Solution:सामाजिक भूगोल सदैव "सामाजिक पक्ष" को "स्थानिक पक्ष" से एकीकृत करने के लिए प्रतिबद्ध है। सामाजिक भूगोल मानव भूगोल की एक शाखा है,
जो रोजमर्रा के जीवन और सामाजिक समूहों, एक-दूसरे के साथ तथा उनके रहने के स्थानों के साथ अंतः क्रिया पर केंद्रित है। सांस्कृतिक पक्ष सांस्कृतिक भूगोल से संबंधित है,
जो मानव भूगोल की एक प्रमुख शाखा है। सांस्कृतिक भूगोल मानव की संस्कृति को केन्द्र बिन्दु में रखकर अध्ययन करता है। आर्थिक पक्ष आर्थिक भूगोल कि वह शाखा है जिसका केन्द्रबिन्दु मानव की आर्थिक क्रियाओं जैसे कृषि, उद्योग, पर्यटन तथा सेवाओं आदि पर केन्द्रित होता है।
जनांकिकीय का अध्ययन मानव भूगोल की उपशाखा जनसंख्या भूगोल में किया जाता है। इसमें स्वयं मानव की जनसंख्या, जनसंख्या वितरण, आयु संरचना, घनत्व, वृद्धि, लिंग अनुपात, स्थानान्तरण आदि का अध्ययन किया जाता है।