Solution:उत्तरी अमेरिका के पशु फार्मों में गाय, भेड़, बकरियाँ, सूअर तथा ऑस्ट्रेलिया में पशुओं को चराया जाना चलवासी पशुचरण का एक विशिष्ट उदाहरण है। भूमध्य रेखीय क्षेत्र में उगाये जाने वाले क्यूब्रेको वृक्ष टेनिन का एक प्रमुख स्रोत है। यह बहुत कठोर लकड़ी का पेड़ होता है।
यह एक सदाबहार पेड़ है जो ग्रान चाको क्षेत्र के घने उष्णकटिबंधीय जंगलों में उगते है। सवाना, अफ्रीका महाद्वीप का प्रमुख घास का मैदान है, इस मैदानी क्षेत्रों में ऊँची ऊँची घासें पायी जाती है।
यहाँ हाथी, जिराफ, जेब्रा, गैंडा, हिरन एवं अन्य हिंसक पशु जैसे शेर, चीता, तेंदुआ, जंगली कुत्ते, भेड़िया आदि पाये जाते है। सवाना प्रदेशों में पशुओं को भार ढ़ाने, मांस, ऊन व खालों आदि के लिए पाला जाता है। प्रेयरी प्रदेश उत्तरी अमेरिका में अवस्थित शीतोष्ण कंटिबंधीय घास का मैदान है।
इसका वितार महान झीलों के पश्चिम में कनाडा तथा संयुक्त राज्य अमेरिका (U.S.A) के आन्तरिक भागों में है। यह विश्व के सबसे बड़े खाद्यान्न प्रदेशों में से एक है, जो गेहूँ उत्पादक क्षेत्रों के लिए प्रसिद्ध है। इन क्षेत्रों में मांस प्रदान करने वाली गायें और ऊन प्रदान करने वाली भेडें पाली जाती हैं। अतः स्पष्ट है की कथन (A) और (D) सही है जबकि (B) और (C) गलत है इसलिए विकल्प (d) सही है।