Solution:केंद्र क्षेत्र शहरी केंद्रक के साथ आर्थिक वृद्धि का केंद्र होता है। अधोमुखी परिवर्ती क्षेत्र ऐसे आवासीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो संसाधन आधार अथवा औद्योगिक संरचना में आए पतन के कारण ठहरे हुए अथवा ढलान पर हैं।
यह कथन फ्रीडमैन के 'केंद्र परिधि मॉडल' से संबंधित है। अमेरिकी अर्थशास्त्री जान फ्रीडमैन ने 1966 में अपना 'केंद्र परिधि मॉडल' प्रस्तुत किया। यह मानवीय क्रिया के क्षेत्रीय संगठन का मॉडल है, जो मुख्य रूप से अर्थव्यवस्था एवं समाज में शक्ति के समान वितरण पर आधारित है।
फ्रीडमैन का मानना था कि आर्थिक एवं सामाजिक शक्ति, प्रौद्योगिकीय प्रगति और उच्च उत्पादकता का उच्च संकेंद्रण केंद्र (Core) पर पाया जाता है, जो नगरीय के रूप में स्थित होता है, जबकि परिधि मुख्यतः ग्रामीण क्षेत्र के रूप में पायी जाती है।
इस प्रकार केंद्र नगरीय केंद्र का और परिधि उसके चतुर्दिक स्थित ग्रामीण क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती है। केंद्र पर उद्योग, सरकार, सामाजिक संभ्राताओं, वित्तीय शक्ति और विकसित शैक्षिक पद्धति आदि का संकेंद्रण पाया जाता है।