Solution:भूमध्यसागरीय बायोम दोनों गोला में महाद्वीपों के पश्चिमी भागों में 30° से 40° अक्षांशों के बीच विस्तृत है। भूमध्य सागरीय बायोम को स्क्लेरोफिल बायोम भी कहते हैं। इस बायोम के अंतर्गत भूमध्य सागर के तटवर्ती क्षेत्रों का प्रभुत्व है।इसमें दक्षिणी यूरोपीय तथा उत्तरी अफ्रीका के देश सम्मिलित हैं। दक्षिणी यूरोपीय देशों में पुर्तगाल, स्पेन, फ्रांस, इटली, तथा यूगोस्लाविया के भाग तथा उत्तरी अफ्रीका के मोरक्को, अल्जीरिया तथा ट्यूनीशिया के उत्तरी भाग सम्मिलित हैं।
भूमध्य सागरीय तटीय क्षेत्रों के अतिरिक्त इस बायोम में उत्तरी अमेरिका के कैलिफोर्निया, दक्षिण अमेरिका का मध्य चिली तथा दक्षिण-पश्चिम ऑस्ट्रेलिया के तटीय क्षेत्र आते हैं।
भूमध्य सागरीय बायोम में अनेकों प्रकार के वृक्ष, झाड़ियाँ तथा घासें पाई जाती हैं। यहाँ की वनस्पति में वाष्पोत्सर्जन से नमी के ह्रास को कम करने के लिए अद्भुत व्यवस्था होती है।
कुछ वृक्षों की पत्तियाँ,कुछ के छालें तथा कुछ अन्य वृक्षों की जड़े ऐसी होती हैं जो वाष्पोत्सर्जन को सीमित रखने में सहायक होती हैं। भूमध्य सागरीयबायोम के पौधों में विशेष प्रकार की जड़ रोम प्रणाली होती है।