Solution:एनिमेटेड मानचित्र प्रकारों में एक नगर की वृद्धि को जनसंख्या एवं क्षेत्र में समय के साथ होती वृद्धि को दर्शाया जाता है। वर्णमात्री शब्द का अंग्रेजी पर्यायवाची (Choropleth) शब्द ग्रीक भाषा के 'Choros' (स्थान) तथा 'Plethos' (माप) शब्दों से मिलकर बना है तथा इसका सामान्य अर्थ क्षेत्र में मात्रा होता है।
इस प्रकार वर्णमात्री या छाया मानचित्र में भिन्न-भिन्न घनत्व वाली छायाओं के द्वारा किसी वस्तु की प्रति इकाई क्षेत्र औसत संख्या या प्रतिशत मूल्य जैसे- जनसंख्या का प्रतिवर्ग किमी. घनत्व, कृष्य भूमि का प्रतिशत आदि प्रदर्शित किया जाता है।
समान मूल्य या घनत्व वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखाएँ सममान रेखाएँ कहलाती हैं, जैसे-समदाब रेखाएँ, समवर्षा रेखा; समदिक्पाती रेखाएँ, समोच्च रेखाएँ, समकाल रेखाएँ, सम लवणता रेखाएँ तथा सममेघ रेखाएँ आदि।