Solution:तीव्रतम और गहनतम जियोस्ट्रोपिक धाराएँ महासागरीय बेसिनों की पश्चिमी सीमाओं पर पाई जाती हैं और पूर्वी सीमाओं की धाराएँ अधिक प्रसारी होती हैं।
महासागरों के पश्चिमी सीमा धाराओं में ब्राजील धारा सबसे बड़ी धारा नहीं है, जबकि पश्चिमी सीमा धाराओं में गल्फ स्ट्रीम सबसे बड़ी धारा है।
गल्फस्ट्रीम एक विस्तृत धारा क्रम है जो कि विस्तृत भाग की जलवायु को प्रभावित करती है। इस क्रम में तीन धाराओं को सम्मिलित किया जाता है-
(i) फ्लोरिडा धारा, फ्लोरिडा जलडमरूमध्य से हेटरस अंतरीप के बीच।
(ii) गल्फस्ट्रीम, हेटरस अंतरीप से ग्रांड बैंक के बीच।
(iii) उत्तरी अटलांटिक धारा ग्रांडबैक के पूर्व तथा पश्चिम यूरोपियन तट तक।
ब्राजील धारा का आविर्भाव दक्षिण विषुवत रेखीय धारा के सनरॉक के पास ब्राजील तट से टकराकर द्विशाखन के कारण होता है। एक शाखा उत्तर की ओर मुड़कर उत्तरी विषुवतरेखीय धारा में मिल जाती है,
जबकि दक्षिणी शाखा 'ब्राजील धारा' के नाम से दक्षिण अमेरिकी तट से समानांतर 40° दक्षिण अक्षांश तक प्रवाहित होती है। कनारी, बेंगुला और हम्बोल्ट धाराएँ पूर्वी सीमा की धाराएँ हैं। कथन (A), (B) और (D) सही हैं, जबकि कथन (c) गलत है। अतः विकल्प (a) सही है।