो जाता है

उसे ही चमकता (एल्बीडो) या परावर्तित गुणांक या प्रत्यावर्तित कहते हैं। इसे प्रतिशत में व्यक्त किया जाता है। पृथ्वी का औसत एल्बीडो 30 प्रतिशत है यद्यपि इसमें 29 से 34 प्रतिशत के मध्य उतार-चढ़ाव होता रहता है। अतः विकल्प (a) सही है।

23. दिए गए सामान्य वितरित प्राप्तांकों का माध्य (X̄) = 40 है। इसमें प्राप्तांक वर्गों की व्यापकता के आधार पर निम्नलिखित प्राप्तांक अंतरालों को आरोही क्रम में व्यवस्थित करें।

A. 30–50
B. X̄ से 55
C. 30 से X̄
D. 10 से X̄
नीचे दिए गए विकल्पों में सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (d) C, B, A, D
Solution:

दिए गए सामान्य वितरित प्राप्तांकों का माध्य (X̄) = 40 है। इसमें प्राप्तांक वर्गों की व्यापकता के आधार पर प्राप्तांक अंतरालों का आरोही क्रम इस प्रकार है –

30 से X̄, X̄ से 55, 30 से 50, 10 से X̄।

अतः विकल्प (d) सही युक्तिसंगत है।

24. निम्नलिखित में से किसने ‘प्रेस इकोनोमी’ के क्रम-विकास में चार अवस्थाओं के विचार का प्रतिपादन किया?

Correct Answer: (a) जॉन फ्राइडमैन
Solution:

जॉन फ्राइडमैन ने ‘प्रेस इकोनोमी’ के क्रम विकास में चार अवस्थाओं के विचार का प्रतिपादन किया जो निम्न हैं –

  1. पूर्व औद्योगिक अवस्था (Pre-Industrial Stage) : विकास की पूर्व औद्योगिक अवस्था में कृषि-प्रधान ग्रामीण समाज की प्रधानता पायी जाती है जिसमें स्थानीयकृत अर्थव्यवस्था और लघुस्तरीय अधिवास संरचना मात्र पायी जाती है।

  2. संक्रमण अवस्था (Transitional Stage) : संक्रमण अवस्था में कुछ केन्द्रों पर छोटी-छोटी औद्योगिक इकाइयाँ स्थापित होती हैं और व्यापार तथा जनसंख्या, वस्तुओं तथा सेवाओं की गतिशीलता में प्रथम अवस्था की तुलना में वृद्धि है।

  3. औद्योगिक अवस्था (Industrial Stage) : इस अवस्था में आर्थिक विकास की प्रक्रिया तथा प्रसार के माध्यम से अनेक अन्य विकास केन्द्रों का पीठप्रदेश तैयार होता है।

  4. उत्तर औद्योगिक अवस्था (Post Industrial Stage) : यह विकास की अंतिम अवस्था है जिसमें नगरीय व परिनगरीय एकीकरण हो जाता है और क्षेत्रीय असमानता का उल्लेखनीय रूप से ह्रास हो जाता है। अतः विकल्प (a) सही है।

25. निम्नलिखित को सही कालक्रम में रखें।

A. कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज (CoP-21)
B. पृथ्वी सम्मेलन
C. सतत विकास पर विश्व सम्मेलन
D. मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) D, B, C, A
Solution:

सही कालक्रम इस प्रकार है –
मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल – 1987
पृथ्वी सम्मेलन – 1992
सतत विकास पर विश्व सम्मेलन – 2012
कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज (CoP-21) – 2015।

मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल ओजोन परत को क्षीण करने वाले पदार्थों के बारे में में एक अन्तर्राष्ट्रीय संधि है। इस संधि पर हस्ताक्षर के लिए 16 सितम्बर 1987 को खोला गया था और 1 जनवरी 1989 में प्रभावी हुआ।

स्टॉकहोम सम्मेलन की 20वीं वर्षगाँठ मनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ ने ब्राजील के शहर ‘रियो-डी-जेनेरियो’ में 1992 में पर्यावरण और विकास पर सम्मेलन आयोजित किया जिसे ‘अर्थ समिट’ या ‘प्रथम पृथ्वी शिखर सम्मेलन’ कहा गया।

रियो + 20 (2012) में सतत विकास पर संयुक्त राष्ट्र का सम्मेलन हुआ जिसमें गरीबी में कमी लाना, स्वच्छ ऊर्जा एवं सतत विकास पर बल दिया गया।

कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज (COP-21) में ग्लोबल वार्मिंग पर अंकुश लगाने का भरसक प्रयास किया गया। संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन 2015 पेरिस में 30 नवम्बर से 12 दिसम्बर, 2015 तक सम्पन्न हुआ था। अतः विकल्प (c) सही कालक्रम में है।

26. आयनमंडल से संबंधित ध्रुवीय ज्योति (ऑरोरा ऑस्ट्रेलिस) किस गोलार्द्ध/प्रदेश से संबंधित है?

Correct Answer: (c) दक्षिणी गोलार्द्ध
Solution:

आयनमंडल से संबंधित ध्रुवीय ज्योति (ऑरोरा ऑस्ट्रेलिस) दक्षिणी गोलार्द्ध/प्रदेश से संबंधित है। ऑरोरा का शाब्दिक अर्थ होता है ‘प्रभात काल’ जबकि ‘बोरियलिस’ तथा ‘ऑस्ट्रेलिस’ का अर्थ क्रमशः ‘उत्तरी’ एवं ‘दक्षिणी’ होता है। इसी कारण इसे ‘उत्तरी ध्रुवीय प्रकाश’ एवं ‘दक्षिणी ध्रुवीय प्रकाश’ कहा जाता है।

वास्तव में ऑरोरा ब्रह्माण्डीय चमकीले प्रकाश होते हैं जिनका निर्माण चुंबकीय तूफान के कारण सूर्य की सतह से विसर्जित इलेक्ट्रॉन तरंग के पृथ्वी के आयनमंडलीय आकाश में लटके विद्युत आवेशों से टकराने से होता है। ये आसमानी प्रकाश प्रायः ऑस्ट्रेलिया की ओर दिखाई पड़ते हैं। ये प्रायः आधी रात के समय दिखाई पड़ते हैं। अतः विकल्प (c) सही है।

27. निचे दो कथन दिए गए है |

कथन I : अनुसूचित जातियों का उच्चतम संकेन्द्रण भारत के सतलुज-गंगा के मैदानों में है।

कथन II : निरपेक्ष संख्या के संदर्भ में ईसाइयों की सर्वाधिक संख्या भारत के केरल राज्य में है।

Correct Answer: (a) कथन I और II दोनों सत्य हैं
Solution:

अनुसूचित जातियों का उच्चतम संकेन्द्रण भारत के सतलज-गंगा के मैदानों में है। 2011 की जनगणना के अनुसार शीर्ष तीन अनुसूचित जाति वाले राज्यों में क्रमशः उत्तर प्रदेश, पं. बंगाल एवं बिहार है

जबकि शीर्ष पाँच अनुसूचित जाति प्रतिशतता वाले राज्यों में क्रमशः पंजाब, हिमाचल प्रदेश, पं. बंगाल, उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा है जो सतलज एवं गंगा के मैदानों में अवस्थित है।

अतः कथन I सत्य है। निरपेक्ष संख्या के सन्दर्भ में ईसाइयों की सर्वाधिक संख्या भारत के केरल राज्य में है जबकि भारत में सर्वाधिक प्रतिशत ईसाई जनसंख्या वाला राज्य नगालैण्ड (87.93%) है।

अतः कथन II सत्य है।

28. फंडी की खाड़ी ______ के तट पर स्थित है।

Correct Answer: (d) कनाडा
Solution:

फंडी की खाड़ी कनाडा के तट पर स्थित है। फंडी की खाड़ी में विश्व का सबसे ऊँचा ज्वार-भाटा आता है, जो कनाडा के नोवा स्कोशिया में स्थित है। यहाँ पर दो उच्च ज्वार एवं दो निम्न ज्वार प्रतिदिन आते हैं जिसकी ज्वारीय उभार की ऊँचाई 15 से 16 मी. के बीच होती है।

अतः एक ज्वार 6 घण्टे के भीतर जरूर आता है। ऑस्ट्रेलिया में कार्पेन्ट्रिया की खाड़ी एवं भूगोल की खाड़ी स्थित है। दक्षिणी अमेरिका का सबसे दक्षिणी सिरा 'हार्न अन्तरीप' बनाता है जो दक्षिणी चिली में अवस्थित है।

29. निम्नलिखित में से कौन से कथन पीयर्सन के उत्पाद सहसंबंध गुणांक के संदर्भ में प्रासंगिक हैं?

A. दोनों चर प्रसामान्य वितरित जनसंख्या से होने चाहिए।
B. Rˣʸ संबंध की गैर-प्राचलिक माप है।
C.  इसे दोनों चरों के सहप्रसरण के रूप में जाना जाता है।
D. यह 'वरीयता', 'दक्षता' और 'बुद्धिमत्ता' जैसे गुणों के मापन के लिए अत्यधिक उपयुक्त होता है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) केवल A और C
Solution:

दोनों चर प्रसामान्य वितरित जनसंख्या से होने चाहिए तथा इसे दोनों चरों के सहप्रसरण के रूप में जाना जाता है यह दोनों कथन पियर्सन के उत्पाद सहसंबंध गुणांक के सन्दर्भ में प्रासांगिक है।

दो समंक श्रेणियों में सह-सम्बंध ज्ञात करने की सांख्यकीय विधियों में कार्ल पियर्सन की सह-सम्बंध गुणांक समान्तर माध्य एवं मानक विचलन पर आधारित है
तथा इससे सह-सम्बंध की मात्रा एवं दिशा दोनों का बोध हो जाता है। कार्ल पियर्सन के सह-सम्बंध गुणांक को ज्ञात करने के लिए परिस्थितिनुसार प्रत्यक्ष एवं लघु विधि का प्रयोग करते हैं। अतः विकल्प (c) सही है।

30. 'इलस्ट्रेशन ऑफ द हट्टोनियन थ्योरी ऑफ द अर्थ' नामक पुस्तक किसने लिखी ?

Correct Answer: (d) जॉन प्लेफेयर
Solution:

'इलस्ट्रेशन ऑफ द हट्टोनियम थ्योरी ऑफ द अर्थ नामक पुस्तक 'जॉन प्लेफेयर ने लिखी। स्कॉटिश भू-गर्भवेत्ता जेम्स हट्टन के साथ 'एकरूपतावाद' का उदय हुआ। इन्होंने 'वर्तमान भूत की कुंजी है' तथा 'न आदि का पता है न अन्त का भविष्य' जैसी मौलिक संकल्पनाओं का प्रतिपादन किया।

प्रसिद्ध अमेरिकी भूगोलवेत्ता ईसा बोमैन ने अनेक ग्रन्थों की रचना की जिनमें नया संसार, राजनीतिक भूगोल में समस्याएँ, दक्षिणी पेरू का ऍण्डीज, पुरोगामी उपांत आदि। विडाल-डी-ला ब्लास फ्रांस के प्रमुख भूगोलवेता थे।

इनकी प्रमुख पुस्तकें इस प्रकार हैं:- यूरोप के राज्य और राष्ट्र, फ्रांस का भूगोल, मानव भूगोल के सिद्धान्त, यूरोप की मानचित्रावली आदि। अतः विकल्प (d) सही है।