NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ परीक्षा (निरस्त), जून-2024 भूगोल

Total Questions: 100

51. सागरीय लवणता के संदर्भ में सही कथनों की पहचान करें :

A. समुद्र में डोलड्रम में लवणता अधिकतम होती है।|
B. चीन सागर की तुलना में लाल सागर में लवणता अधिक है।
C. उच्च वाष्पीकरण दर के कारण कैस्पियन सागर के उत्तरी भाग में लवणता अधिक होती है।
D. बाल्टिक सागर की तुलना में बेरिंग सागर में लवणता अधिक है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) केवल B तथा D
Solution:

समुद्र में डोलड्रम में लवणता न्यूनतम होती है न कि अधिकतम क्योंकि यहाँ पर उच्च तापक्रम तथा वाष्पीकरण के बाद भी वर्षा का जल लवणता को कम कर देता है। चीन सागर की तुलना में लाल सागर में लवणता अधिक पायी जाती है। कैस्पियन सागर के उत्तर भाग में लवणता न्यूनतम (14% ) पायी जाती है।

जिसका मुख्य कारण वोल्गा, यूराल आदि नदियों द्वारा स्वच्छ जल की आपूर्ति है जबकि इसके दक्षिणी भाग में कारा गान की खाड़ी में लवणता 17% पायी जाती है। बाल्टिक सागर की तुलना में बेरिंग सागर में लवणता अधिक है।

समान्यतया 'एक किलोग्राम सागरीय जल में घुले हुए ठोस पदार्थों की कुल मात्रा को सागरीय लवणता कहते हैं।' इसे % रूप में दर्शाया जाता है। अतः विकल्प (b) सही है।

52. अनुसूचित जनजाति की कुल जनसंख्या (2011) के आधार पर निम्नलिखित राज्यों को अवरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए :

Correct Answer: (a) C, A, B, D
Solution:

2011 की जनगणना के अनुसार प्रश्नगत राज्यों की अनुसूचित जनजाति की कुल जनसंख्या का सही अवरोही (घटते) क्रम निम्नलिखित हैं- मध्य प्रदेश महाराष्ट्र ओडिशा झारखंड ।

सामान्य जनसंख्या में प्रतिशत की दृष्टि से शीर्ष चार अनुसूचित जनजाति वाले राज्य/केन्द्रशासित प्रदेशों का अवरोही क्रम निम्नलिखित है- लक्षद्वीप (94.8%) मिजोरम (94.4%) नागालैंड (86.5%) मेघालय (86.1%)। अतः विकल्प (a) सही है।

53. निम्नांकित पारिस्थितिकी तंत्रों की निवल प्राथमिक उत्पादकता (किग्रा/मी²/वर्ष) के आधार पर अवरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए:

A. मध्य अक्षांशीय घास का मैदान
B. खुला महासागर
C. ताजा जल अनूप और दलदल
D. मध्य अक्षांशीय वन
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (b) D, C, А, В
Solution:

उपर्युक्त पारिस्थितिक तंत्रों का निवल प्राथमिक उत्पादकता (किग्रा/मी.²/वर्ष) का सही अवरोही क्रम निम्नलिखित है-

पारिस्थितिक तंत्रऔसत नेट प्राथमिक उत्पादकता
मध्य अक्षांशीय वन1300
ताजा जल, अनूप और दलदल1250
मध्य अक्षांशीय घास का मैदान500
खुला महासागर125

अतः विकल्प (b) सही है।

54. निम्नांकित में से कौन-सा नियम विद्युत चुंबकीय वर्णक्रम (इलेक्ट्रोमैग्नेटिक स्पेक्ट्रम) के विभिन्न भागों में किसी वस्तु द्वारा विकीर्णित विकिरण की मात्रा के बारे में अंतर्दृष्टि प्रदान करता है।

Correct Answer: (c) प्लैंक का नियम
Solution:

ब्लॅक का नियम विद्युत चुंबकीय वर्णक्रम (इलेक्ट्रोमैग्नेटिक स्पेक्ट्रम) के विभिन्न भागों में किसी वस्तु द्वारा विकीर्णित विकिरण की मात्रा के बारे में अंतर्दृष्टि प्रदान करता है।

55. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए :

सूची-I (संकेत)सूची-II (कोपेन का जलवायु प्रकार)
A. AwI.स्टेपी जलवायु
B. BSII.सतत तुषार जलवायु
C. CsIII.उष्णकटिबंधीय सवाना
D. EFIV.सतत तुषार जलवायु

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (a) A-III, B-I, C-IV, D-II
Solution:

सही सुमेलित युग्म इस प्रकार है-

सूची-I (संकेत)सूची-II (कोपेन का जलवायु प्रकार)
Awउष्णकटिबंधीय सवाना
BSस्टेपी जलवायु
Csशुष्क ग्रीष्म युक्त उपोष्ण जलवायु
EFसतत तुषार जलवायु

अतः विकल्प (a) सही सुमेलित है।

56. स्पाईकमैन ने रिमलैंड सिद्धान्त में निम्न में से किस पर अधिक बल दिया?

Correct Answer: (a) समुद्री शक्ति
Solution:

स्पाईकमैन ने अपने रिमलैंड सिद्धांत में सर्वाधिक महत्व समुद्री शक्ति (Sea Power) को दिया। स्पाईकमैन का दृढ़ मत था कि वर्तमान विश्व राजनीति में अंतर्राष्ट्रीय सामारिक संबंधों का मूलाधार सामुद्रिक सामर्थ्य में निहित है, न कि हृदयस्थल में। उनके अनुसार 'विश्व राजनीति की वर्तमान परिस्थितियों के लिए वह मौलिक तथ्य जिम्मेदार है

जिसमें महासागरीय नौसंचालन का विकास हुआ तथा भारत एवं अमेरिका के लिए सामुद्रिक भागों की खोज हुई। महासागरीय गतिशीलता ही नये प्रकार की भूराजनीतिक संरचना समुद्रपारीय साम्राज्य का आधार है।'

स्पाईकमैन ने धुरी क्षेत्र के बाहर स्थित संलग्न पेटी आन्तरिक उपांतीय अर्द्ध चन्द्राकार पेटी, को उपांत क्षेत्र/रिमलैंड की संज्ञा प्रदान की जो आंशिक रूप से स्थलीय और आंशिक रूप से सामुद्रिक पेटी के रूप में विद्यमानं थी। स्पाईकमैन द्वारा लिखित प्रसिद्ध पुस्तक 'शांति का भूगोल (The Geography of Peace) है।

57. निम्नलिखित क्षेत्रों को अल्पपोषित जनसंख्या 2022 के अंश के आधार पर आरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए:

A. उप-सहारा अफ्रीका B. दक्षिण अमेरिका C. मध्य एशिया D. दक्षिणी एशिया
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (d) C, B, D, A
Solution:

अल्पपोषित जनसंख्या 2022 के आधार पर क्षेत्रों का सही आरोही क्रम इस प्रकार है- मध्य एशिया < दक्षिण अमेरिका < दक्षिण एशिया < उप-सहारा अफ्रीका।
अतः स्पष्ट है कि विकल्प (d) सही है।

58. केन्द्रीय स्थल सिद्धान्त के संबंध में सही कथनों की पहचान करें।

A. वस्तुओं की परास वह अधिकतम दूरी है जिसे उपभोक्ता कतिपय वस्तु या सेवा प्राप्त करने के उद्देश्य से तय करने का इच्छुक हो।
B. उच्च श्रेणी सेवा के होने का अर्थ है कि इसके आसपास निम्न श्रेणी सेवाएं उपलब्ध होती है तथा इसका विलोमह भी।
C. प्रत्येक उच्च श्रेणी केन्द्र के लिए परिवहन सिद्धान्त में, निकटतम निम्न श्रेणी के तीन केन्द्र होते हैं।
D. नगर जितना बड़ा होता है इसका समपूरक क्षेत्र भी उतना ही बड़ा होता है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (a) केवल A और D
Solution:

वस्तुओं की परास वह अधिकतम दूरी होती है, जिसे उपभोक्ता कतिपय वस्तु या सेवा प्राप्त करने के उद्देश्य से तय करने का इच्छुक हो। उच्च श्रेणी सेवा के होने का अर्थ है कि इसके आस-पास निम्न श्रेणी सेवाएँ उपलब्ध होती है। लेकिन इसमें विलोमह संबंध नहीं होता है।

प्रत्येक उच्च श्रेणी केन्द्र के लिए परिवहन सिद्धांत में, निकटतम निम्न श्रेणी के चार केन्द्र होते हैं। नगर जितना बड़ा होता है, इसका समपूरक क्षेत्र भी उतना ही बड़ा होता है।

केन्द्रीय स्थल सिद्धांत (Central place theory) जर्मनी के अर्थशास्त्री वाल्टर क्रिस्टालर ने अपनी पुस्तक CentralPlaces in southern Germany में प्रतिपादित किया।

इन्होंने केन्द्रस्थलों की जनसंख्या, उनके बीच की पारस्परिक दूरी और अन्य सहायक क्षेत्रों की जनसंख्या और क्षेत्रफल की गणना षट्‌कोणीय सिद्धांत के अनुसार किया। अतः विकल्प (a) सही है।

59. एक_______पारिस्थितिक तंत्र में संख्या का पिरामिड प्रतिलोमित होता है।

Correct Answer: (c) वृक्ष
Solution:

एक वृक्ष का पारिस्थितिक तंत्र में संख्या का पिरामिड प्रतिलोमित होता है। इसके साथ परजीवी खाद्य श्रृंखला में संख्याओं का पिरामिड उल्टा होता है जबकि घास स्थल, तालाब, वन आदि का संख्या पिरामिड सीधा होता है।

परितंत्रीय पिरामिड सामान्य रूप से तीन प्रकार के होते हैं- (1) ऊर्जा प्रवाह का पिरामिड (2) संख्याओं का पिरामिड (3) बायोमास का पिरामिड । जीवमंडलीय पारिस्थितिक तंत्र में आहार श्रृंखला के विभिन्न पोषण स्तरों पर जीवों की संख्या के पिरामिड को संख्या पिरामिड कहते हैं। अतः विकल्प (c) सही है।

60. सागर नितल प्रसरण सिद्धांत के संदर्भ में निम्नांकित में से सही कथनों को चुनिए:

A. विस्थापन सिद्धांत में सागर नितल को पृथ्वी की सतह का नवीन और अल्पकालिक लक्षण माना गया था, किन्तु सागर नितल प्रसरण से सिद्ध हुआ कि वे पुराने और स्थायी हैं।
B. वाइन और मैथ्यू ने अवसाद की आयु और मोटाई के विश्लेषण के आधार पर इस सिद्धांत का परीक्षण किया था।
C.  कटकों से दूर दोनों ओर अवसाद की बढ़ती हुई आयु और मोटाई सागर नितल प्रसरण का एक प्रमाण है।
D. पुराचुंबकत्व इसके पक्ष में सर्वाधिक वैज्ञानिक प्रमाण है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (c) केवल C और D
Solution:

सागर नितल प्रसरण सिद्धांत में कटकों से दूर दोनों ओर अवसाद की बढ़ती हुई आयु और मोटाई सागर नितल प्रसरण का एक प्रमाण है। इस सिद्धांत के पक्ष में पुराचुंबकत्व सर्वाधिक वैज्ञानिक प्रमाण है। वाइन और मैथ्यू ने विश्लेषण के आधार पर इस सिद्धांत का परीक्षण किया न कि अवसाद की आयु और मोटाई के विश्लेषण के आधार पर।

सागर नितल को पृथ्वी की सतह का नवीन और अल्पकालिक लक्षण माना गया था, किन्तु सागर नितल प्रसरण से सिद्ध हुआ कि वे पुराने और स्थायी है, इसकी व्याख्या वेगनर के महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धांत में नहीं की गयी, क्योंकि सागर नितल में प्रसरण से नयी बेसाल्ट परत का निर्माण होता है। अतः स्पष्ट है कि विकल्प (c) सही है।