Solution:भारत की राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति-2017 पिछले राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति 2002 के बाद से की गई प्रगति पर आधारित है। जिसमें जन्म के समय जीवन प्रत्याशा को 2025 तक 70 वर्ष तक बढाना, शिशु मृत्युदर को 2019 तक 28 तक घटाना एवं कुल प्रजनन दर को 2025 तक राष्ट्रीय स्तर और उप-राष्ट्रीय स्तर पर 2.1 तक कम करना सामिल है।
जबकि मृत्यु दर के वर्तमान 167 को 2020 तक घटकर 100 प्रति लाख के स्तर पर लाना है न कि 200 पर लाना है। तथा, सरकार द्वारा स्वास्थ्य खर्च को समयबद्ध ढंग से जी डी पी के 2.5% तक बढ़ाने का प्रस्ताव किया गया है न कि 5% तक बढाना।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति-2017 का प्रमुख उद्देश्य स्वास्थ्य प्रणाली के सभी आयामों स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश, स्वास्थ्य सेवा सुविधाओं के व्यवस्थापन और वित्त-पोषण, रोगों की रोकथाम, प्रौद्योगिकियों तक पहुँच इत्यादि के बारे में सरकार की भूमिका और प्राथमिकता स्पष्ट करना है।
अतः विकल्प (d) सही है।