Solution:जीएटीटी (GATT) को जनवरी 1995 में विश्व व्यापार संगठन (WTO) में परिवर्तित किया गया था। 1948 में विश्व को उच्च सीमा शुल्क और विभिन्न प्रकार की अन्य बाधाओं से मुक्त कराने हेतु कुछ देशों के द्वारा जनरल एग्रीमेंट ऑन ट्रेड एंड टैरिफ (GATT) का गठन किया गया।
विश्व व्यापार संगठन एकमात्र ऐसा अंतर्राष्ट्रीय संगठन है जो राष्ट्रों के मध्य वैश्विक नियमों का व्यवहार करता है। यह विश्वव्यापी व्यापार तंत्र के लिए नियमों को नियत करता है और इसके सदस्य देशों के मध्य विवादों का निपटारा करता है। कुछ लोगों के द्वारा विश्व व्यापार संगठन की आलोचना एवं विरोध किया गया है,
जो मुक्त व्यापार और अर्थव्यवस्था के भूमण्डलीकरण के प्रभावों से परेशान है। इस पर तर्क दिया गया है कि मुक्त व्यापार आम लोगों के जीवन को अधिक सम्पन्न नहीं बनाता। धनी देशों को और अधिक धनी बनाकर यह वास्तव में गरीब और अमीर के बीच की खाई को बढा रहा है।
ऐसा इसलिए है क्योंकि विश्व व्यापार संगठन में प्रभावशाली राष्ट्र केवल अपने वाणिज्यिक हितों पर ध्यान केन्द्रित करते हैं। इसके अतिरिक्त अनेक विकसित देशों ने अपने बाजारों को विकासशील देशों के उत्पादों के लिए पूरी तरह से नहीं खोला है।
यह भी तर्क दिया जाता है कि स्वास्थ्य, श्रमिकों के अधिकार, बाल श्रम और पर्यावरण जैसे मुद्दों की उपेक्षा की गई है ना कि अधिक महत्व दिया गया है। अतः कथन (A) और (D) दोनों सही है जबकि कथन (B) और (C) गलत है, इसलिए विकल्प (c) सही है।