NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ परीक्षा (निरस्त), जून-2024 भूगोल

Total Questions: 100

71. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए :

प्रजातिवन का प्रकार
A.आबनूस I.उष्णकटिबंधीय सदाबहार
B.चंदन II.उष्णकटिबंधीय पर्णपाती
C.मैंग्रोवIII.ज्वारीय
D.देवदारIV.अल्पाइन

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) A-I, B-II, C-III, D-IV
Solution:

सही सुमेलित युग्म इस प्रकार है।

प्रजाति वन का प्रकार
आबनूस उष्णकटिबंधीय सदाबहार
चंदन उष्णकटिबंधीय पर्णपाती
मैंग्रोव ज्वारीय
देवदारअल्पाइन

अतः विकल्प (b) सही सुमेलित है।

72. तीव्रतम तथा सर्वाधिक गहरी भूविक्षेपी धाराएं समुद्र बेसिनों की _______ सीमाओं पर पायी जाती हैं।

Correct Answer: (c) पूर्वी
Solution:

पृथ्वी पश्चिम से पूर्व दिशा में अपनी अक्ष रेखा के सहारे परिक्रमा करती है। इस गति के कारण जल स्थल का साथ नहीं दे पाता है, जिस कारण वह पीछे छूट जाता है, परिणामस्वरूप जल में पूर्व से पश्चिम दिशा में गति उत्पन्न हो जाती है। यहीं कारण है कि महासागरों के पश्चिमी किनारों पर तीव्रतम तथा सर्वाधिक गहरी भू- विक्षेपी धाराएं देखने को मिलती है।

महासागरीय धाराएं दो प्रकार की होती है- (1) ठण्डी धारा (2) गर्म धारा। ऐसी धारा जिसका प्रवाह ध्रुवों से भूमध्य रेखा की ओर होता है, ठण्डी धाराएं कहलाती है। और जिन धाराओं का प्रवाह भूमध्य रेखा से ध्रुवों की ओर होता है उसे गर्म महासागरीय धाराएं कहा जाता है।

73. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए:

शब्दावली विवरण
A.बीटा I.परिवहन घर्षण का मापदंड 
B.लैम्डा II.संचलन उत्पन्न करने का विभव - उत्सर्जकता 
C.अल्फा III.संचलन को आकर्षित करने का विभव - आकर्षकता 
D.के IV.घटना के नियम से संबंधित आनुपातिकता नियतांक 

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (a) A-I, B-II, C-III, D-IV
Solution:

सही सुमेलित युग्म इस प्रकार है-

शब्दावली विवरण
बीटा परिवहन घर्षण का मापदंड 
लैम्डा संचलन उत्पन्न करने का विभव - उत्सर्जकता 
अल्फा संचलन को आकर्षित करने का विभव - आकर्षकता 
के घटना के नियम से संबंधित आनुपातिकता नियतांक 

अतः विकल्प (a) सही सुमेलित है।

74. फ्रीडमैन के मॉडल को ________ के रूप में जाना जाता है।

Correct Answer: (d) केन्द्रीय परिधि
Solution:

फ्रीडमैन के मॉडल को केन्द्रीय परिधि मॉडल के रूप में जाना जाता है। फ्रीडमैन ने इसे 1966 ई. में प्रस्तुत किया। यह मानव क्रिया के क्षेत्रीय संगठन का मॉडल है, जो मुख्यरूप से अर्थव्यवस्था एवं समाज में शक्ति के समान वितरण पर आधारित है।

फ्रीडमैन ने 1966 में वेनजुएला (दक्षिणी अमेरिका) में प्रादेशिक विकास नीति का विश्लेषण करते हुए एक नगर तंत्र में विकास की केन्द्र परिधि विकास अवस्थाओं की व्याख्या की है। परम्परागत केन्द्र परिधि विकास मॉडल के द्वारा प्रादेशिक नगर तंत्र को चार प्रमुख अवस्थाओं में प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है। नगर तंत्र विकास की प्रमुख चार अवस्थाएँ निम्नांकित हैं-

(i) पूर्व औद्योगिक अवस्था (ii) संक्रमण अवस्था  (iii) औद्योगिक अवस्था (iv) उत्तर औद्योगिक अवस्था

75. बर्गेज द्वारा प्रतिपादित निम्नलिखित भूमि उपयोगों को सी.बी.डी. से परिधि तक व्यवस्थित कीजिए।

A. संक्रमण खण्ड
B. अभिगमक खण्ड
C. फैक्ट्री खण्ड (कारखाना खण्ड)
D. कामगार वर्ग खण्ड
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (d) C, A, D, B
Solution:

बर्गेज द्वारा प्रतिपादित भूमि उपयोगों का सी.बी.डी. से परिधि तक व्यवस्थित क्रम फैक्ट्री खण्ड (कारखाना खण्ड), संक्रमण खण्ड, कामगार वर्ग खण्ड तथा अभिगमक खण्ड है। संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रसिद्ध समाजशास्त्री बर्गेज महोदय ने इस सिद्धान्त का प्रतिपादन 1925 ई. में शिकागो नगर के आधार पर किया था।

बर्गेज ने बताया कि किसी नगर का विस्तार केन्द्र से बाहर की ओर अरीय रूप में होता है, जिसमें संकेन्द्रीय कटिबंधों की श्रृंखला बन जाती है। उन्होंने नगरीय भूमि उपयोग विन्यास को निम्नलिखित पाँच कटिबंधों में विभक्त किया जिनकी स्थिति संकेन्द्रीय वृत्तों के समान है-

(i) केन्द्रीय व्यापारिक क्षेत्र
(ii)संक्रमण क्षेत्र
(iii) श्रमिकों तथा कर्मचारियों अर्थात निम्न श्रेणी का निवास क्षेत्र
(iv) उच्च-स्तरीय निवास क्षेत्र
(v) अभिगमनकर्ताओं का क्षेत्र

76. _______ योजना आयोग द्वारा वर्गीकृत भारत के 15 कृषि जलवायु प्रदेशों में सम्मिलित नहीं है।

Correct Answer: (a) थार मरुभूमि
Solution:

थार मरुभूमि योजना आयोग द्वारा वर्गीकृत भारत के 15 कृषि जलवायु प्रदेशों में सम्मिलित नहीं है, जबकि पश्चिमी राजस्थान, मध्य गंगा मैदान तथा उत्तर-पूर्वी (पूर्वोत्तर) प्रदेश कृषि जलवायु प्रदेश के भाग हैं।

मृदा के प्रकार, वर्षा, तापमान, जल संसाधन आदि सामान्य कृषि जलवायु कारकों के आधार पर योजना आयोग (1989) ने देश को 15 कृषि जलवायु प्रदेशों में विभाजित किया है।

इन प्रदेशों में विकास की रूपरेखा के निर्धारण हेतु भूमि प्रवर्धन, फसल उत्पादन, पशुपालन, जल कृषि, बागबानी, वानिकी, कृषि परिसंस्करण आदि का सहारा लिया गया है। योजना आयोग द्वारा वर्गीकृत भारत के 15 कृषि जलवायु प्रदेश निम्नलिखित हैं-

(1) पश्चिमी हिमालय प्रदेश (2) पूर्वी हिमालय प्रदेश (3) निचला गंगा मैदान (4) मध्य गंगा मैदान (5)  ऊपरी गंगा मैदान (6) गंगा-पार मैदान (7) पूर्वी पठार और पहाड़ियों (8) मध्यवर्ती पठार एवं पहाड़ियाँ (9) पश्चिमी पठार एवं पहाड़ियाँ (10) दक्षिणी पठार एवं पहाड़ियाँ (11) पूर्वी तटीय मैदान एवं पहाडियाँ (12) पश्चिमी तटीय मैदान एवं घाट (13) गुजरात मैदान एवं पहाड़ियाँ (14) पश्चिमी शुष्क प्रदेश (15)द्वीप प्रदेश

77. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए:

जीव उदाहरण 
A.उत्पादक I.कवक
B.प्राथमिक उपभोक्ता II.रसायन संश्लेषी जीवाणु
C.द्वितीयक उपभोक्ता  III.सर्प 
D.अपघटक IV.कीट

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (c) A-II, B-IV, C-III, D-I
Solution:सही सुमेलित युग्म इस प्रकार है-
जीव उदाहरण 
उत्पादक रसायन संश्लेषी जीवाणु 
प्राथमिक उपभोक्ता कीट 
द्वितीयक उपभोक्ता  सर्प 
अपघटक कवक 

आत: विकल्प (c) सही सुमेलित है।

78. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए:

पुस्तक/लेख लेखक 
A.अर्ली हिस्ट्री ऑफ मैनकाइंडI.हंटिंग्टन
B.इक्सेप्शनलिज्म इन जियोग्राफीII.बुन्हेस 
C.द पल्स ऑफ एशियाIII.टेलर
D.ला जियोग्राफी ह्युमेनIV.शेफर

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (b) A-III, B-IV, C-I, D-II
Solution:सही सुमेलित युग्म इस प्रकार है-
पुस्तक/लेख लेखक 
अर्ली हिस्ट्री ऑफ मैनकाइंडटेलर
इक्सेप्शनलिज्म इन जियोग्राफीशेफर
द पल्स ऑफ एशियाहंटिंगटन
ला जियोग्राफी ह्युमेनबुन्हेस 

अतः विकल्प (c) सही समुलित है।

79. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए:

खाई (Trench)महासागर
A.एल्यूशियनI.अटलांटिक
B.केमैन II.उत्तरी-प्रशांत  
C.कर्माडेक III.हिन्द-महासागर 
D.सुंडा IV.दक्षिणी प्रशांत

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (b) A-II, B-I, C-IV, D-III
Solution:

सही सुमेलित युग्म इस प्रकार है-

खाई महासागर 
एल्यूशियनउत्तरी-प्रशांत 
केमैन अटलांटिक 
कर्माडेक दक्षिणी प्रशांत
सुंडा हिन्द-महासागर

अतः विकल्प (b) सही समुलित है।

80. पाश्चात्य सांस्कृतिक परिमंडल में________महत्वपूर्ण प्रभाव रखता है।

Correct Answer: (b) ईसाईयत
Solution:

पाश्चात्य सांस्कृतिक परिमंडल में ईसाईयत महत्वपूर्ण प्रभाव रखता है। सांस्कृतिक परिमंडल मध्यय स्तरीय सांस्कृतिक प्रदेश होता है जिसके अंतर्गत स्थल सांस्कृतिक समांगता पायी जाती है। सांस्कृतिक प्रदेशों तथा सांस्कृतिक परिमंडलों की सीमा का निर्धारण समान सांस्कृतिक लक्षणों (विशेषताओं) के आधार पर किया जाता है।

सांस्कृतिक परिमंडल की सीमा प्राकृतिक अथवा राजनीतिक सीमा का अनुसरण नहीं करती है। विश्व के सांस्कृतिक परिमंडलों के सीमांकन हेतु स्थल तथा बृहत क्षेत्रीय तत्वों को आधार बनाया जाता है और सूक्ष्म सांस्कृतिक तत्वों पर ध्यान नहीं दिया जाता है।

इसके लिए प्रयुक्त आधारों में जीवन पद्धति, धार्मिक विश्वास, भाषा, प्रजाति, जीवन-दर्शन, भौगोलिक संबंद्धता आदि प्रमुख है। इस प्रकार विश्व के प्रमुख सांस्कृतिक परिमंडल निम्नांकित है।

(1) आंग्ल अमेरिका परिमंडल (2) लैटिन अमेरिका परिमंडल (3) उत्तरी-पश्चिमी यूरोपीय परिमंडल (4) पूर्वी यूरोपीय रूसी परिमंडल (5) भूमध्य सागरीय परिमंडल (6) शुष्क मुस्लिम परिमंडल (7) नीग्रो अफ्रीकी परिमंडल (8) दक्षिणी एशियाई परिमंडल (9) पूर्वी एशियाई परिमंडल (10) दक्षिण-पूर्व एशियाई परिमंडल (11) आस्ट्रेलियाई परिमंडल (12) प्रशांत परिमंडल