A. ब्राजील में माटो ग्रासो
B. पेरिस बेसिन
C. भारत में गंगा मैदान
D. मरे-डार्लिंग बेसिन, ऑस्ट्रेलिया
E. अर्जेंटीना में पम्पास
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:
Correct Answer: (d) केवल A, B, D, E
Solution:विश्व में वृहद स्तर कृषि औद्योगिकीकरण के लिए ब्राजील में माटो ग्रासो, पेरिस बेसिन, मरें-डार्लिंग बेसिन (ऑस्ट्रेलिया), अर्जेंटीना में पम्पास आदि क्षेत्र प्रसिद्ध हैं। मध्य अक्षांशों में स्थित शीतोष्ण कटिबंधीय घास के मैदानों में वृहद-स्तर पर कृषि औद्योगिकीकरण का विकास हुआ है। शीतोष्ण घास के मैदानों का धरातल समतल है, जिस पर बड़े-बड़े कृषि फार्म बनाने तथा बड़े-बड़े आधुनिक कृषि यंत्रों के प्रयोग करने की सुविधा है। इन क्षेत्रों में जनसंख्या कम होने के कारण उत्पादित अन्न की स्थानीय खपत भी अत्यल्प है। इन घास के मैदानों पर जिन देशों का अधिकार है वे आर्थिक एवं तकनीकी दृष्टि से विकसित राष्ट्र हैं अतः वे कृषि में उन्नतशील बीजों, तकनीकों, आधुनिक कृषि यंत्रों का भरपूर प्रयोग करते हैं। उत्पादित खाद्यान्नों का लगभग सम्पूर्ण भाग निर्यात किया जाता है जिससे मौद्रिक आय प्राप्त होती है। भारत में गंगा मैदान का क्षेत्र वृहद-स्तर कृषि औद्योगिकीकरण के लिए प्रसिद्ध नहीं है, यहाँ पर गहन निर्वाह कृषि की जाती है। अतः विकल्प (d) सही उत्तर है।