Solution:मानवीय प्रयत्नों तथा क्रियाकलाप को प्रधानता प्रदान करने वाली विचारधारा को 'संभववाद' के नाम से जाना जाता है। संभववाद की विचारधारा का मजबूती से समर्थन फ्रांसीसी भूगोलवेत्ता ब्लॉश, फैब्रे, बूंश तथा अमेरिकी भूगोलवेत्ता कार्ल सॉवर ने किया।
ब्लॉश, संभववाद के प्रतिपादक हैं। उनके अनुसार "मनुष्य पर्यावरण का एक शक्तिशाली कारक है जो अपनी क्रियाविधियों द्वारा प्राकृतिक भूदृश्य को परिवर्तित कर सांस्कृतिक भूदृश्य में परिवर्तित कर देता है।" बूंश के अनुसार "मनुष्य एक निष्क्रिय प्राणी नहीं बल्कि एक क्रियारील शक्ति है
जो प्राकृतिक पर्यावरण को परिवर्तित करने में निरंतर क्रियाशील रहती है।" कार्ल सावर, संभववादी विचारक थे, किंतु वे ग्रिफिथ टेलर के नवनियतिवाद को भी महत्वपूर्ण मानते थे। उनके अनुसार "किसी प्रदेश के भूदृश्य मुख्यतः सांस्कृतिक भूदृश्य के विकास में मानव की महत्वपूर्ण भूमिका है।
" हटिंगटन अमेरिकी निश्चियवादी भूगोलवेत्ता है इनका अध्ययन मानव जीवन पर प्राकृतिक पर्यावरण के विश्लेषण पर केंद्रित है। रेटजेल प्रमुख जर्मन भूगोलवेता हैं तथा इनकी विचारधारा पर्यावरणीय नियतवाद पर आधारित है।
सेम्पुल अमेरिकी भूगोलवेत्ता हैं, जो रेटजेल की विचारधारा की प्रमुख प्रचारिका के रूप में जानी जाती हैं। अतः विकल्प (b) सही है।