Solution:भूमण्डलीय तापन (ग्लोबल वार्मिंग) करने वाली मानवप्रेरित गैसों को उनके सापेक्षिक योगदान के आधार पर अवरोही क्रमकार्बन डाईऑक्साइड (60%), मीथेन (20%), क्लोरोफ्लोरोकार्बन (14%) तथा नाइट्स ऑक्साइड (6%) है।
मानव के द्वारा बहुत-सी हानिकारक ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन किया जा रहा है। ग्रीनहाउस गैसे सूर्य से आने वाली ऊष्मा को धरातल पर तो आने देती है, किन्तु पृथ्वी से निकलने वाली दीर्घ तरंग विकिरण को अवशोषित कर लेती हैं, जिसके कारण भूमण्डल के तामपान में निरन्तर वृद्धि हो रही है।
ध्यातव्य है कि ग्रीनहाउस गैसें, जो कि वातावरण में प्राकृतिक रूप में भी पाई जाती है, जो प्राकृतिक ग्रीनहाउस प्रभाव हेतु जिम्मेदार होती हैं। वायुमण्डल में ग्रीनहाउस प्रभाव के कारण पृथ्वी का औसत तापमान 15°C के आस-पास है।