NTA यू. जी. सी. नेट/जेआरएफ परीक्षा,(14-12-23, Shift-II) शिक्षण एवं शोध अभियोग्यता

Total Questions: 50

11. Which of the following correctly represents the meaning of the abbreviation "ante" used in academic writing?

निम्नलिखित में से कौन सा शब्द अकादमिक लेखन में प्रयुक्त "एंटे" (ante) संक्षिप्त का अर्थ का सही प्रतिनिधित्व करता है?

Correct Answer: (b) before/पहले
Solution:

प्रश्नानुसार "एंटे" (Ante) का संक्षिप्त अर्थ "पहले" होगा। यह आमतौर पर अकादमिक लेखन में प्रयुक्त किया जाता है।

12. In self-directed learning, metacognitive knowledge includes :

स्व-निर्देशित अधिगम में अधिगमसंबंधी ज्ञान में सम्मिलित है:
(A) Contextual knowledge/संदर्भात्मक ज्ञान
(B) Factual knowledge/तथ्यात्मक ज्ञान
(C) Procedural knowledge/प्रक्रियात्मक ज्ञान
(D) Technological knowledge/प्रौद्योगिक ज्ञान
(E) Practical knowledge/व्यवहारिक ज्ञान

Choose the correct answer from the options given below./नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) (A), (B) and (C) only/केवल (A), (B) और (C)
Solution:

स्व-निर्देशित अधिगम में अधिसंज्ञानात्मक ज्ञान में संदर्भात्मक ज्ञान, तथ्यात्मक ज्ञान एवं प्रक्रियात्मक ज्ञान सम्मिलित किए जाते है।
• प्रक्रियात्मक ज्ञान किसी विशिष्ट कौशल या कार्य को करने का ज्ञान है।
• तथ्यात्मक ज्ञान वह ज्ञान है जो विशिष्ट विषयों के लिए मूलभूत होता है। यह आयाम आवश्यक तथ्यों शब्दावली आदि को संदर्भित करता है।

13. Identify the software used for detecting plagiarism :

साहित्यिक चोरी का पता लगाने के लिए प्रयोग में लाए जाने वाले सॉफ्टवेयर की पहचान करें:
(A) Mendeley/मेंडले
(B) Turnitin/टर्निटिन
(C) Compiler/कंपाइलर
(D) Ithenticate/आइथेंटिकेट

Choose the correct answer from the options given below:
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (d) (B) and (D) only/केवल (B) और (D)
Solution:

साहित्यिक चोरी का पता लगाने के लिए प्रयोग में लाए जाने वाले सॉफ्टवेयर टर्निटिन और आइथेन्टिकेट हैं।
• मेंडले का उपयोग शोध पत्रों को प्रबंधित करने, साझा करने और लेखों के लिए ग्रंथ सूची तैयार करने के लिए किया जाता है।
• कम्पाइलर एक या अधिक संगठक क्रमादेशों का समुच्चय होता है जो उच्च स्तरीय कम्प्यूटर भाषा को दूसरी कम्प्यूटर भाषा में बदलता है।

14. In the year 1921, the idea of national education system in India got a boost by transferring the control of education of -/ वर्ष 1921 में भारत में राष्ट्रीय शिक्षा पद्धति के विचार को बढ़ावा शिक्षा का नियंत्रण किसके अंतरित किए जाने से मिला?

Correct Answer: (b) Indian ministers of provinces/प्रांतों के भारतीय मंत्री
Solution:

लखनऊ और बनारस विश्वविद्यालय 1921 में स्थापित हुए। असहयोग आंदोलन में राष्ट्रीय शिक्षा प्रणाली को बढ़ावा मिला। शिक्षा का नियंत्रण प्रांतीय भारतीय मंत्रियों को 1921 से नए शासनादेश के अनुसार सौंपा गया जिससे राष्ट्रीय शिक्षा प्रणाली को बढ़ावा मिला।

15. Which of the following statements are logically equivalent?

निम्नलिखित में से कौन से कथन तार्किक रूप से समतुल्य हैं?
(A) No metals are gases/कोई भी धातु गैस नहीं है।
(B) No gases are metals/कोई भी गैस धातु नहीं है।
(C) No metals are non-gases/कोई भी धातु गैर-गैस नहीं है।
(D) All metals are non-gases/सभी धातुएँ गैर-गैसें हैं।

Choose the correct answer from the options given below :
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (a) (A), (B) and (D) only/केवल (A), (B) और (D)
Solution:

प्रश्नानुसार कोई भी धातु गैस नहीं है, कोई भी गैस धातु नहीं है एवं सभी धातुएँ गैर-गैसें तार्किक रूप से समतुल्य हैं।

16. Match List-I with List-II.

सूची- I से सूची- II का मिलान कीजिए :

List-I
(Hazard related term/खतरा संबंधी पद)
List-II
(Description/वर्णन)
ARisk / जोखिमI.Action to minimize losses / नुकसान को कम करने के लिए कार्रवाई
BExposure / उजागरपनII.Frequency of events causing losses / नुकसान करने वाली घटनाओं की बारंबारता
CVulnerability / संवेदनशीलताIII.Magnitude of population and structure at risk / जोखिम प्रवण आबादी और संरचना का परिमाण
DResponse / अनुक्रियाIV.Degree of preparedness / तैयारी की मात्रा

Choose the correct answer from the options given below :
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (a) (A)-(II), (B)-(III), (C)-(IV), (D)-(I)
Solution:

सुमेलित सूची इस प्रकार है -

List-I
खतरा संबंधी पद
List-II
वर्णन
ARisk / जोखिमFrequency of events causing losses / नुकसान करने वाली घटनाओं की बारंबारता
BExposure / उजागरपनMagnitude of population and structure at risk / जोखिम प्रवण आबादी और संरचना का परिमाण
CVulnerability / संवेदनशीलताDegree of preparedness / तैयारी की मात्रा
DResponse / अनुक्रियाAction to minimize losses / नुकसान को कम करने के लिए कार्रवाई

17. Given below are two statements :

नीचे दो कथन दिए गए हैं:

Statement I : Through feedback, students can later critique their own communication competence outside the classroom.
कथन (I) : प्रतिपुष्टि (फीडबैक) के माध्यम से, छात्र बाद में कक्षा के बाहर अपने संप्रेषण की क्षमता की समीक्षा कर सकते हैं।

Statement II : Motivational orientation towards communication should be identified by teachers to better the communication competence of the students.
कथन (II) : शिक्षकों द्वारा संप्रेषण के प्रति अभिप्रेरणात्मक अभिमुखीकरण की पहचान की जानी चाहिए ताकि छात्रों की संप्रेषण क्षमता बेहतर हो सके।

In the light of the above statements, choose the most appropriate answer from the options given below:
उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (a) Both statement I and statement II are correct/कथन I और कथन II दोनों सत्य हैं।
Solution:

शिक्षकों द्वारा संप्रेषण के प्रति अभिप्रेरणात्मक तथा अभिमुखीकरण की पहचान की जानी चाहिए ताकि छात्रों में बेहतर संप्रेषण क्षमता का विकास हो सके और प्रतिपुष्टि (फीडबैक) के माध्यम से, छात्र बाद में कक्षा के बाहर अपने संप्रेषण की क्षमता को समीक्षा कर सकते हैं।
अतः दोनों कथन सत्य हैं।

18. Which of the following universities were established in the same year of 1916?

निम्नलिखित में से किन-किन विश्वविद्यालयों की स्थापना वर्ष 1916 में ही हुई थी?
(A) Bombay University/बॉम्बे यूनिवर्सिटी
(B) Banaras Hindu University/बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
(C) Mysore University/मैसूर यूनिवर्सिटी
(D) S.N.D.T. Women University/एस एन डी टी वीमेन यूनिवर्सिटी
(E) Punjab University/पंजाब विश्वविद्यालय

Choose the correct answer from the options given below :
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) (B), (C) and (D) only/केवल (B), (C) और (D)
Solution:

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना मदन मोहन मालवीय के प्रयास से 4 फरवरी 1916 में हुई थी। इसी तरह मैसूर विश्वविद्यालय की स्थापना 27 जुलाई 1916 में तथा एस.एन.डी.टी. वीमेन विश्वविद्यालय, मुंबई की स्थापना 5 जुलाई 1916 ई. में हुई थी।
• पंजाब विश्वविद्यालय (Panjab University), चंडीगढ़ में स्थित भारत के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक है, जिसकी स्थापना 1882 में लाहौर में हुई थी।
• मैसूर विश्वविद्यालय (University of Mysore) की स्थापना 27 जुलाई, 1916 को महाराजा कृष्णराज वोडेयर चतुर्थ के शासनकाल और सर एम. विश्वेश्वरैया के प्रयासों से हुई थी और यह भारत का छठा और कर्नाटक का पहला विश्वविद्यालय था, जिसकी स्थापना ब्रिटिश भारत के बाहर हुई थी।
• बॉम्बे यूनिवर्सिटी (अब मुंबई विश्वविद्यालय) की स्थापना 18 जुलाई, 1857 को हुई थी और यह भारत के पहले तीन विश्वविद्यालयों (कलकत्ता और मद्रास के साथ) में से एक है, जिसकी स्थापना भारत में उच्च शिक्षा के विस्तार के लिए ब्रिटिश सरकार द्वारा की गई थी।

19. Which of the following approaches to the analysis of content is based on the study of signs?

विषयवस्तु के विश्लेषण का निम्नलिखित कौन-सा उपागम प्रतीकों (चिह्नों) के अध्ययन पर आधारित है?

Correct Answer: (a) Semiotics/संकेत विज्ञान
Solution:

विषयवस्तु के विश्लेषण के संदर्भ में संकेत विज्ञान उपागम प्रतीकों के अध्ययन पर आधारित है। भाषा विज्ञान में संकेत प्रक्रियाओं या अभिव्यंजना एवं संप्रेषण और प्रतीकों का अध्ययन संकेत विज्ञान कहलाता है।
• विषय-वस्तु विश्लेषण (Content Analysis) एक व्यवस्थित शोध पद्धति है, जिसमें किसी पाठ, चित्र, वीडियो या अन्य संचार माध्यम की सामग्री का गुणात्मक और मात्रात्मक अध्ययन किया जाता है, ताकि उसमें छिपे पैटर्न, विषय (themes), अवधारणाओं और पूर्वाग्रहों को पहचाना और समझा जा सके, जिससे सामाजिक प्रवृत्तियों, सांस्कृतिक मूल्यों और संचार के तरीकों की गहरी अंतर्दृष्टि मिलती है।
• मात्रात्मक शोध (Quantitative Research) वह शोध है जिसमें डेटा को संख्याओं और आंकड़ों (numbers and statistics) के रूप में इकट्ठा और विश्लेषण किया जाता है, जिसका उद्देश्य पैटर्न, औसत और कार्य-कारण संबंध (cause-effect relationships) खोजना, भविष्यवाणियां करना और व्यापक जनसमूह पर लागू होने वाले वस्तुनिष्ठ (objective) निष्कर्ष निकालना होता है।

20. All forms of communication are evaluated in relation to:

सभी प्रकार के सम्प्रेषणों का मूल्यांकन निम्नलिखित में से किससे संबंध में किया जाता है?

Correct Answer: (a) Face to face communication/मुंहामुंह सम्प्रेषण
Solution:

"मुंह-मुंह संप्रेषण" (Mouth-to-Mouth Communication) का मतलब मौखिक संचार (Oral Communication) है, जिसमें बोलकर शब्दों, आवाज़ और चेहरे के हाव-भाव (Facial Expressions) के ज़रिए जानकारी, भावनाएँ और विचार एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक पहुँचाए जाते हैं, और यह व्यक्तिगत रिश्तों व तत्काल प्रतिक्रिया (Feedback) के लिए बहुत प्रभावी होता है, लेकिन इसके लिए वक्ता और श्रोता का एक ही भाषा और संस्कृति का होना ज़रूरी होता है।
मुख्य विशेषताएँ:
• त्वरित प्रतिक्रिया (Instant Feedback): सुनने वाला तुरंत सवाल पूछ सकता है या अपनी राय दे सकता है।
• व्यक्तिगत जुड़ाव: इससे वक्ता और श्रोता के बीच व्यक्तिगत रिश्ता बनता है, क्योंकि वे आवाज़ का लहजा और भाव देख पाते हैं।
• सरल और तेज़: जानकारी का आदान-प्रदान जल्दी और आसानी से होता है।
• भावनात्मक जुड़ाव: चेहरे के हाव-भाव (जैसे होंठों का मुड़ना, आँखें) खुशी, दुख, चिंता या क्रोध जैसी भावनाएँ दर्शाते हैं, जिससे संदेश को गहराई मिलती है।