Correct Answer: (c) केवल A, B और D
Solution:भारत में हरित क्रांति के महत्त्वपूर्ण अवयवों में भूमि सुधार, कमांड क्षेत्र विकास और ग्रामीण विद्युतीकरण शामिल हैं। भारत में हरित क्रान्ति की शुरुआत 1966-67 में मैक्सिको में विकसित नवीन, उर्वरक प्रतिचारी (Responisve) गेहूँ की बौनी प्रजातियों के प्रयोग से हुई। 1966-67 में घोषित नयी कृषि नीति में कृषि उत्पादन (खाद्यानों) में त्वरित वृद्धि हेतु नयी वैज्ञानिक कृषि पद्धति को अपनाने, भूमि सुधारों के द्वारा भूमिहीन कृषकों को भूस्वामित्व को अधिकार देने तथा कृषि उपजों के लिए लाभकारी देने तथा कृषि उपजों के लिए लाभकारी मूल्य दिये जाने के लिए संस्थागत और बुनियादी परिवर्तनों को लागू करने पर बल दिया गया। इस नीति ने उन्नत बीजों के कार्यक्रम (HYVP) पर अधिक जोर दिया। इसके अलावा सिंचाई की सुविधाओं विशेषकर भूगर्भ जल के स्रोत, रासायनिक उर्वरकों फसल सुरक्षा के तरीकों, नये कृषि यंत्रोंमशीनों सस्ते कृषि ऋण, विपणन एवं भंडारण सुविधाओं में सुधार, कृषि वैविध्य, कृषि उपजों के लाभकारी मूल्य, कृषि शोधों को महत्व दिया गया।