NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर-2023 भूगोल

Total Questions: 100

1. केल्प वन _____ पारिस्थितिक तंत्र है।

Correct Answer: (c) समुद्री
Solution:

केल्प वन समुद्री पारिस्थितिक तंत्र है। यह बड़े शैवाल हैं, जो तट के करीब ठंडे अपेक्षाकृत उथले पानी में रहते हैं। ये समुद्र तल से जुड़ते हैं और अंततः पानी की सतह पर बढ़ते हैं और भोजन तथा ऊर्जा उत्पन्न करने के लिए सूर्य के प्रकाश पर निर्भर होते हैं।

केल्प वन हमेशा तटीय होते हैं, और उन्हें उथले अपेक्षाकृत साफ पानी की आवश्यकता होती है। ये अकेशेरूकी जीवों, मछलियों और अन्य शैवाल की सैकड़ों प्रजातियों को पानी के भीतर आवास प्रदान करते हैं। बोरियल या टैगा बायोम को कनाडा बोरियल के नाम से जाना जाता है।

बोरियल वन का नाम उत्तरी हवा के यूनानी देवता बोरियास के नाम पर रखा गया। सवाना बायोम को अक्सर बिखरे हुए पेड़ों या पेड़ों के समूहों वाले घास के मैदान के क्षेत्र के रूप में वर्णित किया जाता है।

सवाना में वनस्पति के उदाहरणों में जंगली घास, झाड़ियाँ, बाओबाब पेड़ और बबूल के पेड़ शामिल हैं। सवाना कई बड़े भूमि स्तनधारियों का घर है, जिनमें हाथी, जिराफ, जेब्रा, गैंडा, भैंस, शेर, तेंदुएँ और चीता शामिल हैं।

2. _______ उच्च अक्षांशों की तुलना में विषुवतरेखीय क्षेत्रों पर सूर्य से प्राप्त उष्मा के अन्तर को दर्शानें में प्रथम था।

Correct Answer: (b) वरेनियस
Solution:

बर्नहार्ड वारेनियस उच्च अक्षांशों की तुलना में विषुवतरेखीय क्षेत्रों पर सूर्य से प्राप्त उष्मा के अंतर को दर्शाने वाला प्रथम भूगोलवेत्ता था। वारेनियस ने भौतिक भूगोल और मानव भूगोल के मौलिक अंतरों पर विचार किया था। उसने भूगोल को दो वर्गों में विभाजित किया।
1. क्रमबद्ध भूगोल
2. विशिष्ट या प्रादेशिक भूगोल

थेल्स प्रसिद्ध दार्शनिक और गणितज्ञ थे, जो एजियन सागर के पूर्वी तट पर स्थित मिलेट्स नगर के निवासी थे। इन्होंने बताया था कि नील नदी दो नदियों बाहेल गजल (श्वेत नील) और बाहेल (नीली नील) के मेल से बनी है तथा इन्होंने माना कि पृथ्वी का स्वरूप चपटी गोलाकार तश्तरी के समान है, जो जल पर तैरती है।

वे पृथ्वी को ब्रह्मांड के मध्य स्थित मानते थे। अनेक्जिमेण्डर जो कि थेल्स के शिष्य थे। उन्होंने बताया था कि पृथ्वी एक ठोस पिंड है। इसकी आकृति गोलाकार है और यह ब्रह्मांड के मध्य में स्थित है। उन्होंने एक विश्व का मानचित्र भी बनाया था।

अनेक्जिमेण्डर ने यूनानवासियों को नोमोन नामक धूप घड़ी से परिचित कराया था। हिकैटियस की प्रसिद्ध पुस्तक 'पीरिओड्स' दो खंडों में प्रकाशित हुयी थी, जिसका अर्थ है 'पृथ्वी का वर्णन । पीरिओड्स विश्व भूगोल का प्रथम क्रमबद्ध वर्णन है और इसी आधार पर कुछ लोग हिकैटियस को भूगोल का संस्थापक भी मानते हैं।

3. ब्लैक फॉरेस्ट पर्वत _______ पर्वतीकरण से संबंधित है।

Correct Answer: (b) हर्सीनियन
Solution:

ब्लैक फॉरेस्ट पर्वत हसीनियम पर्वतीकरण से संबंधित है। जर्मनी के हार्ज पर्वत के आधार पर इस पर्वतीकरण का सबसे अधिक विकास यूरोप तथा उत्तरी अमेरिका के अप्लेशियन पर्वतों में हुआ।

यूरोप में इनके अनेक उदाहरण स्पेनिश मेसेटा, फ्रांस की ब्रिटेनी, कार्नवाल, डोनवास कोल क्षेत्र तथा यूराल पर्वत में पाए जाते हैं। हर्सीनियन पर्वतीकरण के बाद एक शांत काल के पश्चात टर्शियरी युग में पुनः चतुर्थ पर्वत निर्माणकारी घटना घटित हुयी,

जिससे वर्तमान उच्चतम एवं नवीनतम वलित पर्वतों का सृजन हुआ। जैसे- आल्प्स, एपीनाइन, डिनारिक, एटलस पर्वत तथा हिमालय पर्वत आदि।

कैलिडोनियन पर्वतीकरण में पर्वतों का निर्माण सिलूरियन, डिवोनियन तथा पर्मियन युगों में हुआ। इस पर्वत निर्माणकारी घटना के समय अप्लेशियन पर्वत, ब्राजीलाइड्स, अरावली, महादेव तथा सतपुड़ा पर्वतों का सृजन हुआ।

4. हिमनद झील के फटने से बाद (जीएलओएफ) के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?

Correct Answer: (e) (b & d)
Solution:

जीएलओएफ अल्पीकरण पुनः एसडीजी-10 के अंतर्गत शामिल नहीं है तथा वैश्विक स्तर पर लगभग 150 मिलियन लोग संभावित जीएलओएफ के प्रभाव से अरक्षित (Exposed) नहीं हैं। हिमनद झील विस्फोट बाढ़ (GLOF) का तात्पर्य जब ग्लेशियर या मोरेन द्वारा क्षतिग्रस्त पानी अचानक छोड़ दिया जाता है।

हिमनद के पीछे हटने के दौरान खुले हुए हिमनदीप तल का अतिगंभीरन जो पिघलते जल को हिमानी झील के रूप में संग्रहित होने देता है।

एशिया के उच्च पर्वतों (एचएमए) की जनसंख्या विश्व में जीएलओएफ से सर्वाधिक अरक्षित (Exposed) है। सर्वप्रथम ह्यजी नामक एक स्विस विद्वान ने सन् 1827 में बताया कि 'हिमनदी में गति होती है।

स्विट्जरलैंड के लुई अगासीज ने 1834 ई. में बताया कि हिमनदी किनारों की अपेक्षा मध्य में और तलहटी की अपेक्षा सतह पर अधिक तेजी से बहती है।"

5. उत्तरी अमेरिका के मैदानों में निम्न में से कौन-सी प्रचलित है

Correct Answer: (a) व्यवसायिक डेयरी की खेती
Solution:

उत्तरी अमेरिका के मैदानों में व्यावसायिक अनाज की खेती प्रचलित है। मध्य अक्षांशों के आंतरिक अर्द्धशुष्क प्रदेशों में इस प्रकार की कृषि की जाती है। इसकी मुख्य फसल गेहूँ है। यद्यपि अन्य फसलों जैसे- मक्का, जौ, राई एवं जई भी बोई जाती है।

इस कृषि में खेतों का आकार बहुत बड़ा होता है एवं खेत जोतने से फसल काटने तक सभी कार्य यंत्रों द्वारा संपन्न किए जाते हैं। इसमें प्रति एकड़ उत्पादन कम होता है परंतु प्रति व्यक्ति उत्पादन अधिक होता है।

डेयरी व्यवसाय दुधारू पशुओं के पालन-पोषण का सर्वाधिक उन्नत एवं दक्ष प्रकार है। इनमें पूँजी की भी अधिकआवश्यकता होती है।

6. रोगों के संदर्भ में उस कथन को पहचानें जो सही नहीं है।

Correct Answer: (a) लैथीरीरूग्णता या खेसारी तम्बाकू केअत्यधिक सेवन का परिणाम है।
Solution:

लैथीरीरूग्णता या खेसारी तंबाकू के अधिक सेवन का परिणाम नहीं है। तंबाकू के अधिक सेवन से सफेद दाग, मुँह का नहीं खुल पाना तथा कैंसर रोग आदि होता है। बीड़ी-सिगरेट के पीनेसे शरीर में व्यापक प्रभाव पड़ता है।

इसके कारण हृदय की धमनियोंमें रक्तप्रवाह कम हो जाता है। पेलाग्रा (चर्मग्राह) नियासीन की कमी का परणाम है। एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम को चमकी बुखार केरूप में भी जाना जाता है। बेरी-बेरी विटामिन B-1 की अत्यधिककमी का परिणाम है।

7. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए।

सूची-I (तांबा खानें)सूची-II (राज्य)
A. सिंघानाI. मध्य प्रदेश
B. मोसाबानीII. राजस्थान
C. तारेगांवIII. आंध्र प्रदेश
D. अग्रिगुंडालाIV. झारखंड

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तरका चयन कीजिए।

Correct Answer: (a) A-II, B-IV, C-I, D-II
Solution:

सही सुमेलित युग्म इस प्रकार हैं-

सूची-I (तांबा खानें)सूची-II (राज्य)
सिंघानाराजस्थान
मोसाबानीझारखंड
तारेगांवमध्य प्रदेश
अग्रिगुंडालाआंध्र प्रदेश

अतः विकल्प (a) सही सुमेलित है।

8. निम्नलिखित वायुमण्डल के रासायनिक मण्डलों में से कौन-सा पृथ्वी के धरातल से सबसे बाह्या मण्डल में स्थित है?

Correct Answer: (d) हाइड्रोजन परत
Solution:

हाइड्रोजन परत वायुमंडल के रासायनिक मंडलो में पृथ्वी के धरातल से 'सबसे बाह्य मंडल में स्थित है। रासायनिक संघटन के आधार पर वायुमंडल को दो वृहद मंडलों में विभाजित किया गया है।
1. सममंडल
2. विषममंडल
सम डल निचले वायुमंडल को प्रदर्शित करता है तथा सागरतल से यह 90 किमी. की ऊँचाई तक विस्तृत है। इस मंडल के प्रमुख संघटनों में नाइट्रोजन, गैस तथा ऑक्सीजन गैस सर्वाधिक महत्वपूर्ण है।
विषममंडल का सागरतल से 90 किमी. से 10000 किमी. की ऊँचाई तक विस्तार पाया जाता है। जो इस प्रकार हैं-
1.नाइट्रोजन परत - 90 से 200 किमी. तक
2. ऑक्सीजन परत - 200 से 1100 किमी. तक
3. हीलियम परत - 1100 से 3500 किमी. तक
4. हाइड्रोजन परत - 3500 किमी. से अधिक

9. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए।

सूची-I (उपागम)सूची-II (केन्द्र बिन्दु)
A. व्यवहारवादI. 'निर्णय' की मूल धारणा को स्वीकार करता है।
B. मानवतावादII. संज्ञानात्मक पर्यावरण मानव की निर्णय-निर्धारण प्रक्रिया निर्धारित करता है।
C. संरचनावादIII. लोग तथा उनकी दशा।
D. उत्तर-आधुनिकतावादIV. सामाजिक तथा भौगोलिक जांच में खुलापन।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

Correct Answer: (c) A-II, B-III, C-I, D-IV
Solution:

सही सुमेलित युग्म इस प्रकार हैं-

सूची-I (उपागम)सूची-II (केन्द्र बिन्दु)
व्यवहारवादसंज्ञानात्मक पर्यावरण मानव की निर्णय-निर्धारण प्रक्रिया निर्धारित करता है।
मानवतावादलोग तथा उनकी दशा।
संरचनावाद'निर्णय' की मूल धारणा को स्वीकार करता है।
उत्तर-आधुनिकतावादसामाजिक तथा भौगोलिक जाँच में खुलापन।

अतः विकल्प (c) सही सुमेलित है।

10. _______ ने विश्व पारिस्थितिक तंत्रों को प्रयुक्त हारवेस्ट (फसल) विधि तथा शुद्ध प्राथमिक उत्पादन के आधार पर विभाजित किया था।

Correct Answer: (b) ओडम